नैनी में बालू माफियाओं का बोलबाला: दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रक से अवैध परिवहन, थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप नैनी में बालू माफियाओं का बोलबाला: दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रक से अवैध परिवहन, थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप प्रयागराज नैनी थाना क्षेत्र में सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बालू माफिया खुलेआम अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। बारिश के कारण घाट बंद होने के बावजूद दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रकों से बालू ढोकर बेची जा रही है।नैनी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े ट्रक बालू लादकर बेखौफ दौड़ रहे हैं। आसपास पुलिस का कोई डर नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार पूरे दिन चलता है सूत्रों के अनुसार नैनी थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे ये पूरा खेल चल रहा है। आरोप है कि बालू माफियाओं को थाना प्रभारी का "आशीर्वाद" प्राप्त है, जिसके चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जबकि सरकार ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बरसात के समय सभी अवैध खनन और परिवहन पर रोक रहेगी। इसके बावजूद नैनी क्षेत्र में बालू कहां से आ रही है और किसके संरक्षण में बिक रही है, यह बड़ा सवाल है
नैनी में बालू माफियाओं का बोलबाला: दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रक से अवैध परिवहन, थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप नैनी में बालू माफियाओं का बोलबाला: दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रक से अवैध परिवहन, थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप प्रयागराज नैनी थाना क्षेत्र में सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बालू माफिया खुलेआम अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। बारिश के कारण घाट बंद होने के बावजूद दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रकों से बालू ढोकर बेची जा रही है।नैनी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े ट्रक बालू लादकर बेखौफ दौड़ रहे हैं। आसपास पुलिस का कोई डर नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार पूरे दिन चलता है सूत्रों के अनुसार नैनी थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे ये पूरा खेल चल रहा है। आरोप है कि बालू माफियाओं को थाना प्रभारी का "आशीर्वाद" प्राप्त है, जिसके चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जबकि सरकार ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बरसात के समय सभी अवैध खनन और परिवहन पर रोक रहेगी। इसके बावजूद नैनी क्षेत्र में बालू कहां से आ रही है और किसके संरक्षण में बिक रही है, यह बड़ा सवाल है
- झूंसी थाने के सामने खुलेआम बिकता है गांजा लगती है लंबी लाइन पुलिस बेखबर प्रयागराज झूंसी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए रविवार की शाम थाने के ठीक सामने खुलेआम गांजा की बिक्री होती रही। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।स्थानीय लोगों ने बताया कि ये कोई नई बात नहीं है। यहां हर रोज नशेड़ियों की लंबी लाइन लगती है और गांजा कारोबारी बेखौफ होकर गांजा बेचता है।थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर नशे का ये कारोबार चल रहा है, लेकिन झूंसी पुलिस इस पर आंख बंद किए हुए है। लोगों का कहना है कि अगर थाना के सामने ही ऐसा हाल है तो पूरे क्षेत्र में नशे का कारोबार किस कदर फल-फूल रहा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।अब देखना है कि क्या प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही करता है या नहीं1
- प्रयागराज सोशल मीडिया पर आए वीडियो ने पुलिस की खोली पोल प्रयागराज में थाने के कुछ दूरी पर बिक रहा गांजा गांजा माफियाओं के आगे पुलिस नतमस्तक प्रयागराज में गांजा माफियाओं का साम्राज्य अव्वल सिटी जोन के झूसी की एसीपी की खुल गई पोल गांजा माफियाओं पर कार्रवाई करने में ACP हुई फेल थाना प्रभारी की कार्यशैली पर भी उठे सवाल सिटी जोन के झूंसी थाने के बगल का मामला।1
- सावन का दूसरा सोमवार: काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए दारागंज दशाश्वमेध घाट पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़ भगवान भोलेनाथ की आराधना के सावन मास का दूसरा सोमवार आज है। सोमवार को काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करने से पहले कांवरियों की आस्था का केंद्र दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट रहा। घाट पर रविवार को भोर से ही बोल-बम, बोल-बम और हर-हर महादेव के उद्घोष होने लगा। पुण्य की डुबकी लगाने के बाद संकल्प लेकर कांवरिए अपने-अपने कांवर के साथ काशी की ओर निकलते रहे तो शास्त्री पुल पर देर रात तक डीजे की धुन नाचते-गाते जाते हुए दिखाई दिए। प्रयागराज संगम स्टेशन से लेकर दारागंज कोतवाली और दशाश्वमेध घाट तक दर्जनों दुकान भोर में ही गुलजार दिखाई दी। हर कोई दूसरे सोमवार को अपने अभीष्ट की कामना के लिए घाट पर संकल्प लेता दिखा।1
- परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग तेज,विशेष पूजन कर जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प, मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री से मिलने की तैयारी परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग तेज विशेष पूजन कर जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प, मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री से मिलने की तैयारी मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर रविवार शाम विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय शुक्ला सहित क्षेत्र के लोगों ने गंगा पूजन-अर्चन कर घाट पर पक्का पुल निर्माण कराने का संकल्प लिया। इस दौरान पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन और प्रयास तेज करने की बात कही गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय शुक्ला ने कहा कि परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल बनना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग है। इस पुल के निर्माण से मेजा समेत आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मांग को अब हर हाल में शासन तक पहुंचाया जाएगा। संजय शुक्ला ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर वह अपने सहयोगियों तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पुल निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को गंगा पार आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों खर्च होता है। पक्का पुल बनने से आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परानीपुर गंगा घाट पर पुल निर्माण होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। विशेष पूजन के दौरान मौजूद लोगों ने गंगा मैया से पुल निर्माण की कामना करते हुए जल्द से जल्द शासन स्तर से स्वीकृति मिलने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रवासियों में पुल निर्माण की उम्मीद को लेकर उत्साह देखने को मिला।1
- राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, प्रयागराज में छात्रों से किया संवाद1
- आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया राष्ट्र एकता का संदेश प्रयागराज लोक विकास मंच के बैनर तले अल्लापुर पटेल चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा पिछले 6 सालों से बैंड बाजा के साथ निकाली जाती है,पैदल चलकर सभी लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल होते हैं अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर लहराते हुए मस्तानों की टोली निकली,देशभक्ति भावना की प्रेरणा को प्रेरित करती हुई यह विशाल भव्य यात्रा को जगह जगह लोगों का उत्साह देखने को मिलता रहा,देश पर मर मिटे उन सभी अमर वीर सपूतों की देश के लिए दी गई कुर्बानी को याद किया जाता है आज सोशल मीडिया में गुम होती इस युवा पीढ़ी को देशभक्ति की अलख जगाने का काम यह तिरंगा यात्रा के जरिए आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में निकालकर गगनभेदी नारों से भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। बाइट...आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी,वरिष्ठ समाजसेवी,प्रयागराज। आज़ आचार्य राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लोक विकास मंच द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से अमर शहीद बलिदानियों को शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तिरंगा यात्रा में सर्वश्री राकेश कुमार त्रिपाठी महाकाल, विक्रम यादव, अजय कुमार पंडिता, मालती शुक्ला, भोला नाथ यादव, रमाशंकर शुक्ला, ऋजु पाण्डेय, ममता तिवारी, जगदीश पाण्डेय, बृजेश पांडेय, देवेन्द्र नाथ मिश्र, पूर्व पार्षद नन्द लाल, इरशाद अहमद, मृगांक शेखर सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला आदि सैकड़ों लोग शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद, शहीदे आज़म भगत सिंह, रोशन सिंह, उधम सिंह, राजगुरु, सुखदेव, गेंदालाल दीक्षित, अशफाक उल्ला खां, मौलवी लियाकत अली, पद्मधर, सहित काकोरी काण्ड औ अगस्त क्रांति के बलिदानियों के बलिदान को आजाद भारत के ऋण के रूप में याद किया गया पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- प्रयागराज। सावन में सामाजिक सेवा संस्थान ने नागवासुकी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान भगवान का घर गंदा, अपना घर साफ, हे मानव तेरा, ये कैसा इंसाफ, कुंवर जी तिवारी प्रयागराज। नैनी अरैल सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा श्रावण मास के पवित्र दिवस पर रविवार को मनीष पांडेय के नेतृत्व में दारागंज स्थित, नागवासुकी मंदिर प्रयागराज में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आस्था के पवित्र स्थल मंदिर में चारों ओर गंदगी का अंबार देख मन बहुत दुःखी हुआ। आमजन मानस एवं सम्बंधित कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग होना चाहिए, जिससे मंदिरों में साफ़ सफाई बनी रहें। वरिष्ठ समाजसेविका सुनीता सोम मिश्रा ने नागवासुकी मंदिर में गंदगी के अंबार को देखकर कहा, कि ना क्षेत्रिय पार्षद, ना नगर निगम एवं ना मंदिर प्रशासन कोई भी पवित्र मंदिर स्थल की साफ सफाई की जिम्मेदारी नही लेंना चाहता है। तो क्या मनमोहन के द्वारा की गई अपील "स्वच्छ भारत" का सपना बेबुनियाद एवं खोखला है। कम से कम शासन प्रशासन को आस्था के मंदिरों पर साफ सफाई हेतु संज्ञान लेना चाहिए। कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, नवनीत मिश्रा, विकास मिश्रा, इंदु प्रकाश सिंह, शशिकांत पांडेय, नीरज पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, सक्षम, शिवम चौरसिया, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।2