logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🐄🙏 जय गौ माता 🙏🐄 “गौरक्षा धर्मस्य रक्षणम्।” अर्थ: गौ माता की रक्षा करना धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। 🌿 गौ सेवा — मानवता की सेवा 🚩 गौ रक्षा — हमारा संकल्प 🙏 गौ माता का सम्मान करें, सेवा करें और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। #गौमाता #गौरक्षा #गौसेवा #गौरक्षाधर्म #सनातनधर्म #धर्मकीरक्षा #गौसंरक्षण #गौसेवामहाअभियान #श्रीकृष्णगौसेवा #GauMata #GauSeva #GauRaksha #SanatanDharma #SaveCows #CowProtection

16 hrs ago
user_Journalist Shubham Pandey
Journalist Shubham Pandey
Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

🐄🙏 जय गौ माता 🙏🐄 “गौरक्षा धर्मस्य रक्षणम्।” अर्थ: गौ माता की रक्षा करना धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। 🌿 गौ सेवा — मानवता की सेवा 🚩 गौ रक्षा — हमारा संकल्प 🙏 गौ माता का सम्मान करें, सेवा करें और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। #गौमाता #गौरक्षा #गौसेवा #गौरक्षाधर्म #सनातनधर्म #धर्मकीरक्षा #गौसंरक्षण #गौसेवामहाअभियान #श्रीकृष्णगौसेवा #GauMata #GauSeva #GauRaksha #SanatanDharma #SaveCows #CowProtection

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राहत कार्य....वर्षा के कारण जल-जमाव वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज कराई जल निकासी भारी जलभराव पर डीएम डॉ अमित पाल की पैनी नजर, राहत कार्य जारी ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक prime 18 NEWS कौशांबी....जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण विकास खण्ड कड़ा की ग्राम थूलगुला उसरैना तथा विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में जल-जमाव की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमों को दोनों स्थानों पर तत्काल भेजा गया। टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर जल-जमाव की स्थिति का जायजा लेते हुए जल निकासी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन द्वारा वर्षा एवं जल-जमाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को भी क्षेत्र में सतर्क रहते हुए जल-जमाव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    राहत कार्य....वर्षा के कारण जल-जमाव वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज कराई जल निकासी
भारी जलभराव पर डीएम डॉ अमित पाल की पैनी नजर, राहत कार्य जारी 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक prime 18 NEWS 
कौशांबी....जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण विकास खण्ड कड़ा की ग्राम थूलगुला उसरैना तथा विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में जल-जमाव की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमों को दोनों स्थानों पर तत्काल भेजा गया। टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर जल-जमाव की स्थिति का जायजा लेते हुए जल निकासी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन द्वारा वर्षा एवं जल-जमाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को भी क्षेत्र में सतर्क रहते हुए जल-जमाव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Kaushambi बारिश में ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा; शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर बारिश से ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा शिकायतों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के राला गांव में बारिश के पानी के चलते मूलचंद्र दिवाकर के मकान के पास स्थित बेहद पुराना कुआं ढह गया है। कुआं मकान से बिल्कुल सटा होने के कारण अब परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। इससे जुड़े मकान में मूलचंद्र दिवाकर और उनके भाई के परिवार के रहने की बात बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। बारिश का पानी इसी पुराने कुएं की ओर जाता है, जिसके चलते पानी के लगातार दबाव से कुआं धंसकर ढह गया। अब आसपास की जमीन और मकान की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और समस्या का समाधान कराने की कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कुएं को सुरक्षित कराने और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। आखिर हादसे का इंतजार क्यों? ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर टीम भेजकर ढहे हुए कुएं की जांच कराने, मकान की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बारिश के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खतरा सामने होने के बावजूद यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अनहोनी हुई, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
    1
    Kaushambi बारिश में ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा; शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर
बारिश से ढहा पुराना कुआं, मकान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
शिकायतों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका
कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के राला गांव में बारिश के पानी के चलते मूलचंद्र दिवाकर के मकान के पास स्थित बेहद पुराना कुआं ढह गया है। कुआं मकान से बिल्कुल सटा होने के कारण अब परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। इससे जुड़े मकान में मूलचंद्र दिवाकर और उनके भाई के परिवार के रहने की बात बताई जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। बारिश का पानी इसी पुराने कुएं की ओर जाता है, जिसके चलते पानी के लगातार दबाव से कुआं धंसकर ढह गया। अब आसपास की जमीन और मकान की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और समस्या का समाधान कराने की कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कुएं को सुरक्षित कराने और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
आखिर हादसे का इंतजार क्यों?
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर टीम भेजकर ढहे हुए कुएं की जांच कराने, मकान की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बारिश के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खतरा सामने होने के बावजूद यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अनहोनी हुई, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
    user_Mo fardin Ansari
    Mo fardin Ansari
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🐄🙏 जय गौ माता 🙏🐄 “गौरक्षा धर्मस्य रक्षणम्।” अर्थ: गौ माता की रक्षा करना धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। 🌿 गौ सेवा — मानवता की सेवा 🚩 गौ रक्षा — हमारा संकल्प 🙏 गौ माता का सम्मान करें, सेवा करें और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। #गौमाता #गौरक्षा #गौसेवा #गौरक्षाधर्म #सनातनधर्म #धर्मकीरक्षा #गौसंरक्षण #गौसेवामहाअभियान #श्रीकृष्णगौसेवा #GauMata #GauSeva #GauRaksha #SanatanDharma #SaveCows #CowProtection
    1
    🐄🙏 जय गौ माता  🙏🐄

