गिरौदपुरी मंदिर के पास लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा गिरौदपुरी, 27 मार्च 2026। गिरौदपुरी मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लगभग 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रभावित दुकानें कपड़े, साड़ी एवं लकड़ी से निर्मित थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गिरौदपुरी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाल्टी व अन्य साधनों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में संभावित देरी को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से डीओ उड़ने के कारण आग लगी, जो तेजी से दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्रभावित दुकानदारों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

- स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टीम -20 क्रिकेट प्रतियोगिता*1
- i am sauth indian chief 🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳🧑🍳4
- गिरौदपुरी मंदिर के पास भीषण आग,कई दुकाने जलकर हो गई खाक सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल? पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा 📍 गिरौदपुरी | 27 मार्च 2026 गिरौदपुरी मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित दुकानों में कपड़े, साड़ी और लकड़ी से बने सामान रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।  चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाल्टियों व अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में संभावित देरी को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को और फैलने से रोक दिया। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से डीओ उड़ गया, जिससे चिंगारी निकली और आग भड़क उठी, जो पास की दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्रभावित दुकानदारों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिकों की सतर्कता व तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे जनहानि नहीं हुई।2
- छत्तीसगढ़ में आईपीएल 2026, रायपुर में RCB का डबल धमाका, मुंबई और कोलकाता से टक्कर रायपुर:आईपीएल 2026 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर छाने को तैयार है. इस बार खास बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB यहां दो बड़े मुकाबले खेलेगी, जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी दिग्गज टीमों से होगा. इन हाई-वोल्टेज मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. 10 मई को RCB vs मुंबई इंडियंस रायपुर में पहला मुकाबला 10 मई को खेला जाएगा, जहां RCB की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी. दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से भरी हैं, ऐसे में यह मैच रोमांच और टक्कर से भरपूर रहने वाला है. 13 मई को RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरा मुकाबला 13 मई को होगा, जिसमें RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. KKR की मजबूत टीम और RCB की आक्रामक बल्लेबाजी इस मैच को और ज्यादा दिलचस्प बनाएगी. रायपुर बनेगा हाई-वोल्टेज क्रिकेट का केंद्र दो बड़े मुकाबलों के साथ रायपुर एक बार फिर आईपीएल का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को जबरदस्त क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा.1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- कोरबा जिले के करूमौहा ग्राम पंचायत के जिस महिला पंच के लापता होने के मामले को लेकर पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे उन सवालो पर महिला पंच ने पूर्ण विराम लगा दिया है। सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के ध्वस्त होने के बाद पंच निर्मला मंझवार अपने परिवार के साथ कोरबा स्थित अपने घर पहुंची और उसके बाद राजगामार पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस चौकी में हमने पंच निर्मला मंझवार से बात की तब उसने बताया कि नवरात्र के मौके पर वह अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने चंद्रपुर गई हुई थी उसने अपने वअपने परिवार के अपहरण की बात को पूरी तरह से नकार दिया है। उसका कहना है उसे ना तो विश्वास प्रस्ताव लाए जाने की जानकारी थी और ना ही उसके लापता होने की अफवाह की। महिला पंच के वापस लौट जाने से पुलिस के निष्क्रियता पर भी जो सवाल उठ रहे थे उसका पटाक्षेप हो गया है।1
- धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 55 लाख रु के विकास निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति गुरुवार की रात 9:55 मिनट पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक कि अनुशंसा पर पंचायतर्व्म् ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री गौरवपथ योजना के तहत विधानसभा बिल्हा के ग्राम पंचायत जोता, पेंड्री स, धुमा, कड़ार में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रु से अधिक कि लागत में निर्माण होने वाले विकास निर्माण कार्यों कि स्वीकृति साय सरकार द्वारा दे दी गयी है। श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।श्री कौशिक ने बताया कि इसके अंतर्गत ग्राम जोता में. सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य मुख्य नार्ग से मायापार के घर तक जिसकी लम्बाई 250 मीटर जिसकी लागत 28.16, ग्राम पंचायत पेंड्री स सी.सी. सड़क निर्माण कार्य सरदार के घर से रामायण चौक तक जिसकी लम्बाई 400 मीटर और लागत 42.47, ग्राम पंचायत धुमा में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य प्राथमिक शाला भवन से गौठान नाला भवन तक लम्बाई 28.24 मीटर और लागत 33.61 लाख रु एवं ग्राम पंचायत कड़ार लम्बाई 400 मीटर और लागत 51.85 लाख रु है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों कि मांग क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े लम्बे समय से कि जा रही थी इसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल्हा विधानसभा में सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। साय सरकार के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा के विकास के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। आने वाले समय में ऐसे विकास निरंतर होते रहेंगे।1
- जय श्री राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम जी राम जी राम जी राम जी राम जी।3
- 30 साल का लाल आतंक… अब खत्म होने की कगार? नारायणपुर “अति संवेदनशील” सूची से बाहर, लेकिन क्या सच में नक्सलवाद खत्म हो रहा है या सिर्फ कागज़ों में?1