Shuru
Apke Nagar Ki App…
डभरा थाना क्षेत्र के रामभाठा में पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार, भेजा गया जेल। डभरा थाना क्षेत्र के रामभाठा में पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
Bhupendra lahare
डभरा थाना क्षेत्र के रामभाठा में पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार, भेजा गया जेल। डभरा थाना क्षेत्र के रामभाठा में पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- SECL गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला निवासी दलित परिवारों ने प्रबंधन पर भेदभाव और शोषण का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि और संपत्तियों का अर्जन किए तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक मुआवजा और पुनर्वास की सुविधाएं नहीं दी गई हैं जबकि उसी क्षेत्र के अन्य लोगों को सभी लाभ देकर बसाया जा चुका है । ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023 में मूल्यांकन कमेटी द्वारा मकानों और संपत्तियों की नापी कर पावती दी जा चुकी है इसके बावजूद भुगतान की प्रक्रिया रुकी हुई है ।पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे दलित वर्ग से संबंध रखते हैं मोहल्ले के अन्य प्रभावशाली लोगों को मुआवजा और बसाहट की सुविधा मिल चुकी है लेकिन कुछ चुनिंदा परिवारों को उनके हक से वंचित रखा गया है ।1
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे*1
- बिल्हा विधायक ने परसदा इस्थित निवास मे किया कन्या पूजन: महानवमी पर सपरिवार लिया आशीर्वाद, प्रदेश एवं क्षेत्र के कल्याण की कामना की छेत्र मे महा नवमी की रही धूम शुक्रवार की साम 7 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने शुक्रवार को गृह निवास परसदा में पावन महा नवमी के शुभ अवसर पर सहपरिवार के साथ विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति से कन्या पूजन किया। इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा के स्वरूप में विराजित कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें सादर भोग अर्पित किया गया तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के विकास, समृद्धि और मंगल मय जीवन की कामना की। श्री कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि माता रानी की असीम कृपा से यह दिव्य अवसर आत्मिक शांति, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप हैं। उनकी सेवा और पूजन से मन को अपार शांति मिलती है। उन्होंने कहा बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के सम्मान और सेवा से न केवल पितरों का उद्धार होता है, बल्कि यह हमारे भीतर सात्विक गुणों और करुणा का संचार भी करता है।यह पवित्र परंपरा हमें नारी शक्ति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है चैत्र नवरात्रि की पावन नवमी के शुभ अवसर पर छेत्र के मंदिर देवालयों मे भी हवन पूजन कन्या भोज संपन्न हुवा और देवीस्वरूपा नौ कन्याओं का श्रद्धा एवं विधि-विधान से पूजन किया गया एवं तेलसरा के वीरान इस्थल पर इस्थित मा मौली माता मंदिर मे भी महा नवमी के अवसर पर छेत्र के नामी समाजसेवक ईश्वर यादव ने सह परिवार पूजन उपरांत स्नेह, आदर और आत्मीय भाव के साथ हवन पूजन कर कन्या भोज का आयोजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। और कहा की इन नन्हीं कन्याओं के सान्निध्य ने इस पवित्र अवसर को और अधिक दिव्यता से भर दिया। उनके स्नेह और मुस्कान ने हम सभी के मन को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं अपार आनंद से ओत-प्रोत कर दिया है1
- गिरौदपुरी, 27 मार्च 2026। गिरौदपुरी मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लगभग 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रभावित दुकानें कपड़े, साड़ी एवं लकड़ी से निर्मित थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गिरौदपुरी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाल्टी व अन्य साधनों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में संभावित देरी को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से डीओ उड़ने के कारण आग लगी, जो तेजी से दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्रभावित दुकानदारों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- जशपुर में PDS बारदानों का बड़ा गबन | 8.39 लाख का घोटाला | 2 आरोपी गिरफ्तार1
- सीतापुर, सरगुजा। सीतापुर नगर आज भक्ति, उत्साह और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रा में विभिन्न झांकियों का विशेष आकर्षण रहा, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे-धजे रथ और फूलों की सजावट ने सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया। आयोजन में सेवा भाव और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस दौरान अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोगों के चेहरों पर भक्ति की चमक और मन में गहरी आस्था साफ झलक रही थी। यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दे गया। सीतापुर का यह मनमोहक दृश्य लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा। न्यूज़ द गुलेल के लिए "शुरू"से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by Gautam karsh1
- कोरबा जिले से महज 12 किलोमीटर दूरी में स्थित रजगामार कोल माईनस है जहाँ एसईसीएल के कर्मचारियों के मकान बने हुए है ।और वहाँ अपने परिवारों को लेकर उसी मकान में रहते है लेकिन एसईसीएल के अधिकारियों की मनमानी इतनी ज्यादा बड़ गई है कि यहाँ रोज बिजली कटौती कर रहे है और जानकारी पूछने पर बताया जाता है कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर में लोड ज्यादा बढ़ जाती है जिसके कारण हम लोग लाईन कटौती कर रहे है बोलकर अपना पल्ला झाड़ देते है । वही देखा जा रहा है कि एसईसीएल की कुछ अन्य मकानों जैसे ऑफिसर कॉलोनी व बी टाइप में लाइन कटौती नही करती हैं।उल्टा जनरल मजदूर लोग जहाँ रहते है उनके मकानों की लाइट को काट दिए जाता है। अगर कोल माइंस के कर्मचारी इस विषय मे आवाज भी उठा देते है तो उनको उल्टा ड्यूटी से बैठा दिया जाता है और उनका सैलरी से पैसा काट देते है ऐसे में कर्मचारी करे तो क्या करें आप सोंच सकते है। हम आपको यह भी बता देते है कि वर्ष 2017 में इसी तरह रोज लाईन कटौती हो रही थी जिसके कारण रात के अंधेरे में जंगल से जंगली हाथी एसईसीएल कॉलोनी में घुस कर एक युवक जिसका नाम राम कुमार जांगड़े पिता मोहन सिंह जांगड़े नामक व्यक्ति को हाथी द्वारा कुचने से दर्दनाक मौत हो गई थी। क्या फिर से एसईसीएल के अधिकारियों को दोबारा घटना हो जिसका इन्तेजार कर रहे है। अब देखना होगा कि इस खबर को देखने के बाद एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारियों की परिशनियो में मदद करेंगे या फिर से मनमानी ।1
- स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टीम -20 क्रिकेट प्रतियोगिता*1