logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दून पुलिस ने पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार The Aman Times पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार देहरादून के महबूब कॉलोनी क्षेत्र में पटेलनगर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाजिद (36) के कब्जे से सट्टेबाजी में प्रयुक्त सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹3,640 नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

8 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
8 hrs ago

दून पुलिस ने पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार The Aman Times पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार देहरादून के महबूब कॉलोनी क्षेत्र में पटेलनगर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाजिद (36) के कब्जे से सट्टेबाजी में प्रयुक्त सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹3,640 नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान The Aman Times 🚨 उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान रामनगर। पाटकोट क्षेत्र के भलोंन में उफनते बरसाती नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बहने लगी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला। कार के रेस्क्यू के दौरान एक युवक भी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा, जिसे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ⚠️ बरसात में उफनते नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं।
    1
    उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान
The Aman Times
🚨 उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान
रामनगर। पाटकोट क्षेत्र के भलोंन में उफनते बरसाती नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बहने लगी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला।
कार के रेस्क्यू के दौरान एक युवक भी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा, जिसे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
⚠️ बरसात में उफनते नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • बड़कोट सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर उठी आवाज, मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी । NIU देहरादून NIU ✍️ #BadkotCHC उत्तरकाशी में यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में डॉक्टरों के रिक्त पदों का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से अस्पताल में स्वीकृत सभी चिकित्सकीय पदों पर तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, वर्ष 2015 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के लिए आठ चिकित्सकीय पद स्वीकृत किए गए थे। लेकिन इन पदों के सापेक्ष अब तक सिर्फ एक दंत चिकित्सक की नियुक्ति हो सकी है। बाकी पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से मरीजों को सामान्य उपचार के लिए भी जिला अस्पताल या देहरादून सहित दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र में दूरी, खराब मौसम और सीमित परिवहन व्यवस्था के कारण गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। बड़कोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल में प्रसव सुविधा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। इससे कई बार मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ-साथ जान जोखिम में डालकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
    1
    बड़कोट सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर उठी आवाज, मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी । NIU
देहरादून NIU ✍️ #BadkotCHC
उत्तरकाशी में यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में डॉक्टरों के रिक्त पदों का मामला एक बार फिर गरमा गया है।
लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से अस्पताल में स्वीकृत सभी चिकित्सकीय पदों पर तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, वर्ष 2015 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के लिए आठ चिकित्सकीय पद स्वीकृत किए गए थे। लेकिन इन पदों के सापेक्ष अब तक सिर्फ एक दंत चिकित्सक की नियुक्ति हो सकी है। बाकी पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से मरीजों को सामान्य उपचार के लिए भी जिला अस्पताल या देहरादून सहित दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र में दूरी, खराब मौसम और सीमित परिवहन व्यवस्था के कारण गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
बड़कोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल में प्रसव सुविधा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बेहद आवश्यक है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। इससे कई बार मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ-साथ जान जोखिम में डालकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    1
