Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन का दूसरा सोमवार: काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए दारागंज दशाश्वमेध घाट पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़ भगवान भोलेनाथ की आराधना के सावन मास का दूसरा सोमवार आज है। सोमवार को काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करने से पहले कांवरियों की आस्था का केंद्र दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट रहा। घाट पर रविवार को भोर से ही बोल-बम, बोल-बम और हर-हर महादेव के उद्घोष होने लगा। पुण्य की डुबकी लगाने के बाद संकल्प लेकर कांवरिए अपने-अपने कांवर के साथ काशी की ओर निकलते रहे तो शास्त्री पुल पर देर रात तक डीजे की धुन नाचते-गाते जाते हुए दिखाई दिए। प्रयागराज संगम स्टेशन से लेकर दारागंज कोतवाली और दशाश्वमेध घाट तक दर्जनों दुकान भोर में ही गुलजार दिखाई दी। हर कोई दूसरे सोमवार को अपने अभीष्ट की कामना के लिए घाट पर संकल्प लेता दिखा।
Arvind singh kumar
सावन का दूसरा सोमवार: काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए दारागंज दशाश्वमेध घाट पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़ भगवान भोलेनाथ की आराधना के सावन मास का दूसरा सोमवार आज है। सोमवार को काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करने से पहले कांवरियों की आस्था का केंद्र दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट रहा। घाट पर रविवार को भोर से ही बोल-बम, बोल-बम और हर-हर महादेव के उद्घोष होने लगा। पुण्य की डुबकी लगाने के बाद संकल्प लेकर कांवरिए अपने-अपने कांवर के साथ काशी की ओर निकलते रहे तो शास्त्री पुल पर देर रात तक डीजे की धुन नाचते-गाते जाते हुए दिखाई दिए। प्रयागराज संगम स्टेशन से लेकर दारागंज कोतवाली और दशाश्वमेध घाट तक दर्जनों दुकान भोर में ही गुलजार दिखाई दी। हर कोई दूसरे सोमवार को अपने अभीष्ट की कामना के लिए घाट पर संकल्प लेता दिखा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, प्रयागराज में छात्रों से किया संवाद1
- नैनी में बालू माफियाओं का बोलबाला: दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रक से अवैध परिवहन, थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप नैनी में बालू माफियाओं का बोलबाला: दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रक से अवैध परिवहन, थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप प्रयागराज नैनी थाना क्षेत्र में सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बालू माफिया खुलेआम अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। बारिश के कारण घाट बंद होने के बावजूद दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रकों से बालू ढोकर बेची जा रही है।नैनी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े ट्रक बालू लादकर बेखौफ दौड़ रहे हैं। आसपास पुलिस का कोई डर नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार पूरे दिन चलता है सूत्रों के अनुसार नैनी थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे ये पूरा खेल चल रहा है। आरोप है कि बालू माफियाओं को थाना प्रभारी का "आशीर्वाद" प्राप्त है, जिसके चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जबकि सरकार ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बरसात के समय सभी अवैध खनन और परिवहन पर रोक रहेगी। इसके बावजूद नैनी क्षेत्र में बालू कहां से आ रही है और किसके संरक्षण में बिक रही है, यह बड़ा सवाल है1
- आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया राष्ट्र एकता का संदेश प्रयागराज लोक विकास मंच के बैनर तले अल्लापुर पटेल चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा पिछले 6 सालों से बैंड बाजा के साथ निकाली जाती है,पैदल चलकर सभी लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल होते हैं अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर लहराते हुए मस्तानों की टोली निकली,देशभक्ति भावना की प्रेरणा को प्रेरित करती हुई यह विशाल भव्य यात्रा को जगह जगह लोगों का उत्साह देखने को मिलता रहा,देश पर मर मिटे उन सभी अमर वीर सपूतों की देश के लिए दी गई कुर्बानी को याद किया जाता है आज सोशल मीडिया में गुम होती इस युवा पीढ़ी को देशभक्ति की अलख जगाने का काम यह तिरंगा यात्रा के जरिए आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में निकालकर गगनभेदी नारों से भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। बाइट...आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी,वरिष्ठ समाजसेवी,प्रयागराज। आज़ आचार्य राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लोक विकास मंच द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से अमर शहीद बलिदानियों को शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तिरंगा यात्रा में सर्वश्री राकेश कुमार त्रिपाठी महाकाल, विक्रम यादव, अजय कुमार पंडिता, मालती शुक्ला, भोला नाथ यादव, रमाशंकर शुक्ला, ऋजु पाण्डेय, ममता तिवारी, जगदीश पाण्डेय, बृजेश पांडेय, देवेन्द्र नाथ मिश्र, पूर्व पार्षद नन्द लाल, इरशाद अहमद, मृगांक शेखर सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला आदि सैकड़ों लोग शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद, शहीदे आज़म भगत सिंह, रोशन सिंह, उधम सिंह, राजगुरु, सुखदेव, गेंदालाल दीक्षित, अशफाक उल्ला खां, मौलवी लियाकत अली, पद्मधर, सहित काकोरी काण्ड औ अगस्त क्रांति के बलिदानियों के बलिदान को आजाद भारत के ऋण के रूप में याद किया गया पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- लोक विकास मंच सेवा संस्थान प्रयागराज के सौजन्य से तिरंगा यात्रा पटेल चौराहा अल्लापुर से अमर शहीद चंद्र शेखर पार्क तक यात्रा मे सहभागिता।।। वेद प्रकाश त्रिपाठी संयोजक विश्व हिन्दू परिषद विवेकानंद प्रखंड प्रयाग महानगर उत्तर काशी प्रांत।।।।।।।।।।।।।।। प्रबंधक (श्री नारायण धर्मोपदेश संस्कृत विद्यालय बेरोचा कौशांबी)1
- प्रयागराज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। सीडीओ हर्षिका सिंह ने रैली को रवाना किया। आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भरा। प्रयागराज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। सीडीओ हर्षिका सिंह ने रैली को रवाना किया। आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भरा।1
- अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम मंहगांव में मनाया गया खंड-खंड भारत को अखंड भारत बनाना है यह संकल्प दिलाया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला के संगठन मंत्री प्रेम नारायण जी और जिला सहसंयोजक राजेश कुमार और जिला मिलन केंद्र प्रमुख वीरेंद्र वाल्मीकि जी और प्रखंड के मंत्री राजेंद्र केसरवानी जी और प्रखंड संयोजक गौरव विश्वकर्मा जी सहसंयोजक शुभम जी और शनि जी उमेश सोनी जी राजेश केसरवानी जी मेहगांव से और उपस्थित रहे1
- प्रयागराज मे राहुल गांधी अपने कार्यक्रम छात्रों की गूंज मे मंच पर छात्रों से संवाद करने पहुंचें,राहुल गांधी ने सबसे पहले युवाओ का हाल चाल जाना उसके बाद राहुल गांधी ने प्रयागराज मे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया1
- अल्लापुर पटेल चौराहा से पैदल निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,सोशल मीडिया में गुम हो रही युवा पीढ़ी में अलख जगाती तिरंगा यात्रा प्रयागराज लोक विकास मंच के बैनर तले अल्लापुर पटेल चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा पिछले 6 सालों से बैंड बाजा के साथ निकाली जाती है,पैदल चलकर सभी लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल होते हैं अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर लहराते हुए मस्तानों की टोली निकली,देशभक्ति भावना की प्रेरणा को प्रेरित करती हुई यह विशाल भव्य यात्रा को जगह जगह लोगों का उत्साह देखने को मिलता रहा,देश पर मर मिटे उन सभी अमर वीर सपूतों की देश के लिए दी गई कुर्बानी को याद किया जाता है आज सोशल मीडिया में गुम होती इस युवा पीढ़ी को देशभक्ति की अलख जगाने का काम यह तिरंगा यात्रा के जरिए आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में निकालकर गगनभेदी नारों से भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। बाइट...आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी,वरिष्ठ समाजसेवी,प्रयागराज। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- प्रयागराज। नैनी में लगा बाबा बर्फानी का भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में सावन माह के पावन रविवार के अवसर पर नैनी स्थित सरगम चौराहा पर धूमधाम के साथ बाबा बर्फानी के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। आयोजन में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू तिवारी, विवेक सिंह, राहुल श्रीवास्तव, टिंकू मिश्रा, हर्ष यादव, दीपक सिंह, एडवोकेट अर्जुन यादव एवं एडवोकेट पवन कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि सावन के पवित्र माह में बाबा बर्फानी के भंडारे का आयोजन सेवा और श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।2