Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द
Yogesh Kumar
*पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द
More news from झारखंड and nearby areas
- *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द *पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन दिसंबर तक चलेगी:* कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द1
- जामताड़ा न्यूज:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा करेगी जनसेवा। जामताड़ा में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान।1
- समय पर वेतन-बोनस नहीं मिलने से GCPL कंपनी में मजदूरों का हंगामा, जनता मजदूर संघ ने ठप कराया कामकाज निरसा के मुगमा एरिया स्थित GCPL कंपनी में समय पर वेतन, बोनस समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मजदूरों का आक्रोश सामने आया है। अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने कंपनी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और कामकाज को ठप कर दिया। बताया जा रहा है कि जनता मजदूर संघ (JMS), ECL मुगमा एरिया के नेतृत्व में मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जनता मजदूर संघ के ECL मुगमा एरिया सचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने काम बंद कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मजदूरों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही बोनस सहित कई अन्य मांगें भी लंबे समय से लंबित हैं। मजदूरों ने प्रबंधन से इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। मजदूरों की प्रमुख मांगों में समय पर वेतन का भुगतान, बोनस का अविलंब भुगतान, लंबित मांगों का भुगतान, काम की बेहतर व्यवस्था, मजदूरों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और प्रबंधन को मजदूर प्रतिनिधियों के साथ तत्काल ठोस वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए। वहीं, प्रदर्शन के दौरान मजदूरों में कंपनी प्रबंधन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रह सकता है। जनता मजदूर संघ ने भी प्रबंधन से मजदूरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द वार्ता करने और लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। फिलहाल GCPL कंपनी में धरना-प्रदर्शन जारी है और कामकाज ठप रहने से कंपनी का संचालन प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि प्रबंधन मजदूरों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और वार्ता के जरिए इस विवाद का समाधान कब तक निकलता है।5
- रामगढ़/झारखंड सरकार में मंत्री रहे दिवंगत सुदिब्य कुमार सानू के असामायिक निधन पर रामगढ़ झामुमो कमिटी द्वारा शोक सभा आयोजित। झारखंड सरकार के उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग नगर विकास एवं आवास पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद विभाग के मंत्री रहे दिवंगत सुदिब्य कुमार सानू के असामायिक निधन पर मंगलवार को रामगढ़ बाजार स्थित डाक बंगला परिसर पर झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिवंगत सुदिब्य कुमार सानू के फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू छोटेलाल मंडल ललन कुमार चंद्रशेखर सोरेन बबन सिंह प्रेमचंद मंडल समिति दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता शोक सभा में शामिल हुए।1
- सिजुआ तीन पटिया में भू-धंसान ने खोला अवैध मुहाने का राज!1
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में जोरदार भू-धंसान, एक की मौत से दहशत धनबाद जिला के बाघमारा क्षेत्र में दो महीने का अंदर तीन बड़े बहुत आसान हुई जिसमें सबसे बड़ा छाती सिसवा मोड में हुआ आपको बताते चले की जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के सिजुआ मोड़ स्थित तीन पटिया टोला में मंगलवार को जोरदार भू-धंसान की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि भू-धंसान की चपेट में आने से गुड्डू भुइयां के पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। भू-धंसान की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में लगा बिजली का तार और बड़ा पीपल का पेड़ करीब 10 फीट नीचे धंस गया है। इससे आसपास के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि जमीन के नीचे की स्थिति अभी भी खतरनाक हो सकती है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि कोयला खनन के कारण क्षेत्र में लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से लोगों में सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक इलाके के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर रहेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है । पर्दाफाश समाचार के लिए बने रहे। गुस्साए ग्रामीणों ने कतरास धनबाद मुख्य मार्ग को बंद कर रोड पर बैठ गए हैं और सुरक्षित स्थानों पर बसाने ने की मांग कर रहे हैं1
- भाकपा माले गिरिडीह नगर इकाई की ओर से पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन भाकपा माले गिरिडीह नगर इकाई की ओर से सोमवार शाम 7 बजे पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे बेला प्रसाद, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी बेला प्रसाद सोमवार को उत्सव उपवन स्थित दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचीं। बेला प्रसाद ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इस दौरान बेला प्रसाद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उनका निधन परिवार के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र और पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की। दिवंगत मंत्री के निधन के बाद उनके आवास पर लगातार राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। मौके पर मंत्री सह विधायक डॉ इरफान अंसारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया सहित गई कांग्रेस नेता मौजूद थे।5