फिरोजाबाद पुलिस का NBW/वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 घंटे में 12 गिरफ्तार फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 25/26 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस टीमों ने कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 11 NBW वारंटी तथा 01 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। थानावार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण थाना दक्षिण — 01 वांछित थाना पचोखरा — 01 थाना जसराना — 03 थाना एका — 02 थाना शिकोहाबाद — 01 थाना खैरगढ़ — 02 थाना सिरसागंज — 01 थाना नसीरपुर — 01 फिरोजाबाद पुलिस द्वारा महज 05 घंटे के भीतर 12 NBW वारंटी/अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- फिरोजाबाद में ‘I Love Muhammad’ के बैनर और हाथों में तिरंगा —मोहम्मदी जुलूस में उमड़ा जोश, दिखा मोहब्बत और देशभक्ति का रंग!1
- बारहवफात जलूस से पहले राष्ट्रीय युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक आरिफ खान महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक असलम परवेज ने हुड़दंगों को दी नसीहत1
- रामगढ़ में कमल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी आकाश घायल फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला गुलरिया में निर्माणाधीन मकान के अंदर मिले कमल के शव के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी आकाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को नगला गुलरिया स्थित निर्माणाधीन मकान के अंदर एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में वादी ने शव की पहचान अपने पुत्र कमल निवासी नगला केसरी, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में की। मामले में तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 514/26 के तहत आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश में जुटी रामगढ़ पुलिस टीम ने उसकी छिपने की संभावित जगह पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, मृतक का मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक द्वारा उसके कथित कुकर्म के प्रयास का विरोध किए जाने पर वह आक्रोशित हो गया और उसने कमल के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तारी, बरामदगी एवं आरोपी के अस्पताल भेजे जाने के संबंध में जानकारी दी।1
- थाना फतेहाबाद में दारोगा पर तीस हजार रुपए मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- मंगलवार/बुद्धवार की रात आगरा मे रात्रि 3 बजे करीब अचानक नीचे बैठी सडक मंगलवार की रात्रि को आगरा की सडक पर हुआ मौत का गड्डा आगरा के धनकोट फुव्वारा में धसी सड़क, बना पाताल का रास्ता; गड्ढे में समाई खड़ी मोटरसाइकिल और टोरेंट पावर का बॉक्स घटना रात 3 बजे के आसपास की है जब अचानक सड़क नीचे बैठ गई , सुबह सामने आया खतरनाक मंजर | Updated News-26/अगस्त/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- जलभराव में फंसी एंबुलेंस, ट्रैक्टर पर घर पहुंची जच्चा-बच्चा प्रसव के बाद सीएचसी से लौट रही नीलम की एंबुलेंस गांव के कच्चे रास्ते पर रुकी, कीचड़ के कारण चालक ने आगे जाने से किया इन्कार फतेहाबाद : गांवों की बदहाल राहें किस तरह किसी की जिंदगी की मुश्किल बढ़ा सकती हैं, इसकी तस्वीर बिजोलपुरा में सामने आई। दूसरी संतान को जन्म देने के बाद सीएचसी से उपचार कराकर घर लौट रही जच्चा-बच्चा को गांव के रास्ते पर पहुंचकर एंबुलेंस से उतरना पड़ा। कच्चे रास्ते पर जलभराव और दलदल इतनी थी कि एंबुलेंस आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। आखिरकार परिजनों ने ट्रैक्टर मंगाया और जच्चा-बच्चा को उस पर बैठाकर घर पहुंचाया। बिजोलपुरा निवासी नीलम पत्नी रुपेश को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने घर पर ही दूसरी संतान को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन नीलम और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चे का उपचार किया। दोनों की हालत ठीक होने पर परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर वापस गांव के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस बिजोलपुरा के पास पहुंची तो गांव के आगे कच्चे रास्ते पर जलभराव और कीचड़ देखकर चालक ने वाहन आगे ले जाने से मना कर दिया। रास्ते की स्थिति ऐसी थी कि एंबुलेंस के फंसने का खतरा था। प्रसव के कुछ ही समय बाद घर लौट रही महिला और नवजात को रास्ते में उतारना परिजनों के लिए चिंता का कारण बन गया। इसके बाद परिजनों ने गांव से ट्रैक्टर मंगाया। जच्चा-बच्चा को सावधानी से ट्रैक्टर पर बैठाया गया और कीचड़ भरे रास्ते से होकर घर तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने या अस्पताल से घर लाने की जरूरत पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कच्चे मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में किसी गंभीर मरीज के लिए एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।2
- फिरोजाबाद में ‘I Love Muhammad’ के बैनर और हाथों में तिरंगा, मोहम्मदी जुलूस में दिखा देशप्रेम, मोहब्बत और भाईचारे का रंग!1
- ताज नगरी आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिले मानव शरीर के 18 टुकड़ों का पुलिस ने किया खुलासा1