logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबरी में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, शराबबंदी और स्वच्छता को लेकर उठी आवाज बाबरी में स्वतंत्रता दिवस परटी ग्राम सभा का आयोजन, शराबबंदी और स्वच्छता को लेकर उठी आवाज

20 hrs ago
user_Pramod patel
Pramod patel
Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

बाबरी में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, शराबबंदी और स्वच्छता को लेकर उठी आवाज बाबरी में स्वतंत्रता दिवस परटी ग्राम सभा का आयोजन, शराबबंदी और स्वच्छता को लेकर उठी आवाज

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨ इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया। ​फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️ ​#IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨ इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया। ​फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️ ​#IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews
    1
    स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨
इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया।
​फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️
​#IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews
स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨
इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया।
​फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️
​#IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सतरास्ते पर नगर पालिका के टपों में भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला सतरास्ते पर पेट्रोल पंप के नजदीक नगर पालिका द्वारा आवंटित टपों में रविवार देर रात करीब 1:00 बजे के करीबअचानक भीषण आग लग गई। इन टपों में फोटोकॉपी सहित कपड़ों की दुकानें संचालित हो रही थीं। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की तेज लपटें तेजी से आसपास की दुकानों की ओर बढ़ रही थीं। सूचना मिलते ही एसडीओपी एवं सिटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और आसपास की दुकानों तथा पेट्रोल पंप की ओर आग फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया तथा दमकल टीम को आग बुझाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। पुलिस की तत्परता के चलते मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और दमकल कर्मचारियों की संयुक्त तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोकने में मदद मिली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टलने की बात सामने आ रही है।
    1
    सतरास्ते पर नगर पालिका के टपों में भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
सतरास्ते पर पेट्रोल पंप के नजदीक नगर पालिका द्वारा आवंटित टपों में रविवार देर रात करीब 1:00 बजे के करीबअचानक भीषण आग लग गई। इन टपों में फोटोकॉपी सहित कपड़ों की दुकानें संचालित हो रही थीं। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की तेज लपटें तेजी से आसपास की दुकानों की ओर बढ़ रही थीं। सूचना मिलते ही एसडीओपी एवं सिटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और आसपास की दुकानों तथा पेट्रोल पंप की ओर आग फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया तथा दमकल टीम को आग बुझाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। पुलिस की तत्परता के चलते मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।
इसी दौरान दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और दमकल कर्मचारियों की संयुक्त तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोकने में मदद मिली।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टलने की बात सामने आ रही है।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    3 hrs ago
  • नर्मदापुरम: नगर पालिका टब में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास सतर्कता नर्मदापुरम : शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे सतरस्ता के पास नगर पालिका द्वारा बनाए गए टब क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। इस टब में कपड़े और फोटोकॉपी की दुकानें संचालित थीं। आग की तेज लपटों और धुएं से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस प्रशासन ने भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के लिए दोनों ओर का यातायात रोक दिया। खास बात यह रही कि आग पेट्रोल पंप के बहुत पास लगी थी, जिससे पुलिस और प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने में सफलता पाई। देर रात तक पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर मौजूद रही तथा पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद भी स्थिति पर नजर रखी गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन जांच के बाद किया जाएगा।
    1
    नर्मदापुरम: नगर पालिका टब में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास सतर्कता

नर्मदापुरम : शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे सतरस्ता के पास नगर पालिका द्वारा बनाए गए टब क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। इस टब में कपड़े और फोटोकॉपी की दुकानें संचालित थीं। आग की तेज लपटों और धुएं से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस प्रशासन ने भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के लिए दोनों ओर का यातायात रोक दिया। खास बात यह रही कि आग पेट्रोल पंप के बहुत पास लगी थी, जिससे पुलिस और प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने में सफलता पाई।

