logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूने मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर | 18 फरवरी 2026 सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर क्षेत्र में सूने मकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरीददार आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल कुमार दास परिवार सहित बाहर दर्शन पर गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवर अंबिकापुर के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे। इसके बाद जेवर खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

11 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago
b1590e2c-878a-45d0-8edd-a22334bfabf9

सूने मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर | 18 फरवरी 2026 सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर क्षेत्र में सूने मकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरीददार आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 1 लाख

af7447df-08f7-4687-b687-3e4278b4ff29

30 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल कुमार दास परिवार सहित बाहर दर्शन पर गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की,

जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवर अंबिकापुर के एक सर्राफा व्यापारी को बेचे गए थे। इसके बाद जेवर खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बनगांव बी में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मंदिर विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। ग्राम प्रतिनिधियों ने भी समिति को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, वहीं बागबहार पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। 📍 बनगांव बी | जशपुर पूरी खबर देखें – Jashpur Times
    1
    बनगांव बी में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मंदिर विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।
ग्राम प्रतिनिधियों ने भी समिति को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, वहीं बागबहार पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।
📍 बनगांव बी | जशपुर
पूरी खबर देखें – Jashpur Times
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • गांव के सरपंच उपसरपंच और चुने हुए पंच गण अवस्था जांच की बच्चो को किस तरह से भोजन की सुविधा दी जा रही हैं
    1
    गांव के सरपंच उपसरपंच और चुने हुए पंच गण अवस्था जांच की बच्चो को किस तरह से भोजन की सुविधा दी जा रही हैं
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    10 hrs ago
  • बगीचा कांसाबेल जशपुर कुनकुरी बतौली एवं आसपास के सभी जगहों पर हमारी सेवा उपलब्ध है।
    1
    बगीचा कांसाबेल जशपुर कुनकुरी बतौली एवं आसपास के सभी जगहों पर हमारी सेवा उपलब्ध है।
    user_विवेक टेंट एंड साउंड बगीचा
    विवेक टेंट एंड साउंड बगीचा
    Tent House Supplier बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Gram panchayat kraiya vikaskhand ambikapur k anganbadi karyakarta anganbadi ki samshya kahte..khas report himanshu raj md news vice buero chief ambikapur dist.surguja cg.7805838076.
    1
    Gram panchayat kraiya vikaskhand ambikapur k anganbadi karyakarta anganbadi ki samshya kahte..khas report himanshu raj md news vice buero chief ambikapur dist.surguja cg.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत सूकर विकास योजना के तहत बुधवार को प्रखंड परिसर, चैनपुर में चयनित 7 लाभुकों के बीच सूकर इकाइयों का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को 04 मादा सूकरी एवं 01 नर सूकर की दर से एक-एक इकाई प्रदान की गई।कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से प्रखंड परिसर में किया गया, जहां लाभुकों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा , प्रथम पशुचिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर धर्मरक्षित उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने एवं आय में वृद्धि करने का संदेश दिया।इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। चयनित लाभुकों में सरिता टोप्पो, गांगी देवी, फरीदा लकड़ा, तिलिना मिंस, बेसिस मिंस, जेम्स दीपक हुजूर सहित अन्य शामिल रहे।ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पशुपालन से परिवार की आमदनी बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होग।
    3
    मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत सूकर विकास योजना के तहत बुधवार को प्रखंड परिसर, चैनपुर में चयनित 7 लाभुकों के बीच सूकर इकाइयों का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को 04 मादा सूकरी एवं 01 नर सूकर की दर से एक-एक इकाई प्रदान की गई।कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से प्रखंड परिसर में किया गया, जहां लाभुकों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा , प्रथम पशुचिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर धर्मरक्षित उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने एवं आय में वृद्धि करने का संदेश दिया।इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। चयनित लाभुकों में सरिता टोप्पो, गांगी देवी, फरीदा लकड़ा, तिलिना मिंस, बेसिस मिंस, जेम्स दीपक हुजूर सहित अन्य शामिल रहे।ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पशुपालन से परिवार की आमदनी बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होग।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ग्राम पंचायत कोरोमा के आश्रित ग्राम कचांदी के ग्रामीण कलेक्टरेट कार्यालय पहुच कर ज्ञापन सौपा । ज्ञापन देने पहुचे ग्रामीणों का कहना है कि उन्हे पिछले तीन महीनों से शासकीय योजना अंतर्गत मिलने वाला राशन नहीं मिला है दुकान संचालक द्वारा फिंगरप्रिंट लेकर भी चावल नहीं दिया जा रहा जिससे समस्या हो रही । ग्रामीणों ने मांग की है की जल्द से जल्द उन्हे राशन दिया जाना चाहिए ।
