धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 55 लाख रु के विकास धरमलाल कौशिक कि अनुशंसा पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 55 लाख रु के विकास निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति गुरुवार की रात 9:55 मिनट पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक कि अनुशंसा पर पंचायतर्व्म् ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री गौरवपथ योजना के तहत विधानसभा बिल्हा के ग्राम पंचायत जोता, पेंड्री स, धुमा, कड़ार में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रु से अधिक कि लागत में निर्माण होने वाले विकास निर्माण कार्यों कि स्वीकृति साय सरकार द्वारा दे दी गयी है। श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है।श्री कौशिक ने बताया कि इसके अंतर्गत ग्राम जोता में. सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य मुख्य नार्ग से मायापार के घर तक जिसकी लम्बाई 250 मीटर जिसकी लागत 28.16, ग्राम पंचायत पेंड्री स सी.सी. सड़क निर्माण कार्य सरदार के घर से रामायण चौक तक जिसकी लम्बाई 400 मीटर और लागत 42.47, ग्राम पंचायत धुमा में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य प्राथमिक शाला भवन से गौठान नाला भवन तक लम्बाई 28.24 मीटर और लागत 33.61 लाख रु एवं ग्राम पंचायत कड़ार लम्बाई 400 मीटर और लागत 51.85 लाख रु है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों कि मांग क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े लम्बे समय से कि जा रही थी इसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल्हा विधानसभा में सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। साय सरकार के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा के विकास के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। आने वाले समय में ऐसे विकास निरंतर होते रहेंगे।

- बिल्हा विधायक ने परसदा इस्थित निवास मे किया कन्या पूजन: महानवमी पर सपरिवार लिया आशीर्वाद, प्रदेश एवं क्षेत्र के कल्याण की कामना की छेत्र मे महा नवमी की रही धूम शुक्रवार की साम 7 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने शुक्रवार को गृह निवास परसदा में पावन महा नवमी के शुभ अवसर पर सहपरिवार के साथ विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति से कन्या पूजन किया। इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा के स्वरूप में विराजित कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें सादर भोग अर्पित किया गया तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के विकास, समृद्धि और मंगल मय जीवन की कामना की। श्री कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि माता रानी की असीम कृपा से यह दिव्य अवसर आत्मिक शांति, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप हैं। उनकी सेवा और पूजन से मन को अपार शांति मिलती है। उन्होंने कहा बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के सम्मान और सेवा से न केवल पितरों का उद्धार होता है, बल्कि यह हमारे भीतर सात्विक गुणों और करुणा का संचार भी करता है।यह पवित्र परंपरा हमें नारी शक्ति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है चैत्र नवरात्रि की पावन नवमी के शुभ अवसर पर छेत्र के मंदिर देवालयों मे भी हवन पूजन कन्या भोज संपन्न हुवा और देवीस्वरूपा नौ कन्याओं का श्रद्धा एवं विधि-विधान से पूजन किया गया एवं तेलसरा के वीरान इस्थल पर इस्थित मा मौली माता मंदिर मे भी महा नवमी के अवसर पर छेत्र के नामी समाजसेवक ईश्वर यादव ने सह परिवार पूजन उपरांत स्नेह, आदर और आत्मीय भाव के साथ हवन पूजन कर कन्या भोज का आयोजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। और कहा की इन नन्हीं कन्याओं के सान्निध्य ने इस पवित्र अवसर को और अधिक दिव्यता से भर दिया। उनके स्नेह और मुस्कान ने हम सभी के मन को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं अपार आनंद से ओत-प्रोत कर दिया है1
- जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कुछ दिन पहले सरकारी आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी के तहत पुलिस और बम स्क्वायड की टीम न्यायालय परिसर पहुंचकर रूटीन जांच कर रही है। शासन की ओर से हर 10 दिन में न्यायालय परिसर की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कदम किसी भी संभावित आपात स्थिति से बचाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।1
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे*1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- जब भी हम निकलते है दुनिया को बदलने ओ हमें ही बदल देता है। राधे राधे।🙏🙏🙏5
- Post by Hari Sharma Sharma1
- गिरौदपुरी, 27 मार्च 2026। गिरौदपुरी मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लगभग 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रभावित दुकानें कपड़े, साड़ी एवं लकड़ी से निर्मित थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गिरौदपुरी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाल्टी व अन्य साधनों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में संभावित देरी को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से डीओ उड़ने के कारण आग लगी, जो तेजी से दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्रभावित दुकानदारों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- ग्राम धौराभाठा मे शराबी पति ने चरित्र शंका पर पत्नी सहित बेटे पर किया हमला परेशान पत्नी ने हिर्री थाना मे दर्ज कराई रिपोर्ट गुरुवार की रात 10 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थीया सुलभा धृतलहरे पति नारायण घृतलहरे उम्र 35 साल साकिन धौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर ने गुरुवार की दोपहर 13/58 बज थाना उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई की मै ग्राम धौराभाठा में रहती हूं घरेलू काम करती हूं मेरे 03 लडका है मेरा पति आये दिन शराब पीता रहता है जो गुरुवार के सुबह करीबन 10:30 बजे में व मेरे बच्चे घर में थे उसी समय मेरा पति नारायण प्रसाद धृतलहरे शराब पीकर घर आया और मुझे मेरे चरित्र पर शंका करते हुए मां बहन की अश्लील गाली सुधार कर झगड़ा लड़ाई करने लगा जिसे मै और मेरा बड़ा लड़का रवि धृतलहरे झगडा लहाई व गाली गलौच करने से मना किये तो मेरा पति आवेश में आकर फिर से मुझे व मेरे बच्चे को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए पास में पड़े पत्थर के टुकड़ा को उठा लिया और आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए पत्थर से मुझे मारपीट करने लगा जिसे देख मेरा लड़का रवि मृतलहरे बीच बचाव करने लगा तो उसे भी धक्का देकर जमीन में पटक दिया मारपीट से मेरे सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा व बांये हाथ में चोट आया है तथा मेरे लड़के को जमीन में पटकने से उसके सिर के पीछे में चोट लगा है घटना को बेटा ऋषभ देखा है कि रिपोर्ट करती हूं कानूनी कार्यवाही किया जाये प्रार्थीया की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने अपराध धारा-296,115(2),151(3) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है इस घटना को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शराब की वजह से पूरे छत्तीसगढ़ में इस तरह की वारदात प्रतिदिन सामने आते रहती है जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों का जीना मुश्किल हो चुका है एवं शराब पीने की लत की वजह से कई पुरुष तो घर में रखे चावल गहने वगैरा भी चोरी कर बेच कर शराब पी जाते हैं इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों की जिंदगी बत से बत्तर होती जा रही है पर सरकार को तो पैसे कमाने से मतलब है चाहे किसी का घर टूटे या किसी की मौत हो उन्हें फर्क नहीं पड़ने वाला1