कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया। यहां भी राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं देशभक्ति का वातावरण रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देश की आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को याद किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया। यहां भी राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं देशभक्ति का वातावरण रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देश की आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को याद किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
- भगवान दास ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 किमी दौड़कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी पिपरिया : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के युवा भगवान दास ने पिपरिया से नर्मदापुरम स्थित सेठानी घाट तक लगभग 80 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया और तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जब संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों को उनकी दौड़ की जानकारी मिली, तब तक भगवान दास लगभग 40 किलोमीटर दौड़ चुके थे। प्रशिक्षकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनकी दृढ़ता को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्होंने लगभग 7 घंटे तक दौड़कर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। मार्ग में लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। नर्मदापुरम में श्री पप्पू भदौरिया, श्री राजेश चौरे, नीतेश खंडेलवाल और अन्य समाजसेवकों ने उनका सम्मान किया। पिपरिया लौटने पर जय माता दी समिति, विश्व हिंदू परिषद, अनहद संस्था सहित अन्य संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। संकल्प फाउंडेशन ने इसे युवाओं में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का प्रमाण बताया।1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर निवास पर भी ध्वजारोहण किया। यहां भी राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गरिमा एवं देशभक्ति का वातावरण रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देश की आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को याद किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।1
- स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨ इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया। फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️ #IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews स्वतंत्रता दिवस की असली ख़ुशी बेसहारा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर ही पूरी होती है! 🇮🇳✨ इस बार सिद्धार्थ आर्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इटारसी की ओझा बस्ती और आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों के साथ खाना खाया, उन्हें किताबें-पेंसिल और स्वादिष्ट लड्डू बांटे, और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व समझाया। फ फाउंडेशन ऐसे ही हर खास मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटता है। आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनिए! ❤️ #IndependenceDay #ItarsiUpdates #SiddharthAryaFoundation #OjhaBasti #SocialWork #ItarsiNews1
- इटारसी न्यूज़ आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में 15 अगस्त के पवन पर्व पर जिला कार्यालय में झंडा फहराया गया इटारसी न्यूज आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में 15 अगस्त के पवन पर्व पर जिला कार्यालय में झंडा फहराया गया इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीनू यादव द्वारा झंडा फहराया गया एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा कलोते कुलभूषण पाराशर जिला सचिव महिला विंग सुनीता यदुं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह प्रजापति जिला संयुक्त सचिव महिला विंग सुषमा सराठे जिला संयुक्त सचिव महिला विंग अमनदीप बदरेले जिला कार्यालय प्रभारी मोहर सिंह राजपूत जी जिला संयुक्त सचिव मनोज शर्मा जिला मीडिया सह प्रभारी राहुल मैना जिला संयुक्त सचिव पूनम यादव शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ऐसी विंग जिला संगठन मंत्री आकाश अहिरवार काजल सोलंकी कंचन सोलंकी राजेंद्र सिंह मुकेश अहिरवार एवं अन्य साथी उपस्थित थे2
- giram panjir pipaliya goli , goharganj , raisen school ki halat ho Rahi hai panjir me school ki halat bahut hi kharab ho rahi hai छत me se pani tapak raha hai or kichan to 2 , 3 shaal se band padi hai roti bannae vali to ghar se roti bna ke lati hai1
- राष्ट्रभक्ति -जन सेवा,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरीबों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "जब सेवा हो राष्ट्रभक्ति, और भोजन हो आज़ादी का प्रसाद" 🇮🇳 आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गौतम वार्ड, मारूपुरा की ममतामयी बेटी, समाजसेवी आदरणीया श्रीमती सुनीता शिवहरे जी ने सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल कायम की। देवनारायण महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद लेकर उन्होंने राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से: निसहाय, बेघर, बेसहारा बंधुओं के लिए और नर्मदा मैया की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान, नमकीन सहित स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। हर महीने नियमित रूप से जरूरतमंदों की थाली भरने वाली सुनीता मैडम ने आज फिर साबित किया कि "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है" और "सेवा ही सच्ची देशभक्ति है" 🇮🇳 राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है और शुभकामनाएं देता है। "प्रार्थना: - देवनारायण महाराज, समस्त देवी-देवता और पीर बाबा आप पर, आपके परिवार पर सदैव कृपा बनाए रखें। आपका जीवन सेवा, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो। 💐 सुनीता मैडम के इस सेवाभाव को कोटि कोटि नमन 🙏1
- नर्मदापुरम संयुक्त आयुक्त ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण नर्मदापुरम, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कमिश्नर कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त नर्मदापुरम श्री नवल सिंह मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के साथ ही अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। संयुक्त आयुक्त श्री नवल सिंह मीणा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी से देश और समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम1
- अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग सुस्त, नहर विभाग ने संभाला मोर्चा! ग्राम कांदई कला की बड़ी खबर | Itarsi Update डिस्क्रिप्शन इटारसी के ग्राम कांदई कला में नहर किनारे अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच सुनील मार्शकोले और द्वारका पाल द्वारा रात में लकड़ी बेचने की खबर मिलते ही नहर विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों को रात के पहरे पर लगा दिया। देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Itarsi Update पर। हैशटैग #ItarsiUpdate #KanadiKala #IllegalTreeFelling #ForestDepartment #NarmadapuramNews अवैध लकड़ी कटाई पर वन विभाग सुस्त, नहर विभाग ने संभाला मोर्चा! ग्राम कांदई कला की बड़ी खबर | Itarsi Update डिस्क्रिप्शन इटारसी के ग्राम कांदई कला में नहर किनारे अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग को सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच सुनील मार्शकोले और द्वारका पाल द्वारा रात में लकड़ी बेचने की खबर मिलते ही नहर विभाग हरकत में आया और कर्मचारियों को रात के पहरे पर लगा दिया। देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Itarsi Update पर। हैशटैग #ItarsiUpdate #KanadiKala #IllegalTreeFelling #ForestDepartment #NarmadapuramNews1
- सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण सोहागपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण सोहागपुर नगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नए बस स्टैंड परिसर में आयोजित किया गया, जहां जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी ध्वजारोहण के बाद जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में भी संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।1