Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में एक रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक हत्या कर दी गई उनकी बेटी इंसाफ की गुहार लगा रही है राजस्थान सरकार कहा सो रही है
Govind Chaudhary
राजस्थान में एक रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक हत्या कर दी गई उनकी बेटी इंसाफ की गुहार लगा रही है राजस्थान सरकार कहा सो रही है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा का नगला बंजारा बदहाली में: सुविधाओं के अभाव में टूट रहे रिश्ते, कुंवारे घूम रहे युवा”1
- Post by Govind Chaudhary1
- छाता में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली छाता की चौकी दौताना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 स्थित एक ढाबे पर लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना की पुष्टि के बाद योजना बनाकर एक फर्जी ग्राहक को मौके पर भेजा। जैसे ही गतिविधियों की पुष्टि हुई, बाहर पहले से तैनात पुलिस टीम ने ढाबे पर छापा मार दिया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का संचालन एक दलाल द्वारा किया जा रहा था, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को कोतवाली छाता लाकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। समाजसेवी कीर्ति पुरोहित की खास खबर मथुरा से4
- गोवर्धन। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता महेश शर्मा उर्फ गोल्डी भैया द्वारा किया गया यह दावा कि भाजपा छोड़कर 15 लोगों ने सपा का दामन थाम लिया, अब विवादों में आ गया है। इस मामले में कथित तौर पर शामिल बताए जा रहे मुनीम जी ने इस खबर को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि महेश शर्मा उर्फ गोल्डी भैया और चंद्रपाल कुछ लोगों के साथ उनसे मिलने आए थे। इस दौरान उन्हें साथ बैठाकर फोटो और वीडियो बनाए गए, जिनका बाद में गलत तरीके से उपयोग किया गया। मुनीम जी के अनुसार, बाद में कुछ अखबार और न्यूज” पोर्टल पर भ्रामक खबर प्रकाशित करवाई गई, जो निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। मुनीम जी ने अंत में कहा कि वह देश और नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से लोगों को गुमराह नहीं होने देना चाहिए। बाइट... मुनीम जी4
- उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में आज सुबह करीब 4:00 बजे दोना पत्तल की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और बमुश्किल लगी आग पर काबू पाया।2
- RPRNEWSTV DIGITAL बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में तैनात काली वर्दीधारी रक्षकों द्वारा एक महिला श्रद्धालु से अवैध धन की मांग की गई। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि रक्षकों ने उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। घटना के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।1
- Post by Subhash Chand1