logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी: भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-5, पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर दशरथपुर में तालाब का पानी घरों में घुसने लगा है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।

17 hrs ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

कौशाम्बी: भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-5, पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर दशरथपुर में तालाब का पानी घरों में घुसने लगा है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी में बारिश ने गिराया गरीब का कच्चा मकान, PM आवास योजना का नहीं मिला लाभ कौशाम्बी में बारिश ने गिराया गरीब का कच्चा मकान, PM आवास योजना का नहीं मिला लाभ #कौशाम्बीन्यूज़ #आवासयोजना #बारिशतबाही #UPNews #GroundReport *कौशाम्बी जिला कानूनी सलाहकार पत्रकार सूरज बली की रिपोर्ट*
    1
    कौशाम्बी में बारिश ने गिराया गरीब का कच्चा मकान, PM आवास योजना का नहीं मिला लाभ
कौशाम्बी में बारिश ने गिराया गरीब का कच्चा मकान, PM आवास योजना का नहीं मिला लाभ
#कौशाम्बीन्यूज़ #आवासयोजना #बारिशतबाही #UPNews #GroundReport 
*कौशाम्बी जिला कानूनी सलाहकार पत्रकार सूरज बली की रिपोर्ट*
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राहत कार्य....वर्षा के कारण जल-जमाव वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज कराई जल निकासी भारी जलभराव पर डीएम डॉ अमित पाल की पैनी नजर, राहत कार्य जारी ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक prime 18 NEWS कौशांबी....जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण विकास खण्ड कड़ा की ग्राम थूलगुला उसरैना तथा विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में जल-जमाव की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमों को दोनों स्थानों पर तत्काल भेजा गया। टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर जल-जमाव की स्थिति का जायजा लेते हुए जल निकासी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन द्वारा वर्षा एवं जल-जमाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को भी क्षेत्र में सतर्क रहते हुए जल-जमाव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    राहत कार्य....वर्षा के कारण जल-जमाव वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज कराई जल निकासी
भारी जलभराव पर डीएम डॉ अमित पाल की पैनी नजर, राहत कार्य जारी 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक prime 18 NEWS 
कौशांबी....जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण विकास खण्ड कड़ा की ग्राम थूलगुला उसरैना तथा विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में जल-जमाव की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमों को दोनों स्थानों पर तत्काल भेजा गया। टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर जल-जमाव की स्थिति का जायजा लेते हुए जल निकासी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन द्वारा वर्षा एवं जल-जमाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को भी क्षेत्र में सतर्क रहते हुए जल-जमाव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Kaushambi बारिश में ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा; शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर बारिश से ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा शिकायतों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के राला गांव में बारिश के पानी के चलते मूलचंद्र दिवाकर के मकान के पास स्थित बेहद पुराना कुआं ढह गया है। कुआं मकान से बिल्कुल सटा होने के कारण अब परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। इससे जुड़े मकान में मूलचंद्र दिवाकर और उनके भाई के परिवार के रहने की बात बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। बारिश का पानी इसी पुराने कुएं की ओर जाता है, जिसके चलते पानी के लगातार दबाव से कुआं धंसकर ढह गया। अब आसपास की जमीन और मकान की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और समस्या का समाधान कराने की कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कुएं को सुरक्षित कराने और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। आखिर हादसे का इंतजार क्यों? ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर टीम भेजकर ढहे हुए कुएं की जांच कराने, मकान की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बारिश के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खतरा सामने होने के बावजूद यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अनहोनी हुई, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
    1
    Kaushambi बारिश में ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा; शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर
बारिश से ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
शिकायतों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका
कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के राला गांव में बारिश के पानी के चलते मूलचंद्र दिवाकर के मकान के पास स्थित बेहद पुराना कुआं ढह गया है। कुआं मकान से बिल्कुल सटा होने के कारण अब परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। इससे जुड़े मकान में मूलचंद्र दिवाकर और उनके भाई के परिवार के रहने की बात बताई जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। बारिश का पानी इसी पुराने कुएं की ओर जाता है, जिसके चलते पानी के लगातार दबाव से कुआं धंसकर ढह गया। अब आसपास की जमीन और मकान की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और समस्या का समाधान कराने की कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कुएं को सुरक्षित कराने और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
आखिर हादसे का इंतजार क्यों?
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर टीम भेजकर ढहे हुए कुएं की जांच कराने, मकान की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बारिश के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खतरा सामने होने के बावजूद यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अनहोनी हुई, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
    user_Mo fardin Ansari
    Mo fardin Ansari
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🐄🙏 जय गौ माता 🙏🐄 “गौरक्षा धर्मस्य रक्षणम्।” अर्थ: गौ माता की रक्षा करना धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। 🌿 गौ सेवा — मानवता की सेवा 🚩 गौ रक्षा — हमारा संकल्प 🙏 गौ माता का सम्मान करें, सेवा करें और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। #गौमाता #गौरक्षा #गौसेवा #गौरक्षाधर्म #सनातनधर्म #धर्मकीरक्षा #गौसंरक्षण #गौसेवामहाअभियान #श्रीकृष्णगौसेवा #GauMata #GauSeva #GauRaksha #SanatanDharma #SaveCows #CowProtection
    1
    🐄🙏 जय गौ माता  🙏🐄