    1
    ग्राम पंचायत कोरोमा के आश्रित ग्राम   कचांदी के ग्रामीण कलेक्टरेट कार्यालय पहुच कर ज्ञापन सौपा । ज्ञापन देने पहुचे ग्रामीणों का कहना है कि उन्हे पिछले तीन महीनों से शासकीय योजना अंतर्गत मिलने वाला राशन नहीं मिला है दुकान संचालक द्वारा फिंगरप्रिंट लेकर भी चावल नहीं दिया जा रहा जिससे समस्या हो रही । ग्रामीणों ने मांग की है की जल्द से जल्द उन्हे राशन दिया जाना चाहिए ।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट अफसर बनकर लाखों की ठगी! जशपुर में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी प्रदीप पंडा गिरफ्तार। सिटी कोतवाली पुलिस ने होटल से घेराबंदी कर दबोचा, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। जशपुर पूरी खबर देखें – Jashpur Times पर
    1
    कलेक्ट्रेट अफसर बनकर लाखों की ठगी!
जशपुर में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी प्रदीप पंडा गिरफ्तार।
सिटी कोतवाली पुलिस ने होटल से घेराबंदी कर दबोचा, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया।
जशपुर
पूरी खबर देखें – Jashpur Times पर
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ग्राम पंचायत कुटमा के उपसरपंच विवेकानन्द दास महंत जी ने अपने पंचायत की आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण करते नज़र आ रहे है , सभी सरपंच उपसरपंच अपने अपने पंचायत में अवश्य जांच कर देखे कि आपकी पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूल में सही तरीके से गाइड की जा रही है या नहीं।।
    1
    ग्राम पंचायत कुटमा के उपसरपंच विवेकानन्द दास महंत जी ने अपने पंचायत की आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण करते नज़र आ रहे है , सभी सरपंच उपसरपंच अपने अपने पंचायत में अवश्य जांच कर देखे कि आपकी पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूल में सही तरीके से गाइड की जा रही है या नहीं।।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों में दक्ष बनाने की कवायद तेज हो गई है। जानकारी देते हुए बुधवार को शाम पाँच बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन पर विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाना है। चैनपुर प्रखंड की चालीस आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोलह फरवरी से अठारह फरवरी तक चले इस प्रशिक्षण में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला समन्वयक पिंटू दास, सहायक प्रशिक्षक सुमन गोस्वामी तथा प्रशांत कुमार महतो ने सत्र का संचालन किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी सेविकाओं को “नन्हे कदम” पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री किट उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि खेल-खेल में और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को कैसे बढ़ावा दिया जाए। प्रशिक्षकों ने बताया कि सेविकाओं की कार्यक्षमता बढ़ने से केंद्रों पर बच्चों के लिए सीखने का एक खुशनुमा और अनुकूल वातावरण तैयार होगा। गौरतलब है कि उपायुक्त के विजन के तहत पूरे जिले की पाँच सौ आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जमीनी स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य की नींव को और अधिक मजबूत किया जा सके।
    4
    उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों में दक्ष बनाने की कवायद तेज हो गई है। जानकारी देते हुए बुधवार को शाम पाँच बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन पर विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाना है। चैनपुर प्रखंड की चालीस आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोलह फरवरी से अठारह फरवरी तक चले इस प्रशिक्षण में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला समन्वयक पिंटू दास, सहायक प्रशिक्षक सुमन गोस्वामी तथा प्रशांत कुमार महतो ने सत्र का संचालन किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी सेविकाओं को “नन्हे कदम” पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री किट उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि खेल-खेल में और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को कैसे बढ़ावा दिया जाए। प्रशिक्षकों ने बताया कि सेविकाओं की कार्यक्षमता बढ़ने से केंद्रों पर बच्चों के लिए सीखने का एक खुशनुमा और अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
गौरतलब है कि उपायुक्त के विजन के तहत पूरे जिले की पाँच सौ आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जमीनी स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य की नींव को और अधिक मजबूत किया जा सके।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.