देर रात तक पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर मौजूद रही तथा पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद भी स्थिति पर नजर रखी गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन जांच के बाद किया जाएगा।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरदा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के साथ परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
    1
    राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरदा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
ध्वजारोहण के पश्चात राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के साथ परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
    user_Ramkishan Thakre
    Ramkishan Thakre
    Farmer हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया। यहां भी राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं देशभक्ति का वातावरण रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देश की आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को याद किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
    1
    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण 
नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया। यहां भी राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं देशभक्ति का वातावरण रहा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देश की आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को याद किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नर्मदापुरम में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड की सलामी ली नर्मदापुरम में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड की सलामी ली नर्मदापुरम। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। पुलिस जवानों ने अनुशासन, जोश और देशभक्ति से भरा शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया। बारिश के बीच बच्चों ने दिखाया उत्साह और देशभक्ति स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बारिश के बाद मैदान में जगह-जगह पानी और कीचड़ होने के बावजूद स्कूली बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। बच्चों ने पीटी और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने विपरीत मौसम के बीच पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण में देशभक्ति का जोश भर दिया। पुलिस परेड के लिए की गई विशेष व्यवस्था बारिश को देखते हुए पुलिस परेड के लिए मैदान के निर्धारित हिस्से में चूरी डालकर व्यवस्था तैयार की गई, जिससे पुलिस जवानों को परेड में किसी तरह की परेशानी न हो। बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशभक्ति की भावना दिखाई दी।
    1
    नर्मदापुरम में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड की सलामी ली
नर्मदापुरम में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड की सलामी ली
नर्मदापुरम। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
ध्वजारोहण के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। पुलिस जवानों ने अनुशासन, जोश और देशभक्ति से भरा शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया।
बारिश के बीच बच्चों ने दिखाया उत्साह और देशभक्ति
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बारिश के बाद मैदान में जगह-जगह पानी और कीचड़ होने के बावजूद स्कूली बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। बच्चों ने पीटी और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया।
बच्चों ने विपरीत मौसम के बीच पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण में देशभक्ति का जोश भर दिया।
पुलिस परेड के लिए की गई विशेष व्यवस्था
बारिश को देखते हुए पुलिस परेड के लिए मैदान के निर्धारित हिस्से में चूरी डालकर व्यवस्था तैयार की गई, जिससे पुलिस जवानों को परेड में किसी तरह की परेशानी न हो। बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशभक्ति की भावना दिखाई दी।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग सुस्त, नहर विभाग ने संभाला मोर्चा! ग्राम कांदई कला की बड़ी खबर | Itarsi Update ​डिस्क्रिप्शन इटारसी के ग्राम कांदई कला में नहर किनारे अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ​इसी बीच सुनील मार्शकोले और द्वारका पाल द्वारा रात में लकड़ी बेचने की खबर मिलते ही नहर विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों को रात के पहरे पर लगा दिया। देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Itarsi Update पर। ​हैशटैग #ItarsiUpdate #KanadiKala #IllegalTreeFelling #ForestDepartment #NarmadapuramNews अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग सुस्त, नहर विभाग ने संभाला मोर्चा! ग्राम कांदई कला की बड़ी खबर | Itarsi Update ​डिस्क्रिप्शन इटारसी के ग्राम कांदई कला में नहर किनारे अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ​इसी बीच सुनील मार्शकोले और द्वारका पाल द्वारा रात में लकड़ी बेचने की खबर मिलते ही नहर विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों को रात के पहरे पर लगा दिया। देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Itarsi Update पर। ​हैशटैग #ItarsiUpdate #KanadiKala #IllegalTreeFelling #ForestDepartment #NarmadapuramNews
    1
    अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग सुस्त, नहर विभाग ने संभाला मोर्चा! ग्राम कांदई कला की बड़ी खबर | Itarsi Update
​डिस्क्रिप्शन
इटारसी के ग्राम कांदई कला में नहर किनारे अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
​इसी बीच सुनील मार्शकोले और द्वारका पाल द्वारा रात में लकड़ी बेचने की खबर मिलते ही नहर विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों को रात के पहरे पर लगा दिया। देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Itarsi Update पर।
​हैशटैग
#ItarsiUpdate #KanadiKala #IllegalTreeFelling #ForestDepartment #NarmadapuramNews
अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग सुस्त, नहर विभाग ने संभाला मोर्चा! ग्राम कांदई कला की बड़ी खबर | Itarsi Update
​डिस्क्रिप्शन
इटारसी के ग्राम कांदई कला में नहर किनारे अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
​इसी बीच सुनील मार्शकोले और द्वारका पाल द्वारा रात में लकड़ी बेचने की खबर मिलते ही नहर विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों को रात के पहरे पर लगा दिया। देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Itarsi Update पर।
​हैशटैग
#ItarsiUpdate #KanadiKala #IllegalTreeFelling #ForestDepartment #NarmadapuramNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भगवान दास ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 किमी दौड़कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी पिपरिया : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के युवा भगवान दास ने पिपरिया से नर्मदापुरम स्थित सेठानी घाट तक लगभग 80 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया और तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जब संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों को उनकी दौड़ की जानकारी मिली, तब तक भगवान दास लगभग 40 किलोमीटर दौड़ चुके थे। प्रशिक्षकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनकी दृढ़ता को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्होंने लगभग 7 घंटे तक दौड़कर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। मार्ग में लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। नर्मदापुरम में श्री पप्पू भदौरिया, श्री राजेश चौरे, नीतेश खंडेलवाल और अन्य समाजसेवकों ने उनका सम्मान किया। पिपरिया लौटने पर जय माता दी समिति, विश्व हिंदू परिषद, अनहद संस्था सहित अन्य संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। संकल्प फाउंडेशन ने इसे युवाओं में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का प्रमाण बताया।
    1
    भगवान दास ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 किमी दौड़कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

पिपरिया : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के युवा भगवान दास ने पिपरिया से नर्मदापुरम स्थित सेठानी घाट तक लगभग 80 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया और तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

जब संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों को उनकी दौड़ की जानकारी मिली, तब तक भगवान दास लगभग 40 किलोमीटर दौड़ चुके थे। प्रशिक्षकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनकी दृढ़ता को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्होंने लगभग 7 घंटे तक दौड़कर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।

मार्ग में लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। नर्मदापुरम में श्री पप्पू भदौरिया, श्री राजेश चौरे, नीतेश खंडेलवाल और अन्य समाजसेवकों ने उनका सम्मान किया। पिपरिया लौटने पर जय माता दी समिति, विश्व हिंदू परिषद, अनहद संस्था सहित अन्य संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। संकल्प फाउंडेशन ने इसे युवाओं में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का प्रमाण बताया।
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नर्मदापुरम संयुक्त आयुक्त ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कमिश्नर कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त नर्मदापुरम श्री नवल सिंह मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के साथ ही अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। संयुक्त आयुक्त श्री नवल सिंह मीणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी से देश और समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम
    1
    नर्मदापुरम संयुक्त आयुक्त ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण 
नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कमिश्नर कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त नर्मदापुरम श्री नवल सिंह मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया।
कार्यक्रम में कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के साथ ही अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
संयुक्त आयुक्त श्री नवल सिंह मीणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी से देश और समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.