“गौरक्षा धर्मस्य रक्षणम्।”
अर्थ: गौ माता की रक्षा करना धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है।

🌿 गौ सेवा — मानवता की सेवा
🚩 गौ रक्षा — हमारा संकल्प
🙏 गौ माता का सम्मान करें, सेवा करें और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।

#गौमाता #गौरक्षा #गौसेवा #गौरक्षाधर्म #सनातनधर्म #धर्मकीरक्षा #गौसंरक्षण #गौसेवामहाअभियान #श्रीकृष्णगौसेवा #GauMata #GauSeva #GauRaksha #SanatanDharma #SaveCows #CowProtection
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *बभनपुरवा के दलित बस्ती में घरों में घुसा बरिस का पानी* *कौशाम्बी। जनपद* के मंझनपुर विकास खंड एवं थाना करारी के अंतर्गत गांव बभनपुरा एवं दरियापुर चौराहे पर पानी लबालब भर गया है। जिससे लोगों को व्यापक परेशानी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बभनपुरवा गांव निवासी बनवारी लाल सरोज के घर के अंदर बारिश का पानी घुस गया। जिससे घर के अंदर रखा खाने पीने की सामग्री, बिस्तर सहित अन्य सामान पानी में भीग गया। अब बनवारी लाल के पास ना ही कुछ खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। रात में सोने की कोई व्यस्था नहीं रह गई है। जिससे बनवारी लाल का परिवार बहुत परेशान है और दूसरे के घर में रहकर गुजारा कर रहे है। अपने बड़े बड़े बच्चों को लेकर गरीब महिला दर दर भटक रही है। अब यह देखना है कि प्रशासन ऐसे गरीब महिला की कोई व्यस्था करती है या गरीब महिला अपने बच्चों को लेकर एसे ही भटकती रहेगी। पानी निकासी बंद होने से करारी-भरवारी मार्ग स्थित दरियापुर चौराहे मे हर्ष बीज भंडार के सामने सड़क पर तालाब जैसे पानी लबालब भरा हुआ है। लोगों को आवागमन करने में पानी भरे में घुस कर निकल रहें हैं। स्थानीय लोगों ने पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
    2
    *बभनपुरवा के दलित बस्ती में घरों में घुसा बरिस का पानी*