“गौरक्षा धर्मस्य रक्षणम्।”
अर्थ: गौ माता की रक्षा करना धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है।

🌿 गौ सेवा — मानवता की सेवा
🚩 गौ रक्षा — हमारा संकल्प
🙏 गौ माता का सम्मान करें, सेवा करें और संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।

#गौमाता #गौरक्षा #गौसेवा #गौरक्षाधर्म #सनातनधर्म #धर्मकीरक्षा #गौसंरक्षण #गौसेवामहाअभियान #श्रीकृष्णगौसेवा #GauMata #GauSeva #GauRaksha #SanatanDharma #SaveCows #CowProtection
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🚨 कौशांबी में जलभराव से कच्चा मकान गिरने का खतरा, दूसरे के घर में रहने को मजबूर परिवार कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद भरवारी के शाहिद गुलाब सेन नगर में सविता देवी पत्नी हरि लाल का कच्चा मकान जलभराव के कारण गिरने के कगार पर पहुंच गया है। परिवार बड़ा हादसा होते-होते बचा और अब दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। नगर पालिका में सुनवाई नहीं होने पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कौशांबी से शिकायत की। ग्रामीणों ने अनमोल केसरवानी और घनश्याम पर रास्ता बंद करने का भी आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सिराथू को पानी की समस्या दूर कराने और रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में जांच कर पात्र गरीब परिवार तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 📍 रिपोर्ट: शिवकुमार पासी #कौशांबी #भरवारी #जलभराव #कच्चामकान #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #सिराथू #नगरपालिकाभरवारी #जनसमस्या #जिलाधिकारीकौशांबी
    1
    🚨 कौशांबी में जलभराव से कच्चा मकान गिरने का खतरा, दूसरे के घर में रहने को मजबूर परिवार
कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद भरवारी के शाहिद गुलाब सेन नगर में सविता देवी पत्नी हरि लाल का कच्चा मकान जलभराव के कारण गिरने के कगार पर पहुंच गया है। परिवार बड़ा हादसा होते-होते बचा और अब दूसरे के घर में रहने को मजबूर है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला।
नगर पालिका में सुनवाई नहीं होने पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कौशांबी से शिकायत की। ग्रामीणों ने अनमोल केसरवानी और घनश्याम पर रास्ता बंद करने का भी आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सिराथू को पानी की समस्या दूर कराने और रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में जांच कर पात्र गरीब परिवार तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
📍 रिपोर्ट: शिवकुमार पासी
#कौशांबी #भरवारी #जलभराव #कच्चामकान #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #सिराथू #नगरपालिकाभरवारी #जनसमस्या #जिलाधिकारीकौशांबी
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंझनपुर-पतौना पुल के पास पतौना पुल के पास लकड़बग्घा दिखाई देने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानवर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने लकड़बग्घे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में भी लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों की मांग-वन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे और जानवर कौशाम्बी में खौफनाक जानवर की एंट्री ! लकड़बग्घा दिखने से इलाके में मचा हड़कंप
    1
    मंझनपुर-पतौना पुल के पास पतौना पुल के पास लकड़बग्घा दिखाई देने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानवर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने लकड़बग्घे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में भी लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों की मांग-वन विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे और जानवर
कौशाम्बी में खौफनाक जानवर की एंट्री ! लकड़बग्घा दिखने से इलाके में मचा हड़कंप
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने गौशाला निर्माण की उठाई मांग सिराथू तहसील एसडीएम को दिया ज्ञापन आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने गौशाला निर्माण की उठाई मांग सिराथू तहसील एसडीएम को दिया ज्ञापन कौशांबी। जिले में आवारा पशुओं की समस्या किसानों के लिए लगातार परेशानी का बढ़ती जा रही है। खेतों में घूम रहे आवारा पशु किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर किसानों की समस्या के समाधान की मांग की गई है। सिराथू एसडीएम को प्रार्थना देकर बताया ब गया कि तहसील सिराथू एवं विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभाओं में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ने से किसान परेशान हैं। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। रात के समय आवारा पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं। किसान संगठन का आरोप है कि शासन-प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला निर्माण एवं आवारा पशुओं को संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई गांवों में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में गौशाला का निर्माण कराकर आवारा पशुओं को वहां संरक्षित किया जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके और उन्हें दिन-रात खेतों की रखवाली करने की परेशानी से निजात मिल सके
