Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसानों को रोकने हेतु पुलिस द्वारा भोपाल जाने को लगाए गए बैरिकेट्स को किसानों ने तोड़ा रायसेन के ओबैदुल्लाह गंज में किसान आंदोलन में आया नया मोड़। किसानों ने भोपाल को जाने के लिए लगे सड़क पर बेरिकेटो को तोड़ा। किसान बेरिकेट तोड़ भोपाल के लिए हुए रवाना। सैकड़ों की संख्या में किसानो को रोका गया था ओबैदुलाहगंज में। किसानों और जिला प्रशासन के बीच चली थी कई घंटों की बातचीत। किसानों का आज भोपाल में है मूँग खरीदी और ई टोकन को लेकर बड़ा आंदोलन। सुरक्षा के बड़े इंतजाम होने के बाद भी किसानों ने तोड़े बेरिकेट। आज सुबह से ही पुलिस द्वारा कई जगह की जा रही थी नाकाबंदी।।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
किसानों को रोकने हेतु पुलिस द्वारा भोपाल जाने को लगाए गए बैरिकेट्स को किसानों ने तोड़ा रायसेन के ओबैदुल्लाह गंज में किसान आंदोलन में आया नया मोड़। किसानों ने भोपाल को जाने के लिए लगे सड़क पर बेरिकेटो को तोड़ा। किसान बेरिकेट तोड़ भोपाल के लिए हुए रवाना। सैकड़ों की संख्या में किसानो को रोका गया था ओबैदुलाहगंज में। किसानों और जिला प्रशासन के बीच चली थी कई घंटों की बातचीत। किसानों का आज भोपाल में है मूँग खरीदी और ई टोकन को लेकर बड़ा आंदोलन। सुरक्षा के बड़े इंतजाम होने के बाद भी किसानों ने तोड़े बेरिकेट। आज सुबह से ही पुलिस द्वारा कई जगह की जा रही थी नाकाबंदी।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है *पण्डोखर सरकार धाम में आज होगा भव्य श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह* पण्डोखर (दतिया) - भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, श्रद्धा, समर्पण और आत्मजागरण का सर्वोच्च पर्व माना गया है। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य, धर्म और आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के पहुँचने की संभावना है। श्रद्धालु अपने सद्गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा पात्र साधकों को वैदिक परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेने का पावन अवसर है। गुरु से प्राप्त मंत्र और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उसे धर्म, सेवा और सदाचार के पथ पर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने पूर्व में दीक्षा प्राप्त की है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखते हुए गुरुपूजन करेंगे। वहीं नए श्रद्धालु, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे प्रातः 8 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, जिसके उपरांत गुरुपूजन, मंत्र दीक्षा तथा वैदिक हवन का क्रम देर रात्रि तक अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पण्डोखर धाम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं गुरुजनों से इस दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनकर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस महान उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।।1
- 🗳️ आपका एक वोट, आपके क्षेत्र का भविष्य तय करेगा... मतदान जरूर करें हैशटैग: #मतदान_जरूर_करें #मेरा_वोट_मेरी_आवाज #लोकतंत्र_का_महापर्व #VoteForDemocracy #EveryVoteCounts #VoterAwareness #दतिया_उपचुनाव #LakshyaNews #निष्पक्ष_निर्भीक_जनहित_की_आवाज1
- दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होते ही जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट... दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के तहत मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च भैरव मंदिर से शुरू होकर तिगैलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा, किला चौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी जी मंदिर तिगैलिया, राजगढ़ चौराहा, सीता सागर, पुरानी कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन और झांसी चुंगी पुल होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना तथा असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश देना था। प्रशासन ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दतिया में 30 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। फ्लैग मार्च के जरिए मतदाताओं को भरोसा दिलाया गया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराया जाएगा।1
- दतिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। दतिया उपचुनाव: प्रचार थमने के बाद कलेक्टर-एसपी की साझा प्रेस वार्ता, मतदान की तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश दतिया: दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन–2026 के तहत चुनाव प्रचार थमने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में दतिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रचार थमने के बाद अब बाहरी व्यक्तियों के क्षेत्र में रुकने पर प्रतिबंध रहेगा और कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन या अफवाहों से दूर रहें और 30 तारीख को बिना किसी डर के अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर उपयोग करें।1
- भगुवापुरा में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायत भगुवापुरा के ग्रामीणों ने पावर हाउस कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि भगुवापुरा पावर हाउस पर बिजली उपलब्ध रहती है, लेकिन गांव में घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है।1
- विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 04 विशेष गठित टीमों द्वारा होटल, ढाबों एवं धर्मशालाओं की सघन जांच की जाएगी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 04 विशेष गठित टीमों द्वारा होटल, ढाबों एवं धर्मशालाओं की सघन जांच की जाएगी आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में दतिया अनुभाग के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों एवं धर्मशालाओं की सघन जांच एवं सत्यापन के लिए 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। विशेष टीमों द्वारा ठहरे हुए व्यक्तियों का पहचान एवं दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में बिना वैध कारण ठहरे बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया जाएगा तथा आवश्यकता होने पर उन्हें मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिला सीमा से बाहर किया जाएगा। दतिया पुलिस आमजन, होटल संचालकों, ढाबा संचालकों एवं धर्मशाला प्रबंधकों से सहयोग की अपील करती है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र दर्ज करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।3
- उपचुनाव 2026: 4 विशेष पुलिस टीमें मैदान में, होटल-ढाबों और धर्मशालाओं की होगी सघन जांच ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में 4 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें दतिया अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की सघन जांच करेंगी। जांच के दौरान ठहरे हुए लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार बिना वैध कारण जिले में ठहरे बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक जिला सीमा से बाहर किया जा सकता है। दतिया पुलिस ने होटल, ढाबा और धर्मशाला संचालकों से अपील की है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र दर्ज करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उद्देश्य है कि विधानसभा उपचुनाव-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।1
- किसानों को रोकने हेतु पुलिस द्वारा भोपाल जाने को लगाए गए बैरिकेट्स को किसानों ने तोड़ा रायसेन के ओबैदुल्लाह गंज में किसान आंदोलन में आया नया मोड़। किसानों ने भोपाल को जाने के लिए लगे सड़क पर बेरिकेटो को तोड़ा। किसान बेरिकेट तोड़ भोपाल के लिए हुए रवाना। सैकड़ों की संख्या में किसानो को रोका गया था ओबैदुलाहगंज में। किसानों और जिला प्रशासन के बीच चली थी कई घंटों की बातचीत। किसानों का आज भोपाल में है मूँग खरीदी और ई टोकन को लेकर बड़ा आंदोलन। सुरक्षा के बड़े इंतजाम होने के बाद भी किसानों ने तोड़े बेरिकेट। आज सुबह से ही पुलिस द्वारा कई जगह की जा रही थी नाकाबंदी।।1