Shuru
Apke Nagar Ki App…
BIG ब्रेकिंग धनबाद जोगता में भयानक भू-धंसान, कई घर जमींदोज; मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला , सड़क जाम धनबाद। कतरास-जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ काली मंदिर के समीप मंगलवार सुबह भयानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भू-धंसान की चपेट में आने से कई घर जमींदोज हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया है।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल भू-धंसान के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध कोयला खनन को घटना की संभावित वजह बताते हुए जांच की मांग की है। घटना के विरोध और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए लोगों द्वारा कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग जाम किए जाने की सूचना है।
Adarsh gupta

More news from झारखंड and nearby areas
- नेतरहाट के तर्ज पर पलामू में विद्यालय निर्माण को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी से बातचीत करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व बेरमो एसडीएम । साथ में नावाडीह प्रमुख, बीडीओ, सीओ, व अन्य नेतरहाट के तर्ज पर पलामू में विद्यालय निर्माण को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी से बातचीत करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व बेरमो एसडीएम । साथ में नावाडीह प्रमुख, बीडीओ, सीओ, व अन्य1
- तिरला में 3.60 एकड़ मंदिर व सार्वजनिक जमीन बचाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन बगोदर के तिरला गांव में करीब 200 साल पुराने काली मंदिर, हाट-बाजार और मेला की 3.60 एकड़ जमीन को बचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बगोदर में मार्च निकाला। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण बस स्टैंड पहुंचे, जहां सभा कर प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर संरक्षित करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग कथित तौर पर जाली कागजात तैयार कर सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन में मुखिया सरिता साव, भाकपा माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, शेख तैयब सहित हाट/मेला जमीन बचाव कार्य समिति से जुड़े ग्रामीण मौजूद रहे।1
- भाकपा माले गिरिडीह नगर इकाई की ओर से पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन भाकपा माले गिरिडीह नगर इकाई की ओर से सोमवार शाम 7 बजे पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द1
- जामताड़ा न्यूज:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा करेगी जनसेवा। जामताड़ा में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान।1
- झारखंडधाम में चला बुलडोजर! 197 दुकानों पर अतिक्रमण का टारगेट, टूटती दुकानों को देख रो पड़े लोग गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित झारखंडधाम मंदिर परिसर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दुकानें और धर्मशालाएं ध्वस्त की गईं, जिसके बाद मौके पर लोगों में आक्रोश और भावुक माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से करीब 197 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। जो दुकानें अभी कार्रवाई से बची हैं, उन्हें अगले निर्धारित समय पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अभियान के दौरान खोरी महुआ एसडीएम, जमुआ सीओ, हीरोडीह थाना प्रभारी, परसन ओपी प्रभारी, जमुआ थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पूरी खबर देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #झारखंडधाम #गिरिडीह #हीरोडीह #अतिक्रमण #JCBAction #JharkhandNews #GiridihNews #BreakingNews #SatySahityaNews #Part11
- सिजुआ 10 नंबर के तीन पटिया में बड़ा भू-धंसान दो से अधिक घर प्रभावित होने की सूचना घर में फंसे लड़का-लड़की को स्थानीय लोगों ने निकाला1
- नावाडीह में भूख हड़ताल के चौथा दिन । आंदोलनकारी की बिगड़ी तबियत । भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह नावाडीह में भूख हड़ताल के चौथा दिन । आंदोलनकारी की बिगड़ी तबियत । भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह1
- रामगढ़ गोला : SIR में नाम सुधारने को लेकर ग्रामीण ने रामगढ़ प्रशासन से लगाई गुहार1