    1
    आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने गौशाला निर्माण की उठाई मांग सिराथू तहसील एसडीएम को दिया ज्ञापन 
आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने गौशाला निर्माण की उठाई मांग सिराथू तहसील एसडीएम को दिया ज्ञापन 
कौशांबी। जिले में आवारा पशुओं की समस्या किसानों के लिए लगातार परेशानी का बढ़ती जा रही है। खेतों में घूम रहे आवारा पशु किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर किसानों की समस्या के समाधान की मांग की गई है।
सिराथू एसडीएम को प्रार्थना देकर बताया   ब गया कि तहसील सिराथू एवं विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभाओं में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ने से किसान परेशान हैं। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। रात के समय आवारा पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं।
किसान संगठन का आरोप है कि शासन-प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला निर्माण एवं आवारा पशुओं को संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई गांवों में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में गौशाला का निर्माण कराकर आवारा पशुओं को वहां संरक्षित किया जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके और उन्हें दिन-रात खेतों की रखवाली करने की परेशानी से निजात मिल सके
    user_शहनवाज आलम पत्रकार
    शहनवाज आलम पत्रकार
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कौशांबी पुलिस ने बरामद किए 23 लाख के 106 मोबाइल,लौटाये गये मोबाइल स्वामियों को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा कौशांबी....जनपद कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख रू० थी रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये है।सी.ई.आई.आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं।अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को सी.ई.आई.आर पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है।सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है।
    1
    कौशांबी पुलिस ने बरामद किए 23 लाख के 106 मोबाइल,लौटाये गये मोबाइल स्वामियों को
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा
कौशांबी....जनपद कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख रू० थी रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये है।सी.ई.आई.आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं।अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को सी.ई.आई.आर पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है।सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा पार्क में मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल इटावा पार्क में मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इटावा में मचा दिया हड़कंप। सैफई तहसील के सामने पार्क में युवक-युवती से मारपीट का आरोप। परिजनों के पहुंचते ही पार्क में हुआ जमकर हंगामा, भीड़ हुई जमा। युवती ने कहा—अपनी मर्जी से आई थी, युवक को कई महीनों से जानती है। वीडियो वायरल होते ही सैफई पुलिस एक्टिव, वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच में जुटी। #ViralReels
    1
    इटावा पार्क में मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल
इटावा पार्क में मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इटावा में मचा दिया हड़कंप। सैफई तहसील के सामने पार्क में युवक-युवती से मारपीट का आरोप। परिजनों के पहुंचते ही पार्क में हुआ जमकर हंगामा, भीड़ हुई जमा। युवती ने कहा—अपनी मर्जी से आई थी, युवक को कई महीनों से जानती है। वीडियो वायरल होते ही सैफई पुलिस एक्टिव, वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच में जुटी। #ViralReels
    user_पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.