 *कौशाम्बी। जनपद* के मंझनपुर विकास खंड एवं थाना करारी के अंतर्गत गांव बभनपुरा एवं दरियापुर चौराहे पर पानी लबालब भर गया है। जिससे लोगों को व्यापक परेशानी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बभनपुरवा गांव निवासी बनवारी लाल सरोज के घर के अंदर बारिश का पानी घुस गया। जिससे घर के अंदर रखा खाने पीने की सामग्री, बिस्तर सहित अन्य सामान पानी में भीग गया। अब बनवारी लाल के पास ना ही कुछ खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। रात में सोने की कोई व्यस्था नहीं रह गई है। जिससे बनवारी लाल का परिवार बहुत परेशान है और दूसरे के घर में रहकर गुजारा कर रहे है। अपने बड़े बड़े बच्चों को लेकर गरीब महिला दर दर भटक रही है। अब यह देखना है कि प्रशासन ऐसे गरीब महिला की कोई व्यस्था करती है या गरीब महिला अपने बच्चों को लेकर एसे ही भटकती रहेगी। पानी निकासी बंद होने से करारी-भरवारी मार्ग स्थित दरियापुर चौराहे मे हर्ष बीज भंडार के सामने सड़क पर तालाब जैसे पानी लबालब भरा हुआ है। लोगों को आवागमन करने में पानी भरे में घुस कर निकल रहें हैं। स्थानीय लोगों ने पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कौशांबी पुलिस ने बरामद किए 23 लाख के 106 मोबाइल,लौटाये गये मोबाइल स्वामियों को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा कौशांबी....जनपद कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख रू० थी रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये है।सी.ई.आई.आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं।अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को सी.ई.आई.आर पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है।सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है।
    1
    कौशांबी पुलिस ने बरामद किए 23 लाख के 106 मोबाइल,लौटाये गये मोबाइल स्वामियों को
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा
कौशांबी....जनपद कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख रू० थी रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये है।सी.ई.आई.आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं।अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को सी.ई.आई.आर पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है।सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यूपी : जिला महोबा में स्कूल जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने के विरोध में छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया। हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने बच्चों को लात मारकर हाइवे से उठाया, बदसलूकी की।
    1
    यूपी : जिला महोबा में स्कूल जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने के विरोध में छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया। हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने बच्चों को लात मारकर हाइवे से उठाया, बदसलूकी की।
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कुएं में गिरी महिला को फायर ब्रिगेड टीम के मदद से सुरक्षित निकाला गया*बाहर कुएं में गिरी महिला को फायर ब्रिगेड टीम के मदद से सुरक्षित निकाला गया*बाहर कौशांबी। थाना कड़ाधाम क्षेत्र के गौसपुर नवाव गांव में बुधवार को पति से विवाद के बाद एक महिला कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मंजू पत्नी विनोद (35 वर्ष), निवासी दादूपुर नट का डेरा, गौसपुर नवाब, थाना कड़ाधाम के कुएं में गिरने की सूचना बुधवार 19 अगस्त 2026 को करीब 8:30 बजे मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। कुएं से बाहर निकाले जाने के बाद घायल मंजू को उपचार के लिए सीएचसी इस्माइलपुर-कड़ा भेज दिया गया। पुलिस की तत्परता से महिला को समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
    1
    कुएं में गिरी महिला को फायर ब्रिगेड  टीम के मदद से सुरक्षित निकाला गया*बाहर 

कुएं में गिरी महिला को फायर ब्रिगेड  टीम के मदद से सुरक्षित निकाला गया*बाहर 
कौशांबी। थाना कड़ाधाम क्षेत्र के गौसपुर नवाव गांव में बुधवार को पति से विवाद के बाद एक महिला कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, मंजू पत्नी विनोद (35 वर्ष), निवासी दादूपुर नट का डेरा, गौसपुर नवाब, थाना कड़ाधाम के कुएं में गिरने की सूचना बुधवार 19 अगस्त 2026 को करीब 8:30 बजे मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
कुएं से बाहर निकाले जाने के बाद घायल मंजू को उपचार के लिए सीएचसी इस्माइलपुर-कड़ा भेज दिया गया। पुलिस की तत्परता से महिला को समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_शहनवाज आलम पत्रकार
    शहनवाज आलम पत्रकार
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कौशम्बी:सिपाही की पत्नी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या। कौशम्बी:सिपाही की पत्नी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या। मंझनपुर थाना क्षेत्र के पास दारू गोदाम के बिल्डिंग में तीसरी मंजिल स्थित मकान में महिला का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला ने यह कदम क्यों उठाया,इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। मंझनपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 का पूरा मामला मृतिका की पहचान शिवानी वाइफ ऑफ रवि निवासी इटावा चकनागर के रहने वाली थी Sp kaosambi Dm kaosambi
    2
    कौशम्बी:सिपाही की पत्नी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या।
कौशम्बी:सिपाही की पत्नी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के पास दारू गोदाम के बिल्डिंग में तीसरी मंजिल स्थित मकान में महिला का शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
महिला ने यह कदम क्यों उठाया,इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
मंझनपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 का पूरा मामला  मृतिका की पहचान शिवानी वाइफ ऑफ रवि निवासी इटावा चकनागर के रहने वाली थी
Sp kaosambi 
Dm kaosambi
    user_पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.