Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरायकेला खरसावां के कुचाई में सरकारी स्कूलों की हालत कुछ इस तरह की हो गई है कि बच्चे यहाँ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ खेलने के लिए आते हैं।
Somwari hembrom
सरायकेला खरसावां के कुचाई में सरकारी स्कूलों की हालत कुछ इस तरह की हो गई है कि बच्चे यहाँ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ खेलने के लिए आते हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- सरायकेला खरसावां के कुचाई में सरकारी स्कूलों की हालत कुछ इस तरह की हो गई है कि बच्चे यहाँ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ खेलने के लिए आते हैं।1
- झारखंड के सरायकेला में छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी स्कूल तक नियमित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कल्याण विभाग की ओर से एनआर प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुल 103 छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार की इस पहल के प्रति आभार जताया। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मनिर्भर बनने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है और राज्य सरकार की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देना है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिला कल्याण विभाग के अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने इस कदम की सराहना की।4
- झारखंड के चाईबासा में एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े एक फर्नीचर व्यवसायी को चकमा देकर ₹1,65,000 से भरा थैला पार कर दिया। घटना 14 जुलाई की सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट की है, जब शंभू मंदिर टुंगरी के सामने फर्नीचर दुकान चलाने वाले व्यवसायी दीपक कुमार साव जैन मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर वापस लौट रहे थे। दीपक कुमार साव सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैंक ऑफ इंडिया से ₹30,000 निकालने गए थे। बैंक से पैसे निकालकर जब वह मोटरसाइकिल पर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, तब उनके पास कुल ₹1,65,000 थे, जिसमें ₹1,35,000 पहले से ही थैले में मौजूद थे। इसी दौरान एक चोर ने चालाकी दिखाते हुए कुछ रुपये जमीन पर गिरा दिए और दीपक से कहा कि उनके पैसे नीचे गिर गए हैं। जैसे ही दीपक मोटरसाइकिल पर नोटों से भरा थैला छोड़कर नीचे गिरे पैसे उठाने लगे, वैसे ही मौका पाकर चोर थैला लेकर नौ-दो-ग्यारह हो गया। इस पूरी वारदात के बाद पीड़ित फर्नीचर व्यवसायी ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। घटना की लाइव फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और चोर की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।2
- झारखंड के राहे में स्थित राहे कन्या मिडिल स्कूल सभागार में मंगलवार को झारखंड राज्य पेंनशर कल्याण संघ राहे इकाई की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साल 2026 मैट्रिक के प्रखंड टॉपर और स्कूल टॉपरों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रखंड के सभी हाई स्कूलों के टॉपर छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संघ के अनुमंडल अध्यक्ष डॉ रतन लाल मुंडा ने बच्चों को पुरस्कार बांटे और कहा कि लक्ष्य निर्धारित करेंगे तो मुकाम हासिल जरूर होगा। वहीं, संघ के अध्यक्ष डॉ परमेश्वर लाल ने कहा कि संघ ने शिक्षा के क्षेत्र को विकसित करने और छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया है। अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर संघ के सुरेंद्र प्रजापति, हाराधन महतो, रामधन महतो, बाबूलाल बैठा, डॉ करमचंद अहीर, अनिल सिंह मुंडा, मातबर स्वांसी, राजीव मेहता, डॉ सरोज कुमार, दुर्लभ महतो सहित काफी संख्या में संघ के सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।2
- सरायकेला खरसावां के कुचाई में कई दिनों की गर्मी के बाद आखिरकार लोगों को राहत मिली है। क्षेत्र में इन दिनों हो रही लगातार बारिश की वजह से अब ग्रामीणों की पानी की कमी भी कम होने लगी है।1