logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 hrs ago
user_Bhoodev Parsad
Bhoodev Parsad
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं कचहरी परिसर में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं के चेंबर में अचानक आग लग गई, जिससे कई दस्तावेज और सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    1
    बदायूं कचहरी परिसर में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं के चेंबर में अचानक आग लग गई, जिससे कई दस्तावेज और सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • 🚨 बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली और XUV की भिड़ंत, मां-बेटी की मौत ​कस्बा उघैती (बदायूं) | 20 अप्रैल 2026 ​आज इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उघैती कस्बे में बंटी धर्म कांटे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और महिंद्रा XUV 700 के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। ​घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, ग्राम बसोमा (थाना उझानी) से एक परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने रिश्तेदारों के यहाँ 'भात' भरने ग्राम समद नगर (थाना इस्लामनगर) जा रहा था। इसी दौरान उघैती के पास यह हादसा हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ​हताहत और घायल: पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 112 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रुदायन भिजवाया। ​दुखद मृत्यु: उपचार के दौरान सुमन (पत्नी हरदीप) और उनके मात्र 3 माह के मासूम बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ​घायल: हादसे में शिवानी, माही, ज्योति, सुनीता, उमानदेही, खुशबू, जय देवी, वीर और वर्षा घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। ​प्रशासनिक कार्रवाई: मौके पर क्षेत्राधिकारी बिल्सी, थाना अध्यक्ष इस्लामनगर और प्रभारी निरीक्षक उघैती पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में रोड खुलवा दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। ​
    1
    🚨 बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली और XUV की भिड़ंत, मां-बेटी की मौत
​कस्बा उघैती (बदायूं) | 20 अप्रैल 2026
​आज इस्लामनगर-बिल्सी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उघैती कस्बे में बंटी धर्म कांटे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और महिंद्रा XUV 700 के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।
​घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, ग्राम बसोमा (थाना उझानी) से एक परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने रिश्तेदारों के यहाँ 'भात' भरने ग्राम समद नगर (थाना इस्लामनगर) जा रहा था। इसी दौरान उघैती के पास यह हादसा हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
​हताहत और घायल:
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 112 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रुदायन भिजवाया।
​दुखद मृत्यु: उपचार के दौरान सुमन (पत्नी हरदीप) और उनके मात्र 3 माह के मासूम बच्ची 
को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
​घायल: हादसे में शिवानी, माही, ज्योति, सुनीता, उमानदेही, खुशबू, जय देवी, वीर और वर्षा घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
​प्रशासनिक कार्रवाई:
मौके पर क्षेत्राधिकारी बिल्सी, थाना अध्यक्ष इस्लामनगर और प्रभारी निरीक्षक उघैती पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में रोड खुलवा दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
​
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* *फोनों 9026249659* भूसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, फायरिंग कर आरोपी फरार बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में भूसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रंजिश के चलते 55 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमपाल सिंह को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल हालत में परिजन उन्हें लेकर थाना उसहैत पहुंचे, जहां से पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र गुड्डू ने धर्मवीर, वृजपाल, संजू और विकास के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि 14 अप्रैल को हुए भूसे के विवाद के बाद से आरोपी रंजिश मान रहे थे और घर के आसपास असलहे लेकर घूमते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उझानी क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    2
    बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज 
*संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* 
*फोनों 9026249659* 
भूसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, फायरिंग कर आरोपी फरार
बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में भूसे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रंजिश के चलते 55 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमपाल सिंह को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घायल हालत में परिजन उन्हें लेकर थाना उसहैत पहुंचे, जहां से पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
मृतक के पुत्र गुड्डू ने धर्मवीर, वृजपाल, संजू और विकास के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि 14 अप्रैल को हुए भूसे के विवाद के बाद से आरोपी रंजिश मान रहे थे और घर के आसपास असलहे लेकर घूमते थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उझानी क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Nitin Shakya
    1
    Post by Nitin Shakya
    user_Nitin Shakya
    Nitin Shakya
    Local Politician बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विधवा महिला टैक्सी ड्राइवर का आरोप—पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल एक विधवा महिला, जो टैक्सी चलाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया। महिला का बयान सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है और अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच का इंतजार है।
    1
    विधवा महिला टैक्सी ड्राइवर का आरोप—पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
एक विधवा महिला, जो टैक्सी चलाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और घूंसा मारकर उसका दांत तोड़ दिया। महिला का बयान सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वीडियो को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है और अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच का इंतजार है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं ब्रेकिंग ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग 
ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। 
सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। 
मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। 
काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। 
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। 
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। 
तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उझानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, आरोपी फरार बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में अपने तहेरे भाई की शादी में बज रहे डीजे देखने के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और जब किशोरी ने विरोध किया तब युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकला। आज सुबह जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पुत्र की शादी का कार्यक्रम शनिवार की रात चल रहा था। बताते है कि इस दौरान हुई दावत के बाद डीजे पर डांस होने लगा। बताते हैं कि डीजे पर हो रहे डांस देखने के लिए ग्रामीण की भतीजी अपने घर से निकली इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बताते हैं कि जब किशोरी ने युवक की हरकतों का विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। बताते है कि किशोरी की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण आ गए तब आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। बताते है कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी और रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक देवपाल पुत्र राम कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि एक ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आधार पर किशोरी का मेडीकल कराया गया है।
    1
    उझानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, आरोपी फरार
बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में अपने तहेरे भाई की शादी में बज रहे डीजे देखने के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और जब किशोरी ने विरोध किया तब युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकला। आज सुबह जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पुत्र की शादी का कार्यक्रम शनिवार की रात चल रहा था। बताते है कि इस दौरान हुई दावत के बाद डीजे पर डांस होने लगा। बताते हैं कि डीजे पर हो रहे डांस देखने के लिए ग्रामीण की भतीजी अपने घर से निकली इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बताते हैं कि जब किशोरी ने युवक की हरकतों का विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। बताते है कि किशोरी की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण आ गए तब आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। 
बताते है कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी और रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक देवपाल पुत्र राम कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि एक ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आधार पर किशोरी का मेडीकल कराया गया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    फतेहपुर में छेड़छाड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल
फतेहपुर (यूपी) में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले कृष्ण और करण को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने में दोनों हाथ जोड़कर, कान पकड़ते हुए माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.