logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आयुष्मान कार्ड धारक आज ही इस नंबर को सेव कर लीजिए। अब नहीं लगना पड़ेगा OPD की लंबी क़तारों में, करना होगा ये...!

4 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH PRATAP
JOURNALIST REETESH PRATAP
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

आयुष्मान कार्ड धारक आज ही इस नंबर को सेव कर लीजिए। अब नहीं लगना पड़ेगा OPD की लंबी क़तारों में, करना होगा ये...!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं जिले में भीषण आग ने मचाया तांडव, कई गांव चपेट में बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते प्रेमी नगला गांव पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन आग का विकराल रूप इतना भयावह है कि उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का जाटा गांव भी इसकी चपेट में आ गया, जहां से भी आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग न्यूज
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूं जिले में भीषण आग ने मचाया तांडव, कई गांव चपेट में
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते प्रेमी नगला गांव पूरी तरह जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन आग का विकराल रूप इतना भयावह है कि उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का जाटा गांव भी इसकी चपेट में आ गया, जहां से भी आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली और XUV की भिड़ंत, मां-बेटी की मौत ​कस्बा उघैती (बदायूं) | 20 अप्रैल 2026 ​आज इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उघैती कस्बे में बंटी धर्म कांटे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और महिंद्रा XUV 700 के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। ​घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, ग्राम बसोमा (थाना उझानी) से एक परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने रिश्तेदारों के यहाँ 'भात' भरने ग्राम समद नगर (थाना इस्लामनगर) जा रहा था। इसी दौरान उघैती के पास यह हादसा हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ​हताहत और घायल: पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 112 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रुदायन भिजवाया। ​दुखद मृत्यु: उपचार के दौरान सुमन (पत्नी हरदीप) और उनके मात्र 3 माह के मासूम बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ​घायल: हादसे में शिवानी, माही, ज्योति, सुनीता, उमानदेही, खुशबू, जय देवी, वीर और वर्षा घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। ​प्रशासनिक कार्रवाई: मौके पर क्षेत्राधिकारी बिल्सी, थाना अध्यक्ष इस्लामनगर और प्रभारी निरीक्षक उघैती पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में रोड खुलवा दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। ​
    1
    🚨 बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली और XUV की भिड़ंत, मां-बेटी की मौत
​कस्बा उघैती (बदायूं) | 20 अप्रैल 2026
​आज इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उघैती कस्बे में बंटी धर्म कांटे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और महिंद्रा XUV 700 के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।
​घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, ग्राम बसोमा (थाना उझानी) से एक परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने रिश्तेदारों के यहाँ 'भात' भरने ग्राम समद नगर (थाना इस्लामनगर) जा रहा था। इसी दौरान उघैती के पास यह हादसा हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
​हताहत और घायल:
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 112 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रुदायन भिजवाया।
​दुखद मृत्यु: उपचार के दौरान सुमन (पत्नी हरदीप) और उनके मात्र 3 माह के मासूम बच्ची 
को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
​घायल: हादसे में शिवानी, माही, ज्योति, सुनीता, उमानदेही, खुशबू, जय देवी, वीर और वर्षा घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
​प्रशासनिक कार्रवाई:
मौके पर क्षेत्राधिकारी बिल्सी, थाना अध्यक्ष इस्लामनगर और प्रभारी निरीक्षक उघैती पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में रोड खुलवा दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
​
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Nitin Shakya
    1
    Post by Nitin Shakya
    user_Nitin Shakya
    Nitin Shakya
    Local Politician बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विधवा महिला टैक्सी ड्राइवर का आरोप—पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल एक विधवा महिला, जो टैक्सी चलाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया। महिला का बयान सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है और अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच का इंतजार है।
    1
    विधवा महिला टैक्सी ड्राइवर का आरोप—पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
एक विधवा महिला, जो टैक्सी चलाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया। महिला का बयान सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है और अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच का इंतजार है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग 
ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। 
सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। 
मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। 
काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। 
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। 
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। 
तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मंगलवार 21 अप्रैल को भीषण आग लग गई। इस घटना में दर्जनों झोपड़ीनुमा घर और सैकड़ों क्विंटल गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि पास का एक अन्य गांव भी इसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर के समय गांव के ए से अचानक आग भड़की। उस समय चल रही पश्चिमी हवा ने आग को और खतरनाक बना दि जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गांव को गिरफ्त में ले लिया। गेहूं की नरई और भूसा आ लिए ईंधन साबित हुए, जिससे छप्परनुमा घरों झोपड़ियों के साथ-साथ पक्के घरों का सामान गया। इस घटना में एक मवेशी भी जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मं पहुंचा, लेकिन आग का रौद्र रूप देखकर हालात बेकाबू नजर आए। सबसे बड़ी समस्या यह थी कि खेतों से जाने वाले रास्ते न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और पंपसेट व ट्यूबवेल के जरिए घंटों तक पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
    1
    मंगलवार 21 अप्रैल को भीषण आग लग गई। इस घटना में दर्जनों झोपड़ीनुमा घर और सैकड़ों क्विंटल गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि पास का एक अन्य गांव भी इसकी चपेट में आ गया।
ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर के समय गांव के ए से अचानक आग भड़की। उस समय चल रही पश्चिमी हवा ने आग को और खतरनाक बना दि जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गांव को गिरफ्त में ले लिया। गेहूं की नरई और भूसा आ लिए ईंधन साबित हुए, जिससे छप्परनुमा घरों झोपड़ियों के साथ-साथ पक्के घरों का सामान गया। इस घटना में एक मवेशी भी जल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मं पहुंचा, लेकिन आग का रौद्र रूप देखकर हालात बेकाबू नजर आए। सबसे बड़ी समस्या यह थी कि खेतों से जाने वाले रास्ते न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और पंपसेट व ट्यूबवेल के जरिए घंटों तक पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* *फोनों 9026249659* भूसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, फायरिंग कर आरोपी फरार बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में भूसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रंजिश के चलते 55 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमपाल सिंह को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल हालत में परिजन उन्हें लेकर थाना उसहैत पहुंचे, जहां से पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र गुड्डू ने धर्मवीर, वृजपाल, संजू और विकास के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि 14 अप्रैल को हुए भूसे के विवाद के बाद से आरोपी रंजिश मान रहे थे और घर के आसपास असलहे लेकर घूमते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उझानी क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    2
    बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज 
*संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* 
*फोनों 9026249659* 
भूसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, फायरिंग कर आरोपी फरार
बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में भूसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रंजिश के चलते 55 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमपाल सिंह को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घायल हालत में परिजन उन्हें लेकर थाना उसहैत पहुंचे, जहां से पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
मृतक के पुत्र गुड्डू ने धर्मवीर, वृजपाल, संजू और विकास के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि 14 अप्रैल को हुए भूसे के विवाद के बाद से आरोपी रंजिश मान रहे थे और घर के आसपास असलहे लेकर घूमते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उझानी क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल
फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बदायूं में पांच महीने के मासूम को छत से फेंककर हत्या के मामले में तीसरे दिन भी परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच समझौते की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव की है। यहां प्रमोद के बेटे सौरभ की रविवार को बारात जानी थी। समारोह में शामिल होने के लिए सौरभ की बहन कुमकुम, जो संभल के बेहटरसूल गांव निवासी बॉबी की पत्नी है, अपने पांच साल के बेटे प्रशांत और पांच महीने के बेटे राघव के साथ 6 अप्रैल को आई थी। शनिवार रात करीब 9 बजे बॉबी अपनी ससुराल पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्य गांव में एक अन्य लगुन समारोह में गए हुए थे। बॉबी ने पहले कुमकुम से मारपीट का प्रयास किया, लेकिन वह अन्य रिश्तेदार महिलाओं के बीच छिप गई। इसके बाद आरोपी बॉबी छत पर पहुंचा और प्रमोद की पत्नी सुनीता से अपना बेटा मांगा। उस समय राघव सुनीता की गोद में था। सुनीता ने बच्चे को बॉबी को दे दिया। गोद में लेने के बाद बॉबी ने बच्चे को छत से नीचे पक्की सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो आसपास मौजूद गांव वालों और रिश्तेदारों ने आरोपी बॉबी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण आरोपी को हिरासत में रखने का कोई आधार नहीं बनता। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बदायूं में पांच महीने के मासूम को छत से फेंककर हत्या के मामले में तीसरे दिन भी परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच समझौते की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव की है। यहां प्रमोद के बेटे सौरभ की रविवार को बारात जानी थी। समारोह में शामिल होने के लिए सौरभ की बहन कुमकुम, जो संभल के बेहटरसूल गांव निवासी बॉबी की पत्नी है, अपने पांच साल के बेटे प्रशांत और पांच महीने के बेटे राघव के साथ 6 अप्रैल को आई थी।
शनिवार रात करीब 9 बजे बॉबी अपनी ससुराल पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्य गांव में एक अन्य लगुन समारोह में गए हुए थे। बॉबी ने पहले कुमकुम से मारपीट का प्रयास किया, लेकिन वह अन्य रिश्तेदार महिलाओं के बीच छिप गई।
इसके बाद आरोपी बॉबी छत पर पहुंचा और प्रमोद की पत्नी सुनीता से अपना बेटा मांगा। उस समय राघव सुनीता की गोद में था। सुनीता ने बच्चे को बॉबी को दे दिया। गोद में लेने के बाद बॉबी ने बच्चे को छत से नीचे पक्की सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो
आसपास मौजूद गांव वालों और रिश्तेदारों ने आरोपी बॉबी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण आरोपी को हिरासत में रखने का कोई आधार नहीं बनता। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.