    शांतरशाह में युवक को गोली मारकर फरार हुए दो बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से हैप्पी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू कर दिया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने दिया था लुट को अंजाम, लूटी गई नगदी, दस्तावेज, जूते व ई-रिक्शा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, लूटी हुई जीन्स पेंट पहने मिला एक आरोपी। दिनांक 12.09.26 की रात सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार हाल निवासी महादेवपुरम सिडकुल से सेक्टर-4 चौक से आगे के0वी0 स्कूल को जाने वाले सुनसान रास्ते पर उक्त ई-रिक्शा चालक एवं रिक्शा में पहले से बैठे 02 अन्य व्यक्तियो ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर डरा धमकाकर ₹10,000 नगदी, बैग, कपडे एवं जूते लूट मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0स0 318/26 धारा 309(4) पंजीकृत किया गया था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित कर घटना के अविलम्ब खुलासे के निर्देश जारी किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ ही पुराने अपराधियो से पूछताछ व अन्य सुराग जुटाते हुए पुलिस टीम ने कल दिनांक 13.09.26 की रात गश्त एवं चैकिंग के दौरान लीडो क्लब को जाने वाले कच्चे रास्ते में एकान्त स्थान में खडे एक ई-रिक्शा में बैठे 03 संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10000/- रूपये नगदी, युवक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक लोहे का फर्सा, एक लोहे का एंगल व चमडे के जुते बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों संदिग्ध ने बताया कि वह अक्सर रात के अंधेरे में अकेली सवारी को एकांत स्थान पर ले जाकर उससे लूटपाट करते हैं। उन्होंने ही राजा बिस्कुट के पास से अपने ई-रिक्शा में बैठाये गए लड़के से शिव मंदिर के पास डरा धमकाकर बैग, उसमें रखे आधार कार्ड आदि दस्तावेज, जूते, जीन्स व नगदी लूटी थी। लूटी हुई जीन्स के बारे में पूछने पर एक आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने बताया कि वही जीन्स उसने पहनी हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मौके से नगदी, लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल लोहे के औजार व ई-रिक्शा कब्जे पुलिस लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पकड़े गए आरोपी-* 1- श्रवण कुमार पुत्र मूल चंद पता- ग्राम कनपारा तहसील पुवाया थाना पुवाया जिला शहजाहपुर उ0प्र0, हाल किरायेदार पप्पू चौहान सम्राट हॉल, सिडकुल बाईपास थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,उम्र-19 वर्ष 2- विजय पुत्र रामजी निवासी- मौहल्ला हाथीयाना, बिलसंडा, बिशनपुर, थाना बिलसंडा बरेली उ0प्र0,हाल निवासी किरायेदार मोहित पाल रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष 3- आयुष उर्फ अनिकेत पुत्र राजेश पता- ग्राम नयागाँव थाना शेरकोट धामपुर उ0प्र0, हाल निवासी- किरायेदार मोनू पाल का मकान पता रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, उम्र-20 वर्ष *बरामदगी-* 1- नगदी ₹10000/- 2- आधार कार्ड, पैन कार्ड (वादी मुकदमा) 3- एक लोहे का फर्सा 4- एक लोहे का एंगल 5- चमडे के जुते 6- वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा *आपराधिक इतिहास विजय-* 1- मु0अ0सं0 644/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना रानीपुर हरिद्वार *पुलिस टीम-* 1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी 2- उ0नि0 सुधाँशु कौशिक 3- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल 4- हे0का0 जगदेव 5- कानि0 विवेक गुसांई 6- कानि0 पी.एस. दानू 7- कानि0 सर्वजीत सिंह *सी0आई0यू0 टीम-* 1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी) 2- कानि0 वसीम
    1
    ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने दिया था लुट को अंजाम, लूटी गई नगदी, दस्तावेज, जूते व ई-रिक्शा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, लूटी हुई जीन्स पेंट पहने मिला एक आरोपी। 
दिनांक 12.09.26 की रात सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार हाल निवासी महादेवपुरम सिडकुल से सेक्टर-4 चौक से आगे के0वी0 स्कूल को जाने वाले सुनसान रास्ते पर उक्त ई-रिक्शा चालक एवं रिक्शा में पहले से बैठे 02 अन्य व्यक्तियो ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर डरा धमकाकर ₹10,000 नगदी, बैग, कपडे एवं जूते लूट मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0स0 318/26 धारा 309(4) पंजीकृत किया गया था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा  आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित कर घटना के अविलम्ब खुलासे के निर्देश जारी किए गए थे।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ ही पुराने अपराधियो से पूछताछ व अन्य सुराग जुटाते हुए पुलिस टीम ने कल दिनांक 13.09.26 की रात गश्त एवं चैकिंग के दौरान लीडो क्लब को जाने वाले कच्चे रास्ते में एकान्त स्थान में खडे एक ई-रिक्शा में बैठे 03 संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10000/- रूपये नगदी, युवक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक लोहे का फर्सा, एक लोहे का एंगल व चमडे के जुते बरामद हुए। 
सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों संदिग्ध ने बताया कि वह अक्सर रात के अंधेरे में अकेली सवारी को एकांत स्थान पर ले जाकर उससे लूटपाट करते हैं। उन्होंने ही राजा बिस्कुट के पास से अपने ई-रिक्शा में बैठाये गए लड़के से शिव मंदिर के पास डरा धमकाकर बैग, उसमें रखे आधार कार्ड आदि दस्तावेज, जूते, जीन्स व नगदी लूटी थी। लूटी हुई जीन्स के बारे में पूछने पर एक आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने बताया कि वही जीन्स उसने पहनी हुई है। 
तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मौके से नगदी, लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल लोहे के औजार व ई-रिक्शा कब्जे पुलिस लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़े गए आरोपी-* 
1- श्रवण कुमार पुत्र मूल चंद पता- ग्राम कनपारा तहसील पुवाया थाना पुवाया जिला शहजाहपुर उ0प्र0, हाल किरायेदार पप्पू चौहान सम्राट हॉल, सिडकुल बाईपास थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,उम्र-19 वर्ष
2- विजय पुत्र रामजी निवासी- मौहल्ला हाथीयाना, बिलसंडा, बिशनपुर, थाना बिलसंडा बरेली उ0प्र0,हाल निवासी किरायेदार मोहित पाल रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष
3- आयुष उर्फ अनिकेत पुत्र राजेश पता- ग्राम नयागाँव थाना शेरकोट धामपुर उ0प्र0, हाल निवासी- किरायेदार मोनू पाल का मकान पता रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, उम्र-20 वर्ष 
*बरामदगी-*
1- नगदी ₹10000/-
2- आधार कार्ड, पैन कार्ड (वादी मुकदमा)
3- एक लोहे का फर्सा 
4- एक लोहे का एंगल 
5- चमडे के जुते 
6- वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा 
*आपराधिक इतिहास विजय-*
1- मु0अ0सं0 644/24 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना रानीपुर हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी
2- उ0नि0 सुधाँशु कौशिक
3- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
4- हे0का0 जगदेव
5- कानि0 विवेक गुसांई
6- कानि0 पी.एस. दानू 
7- कानि0 सर्वजीत सिंह
*सी0आई0यू0 टीम-*
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)
2- कानि0 वसीम
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • जनता दर्शन में 41 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण ‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पुनर्वास, प्रतिकर भुगतान, आपदा से क्षतिग्रस्त आवास एवं पुलिया, सड़क, पेयजल, सोलर सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 41 शिकायतें एवं मांगपत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ‎ ‎ग्राम प्रधान गंगी अंगूरा देवी के प्रतिनिधि ने सीमांत गांव कंगी में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वीबीजी-रामजी कार्यों के लिए ऑफलाइन हाजिरी की अनुमति, मोबाइल टावर की स्थापना तथा गंगी के दूरस्थ तोक देखुरी एवं कल्याणी तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को वीबीजी-रामजी की हाजिरी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने, संचार विभाग को मोबाइल टावर की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को मोटर मार्ग के संबंध में स्थलीय परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ‎ व्यापार मंडल बौराड़ी के पदाधिकारियों ने कवर्ड मार्केट एवं फर्नीचर मार्केट में एबीडी द्वारा किए गए रेनोवेशन कार्य के एक माह के शेष भुगतान तथा कवर्ड मार्केट में शौचालय को सुचारू कराने की मांग रखी। जिस पर नगर पालिका को शौचालय को सुचारू करने के साथ ही दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शेष प्रतिकर भुगतान के संबंध में बताया गया कि बजट की डिमांड प्रेषित की जा चुकी है और बजट प्राप्त होते ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। ‎ ‎ग्राम कोट पट्टी मनियार निवासी रोशनी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में बजट उपलब्ध न होने के कारण धनराशि जारी नहीं की जा सकी है। बजट उपलब्ध होने पर नियमानुसार भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। ‎ ‎ग्राम मंज्यूड़ निवासी विजेंद्र सिंह ने अपनी भूमि पर अवैध रूप से टीन की झोपड़ी बनाए जाने की शिकायत करते हुए उसे हटाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार टिहरी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं जल संस्थान चंबा में कार्यरत अस्थायी फीटर कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वेतन वृद्धि की मांग रखी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को कार्य की प्रकृति एवं प्रकरण का परीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ‎ ‎इसी तरह ग्राम सुनारकोट निवासी मंगली देवी ने गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, आसिया खातून ने क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत, धोन निवासी मुकेश बनाली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण दैवीय आपदा मद से कराने तथा बंडगांव निवासी उमा भट्ट ने दिखोलगांव में भूमि का सीमांकन कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ‎ ‎जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। प्रशासन द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्राप्त शिकायतों की भी नियमित समीक्षा की जा रही है और शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके। ‎ ‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, पीडी डीआरडीए ज्योति, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, एसडीएम कमलेश मेहता, एसएलएओ नीलू चावला, जिला उद्यान अधिकारी पंकज पटवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ‎ ‎
    1
    जनता दर्शन में 41 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पुनर्वास, प्रतिकर भुगतान, आपदा से क्षतिग्रस्त आवास एवं पुलिया, सड़क, पेयजल, सोलर सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 41 शिकायतें एवं मांगपत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
‎
‎ग्राम प्रधान गंगी अंगूरा देवी के प्रतिनिधि ने सीमांत गांव कंगी में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वीबीजी-रामजी कार्यों के लिए ऑफलाइन हाजिरी की अनुमति, मोबाइल टावर की स्थापना तथा गंगी के दूरस्थ तोक देखुरी एवं कल्याणी तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को वीबीजी-रामजी की हाजिरी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने, संचार विभाग को मोबाइल टावर की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को मोटर मार्ग के संबंध में स्थलीय परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
‎
व्यापार मंडल बौराड़ी के पदाधिकारियों ने कवर्ड मार्केट एवं फर्नीचर मार्केट में एबीडी द्वारा किए गए रेनोवेशन कार्य के एक माह के शेष भुगतान तथा कवर्ड मार्केट में शौचालय को सुचारू कराने की मांग रखी। जिस पर नगर पालिका को शौचालय को सुचारू करने के साथ ही दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शेष प्रतिकर भुगतान के संबंध में बताया गया कि बजट की डिमांड प्रेषित की जा चुकी है और बजट प्राप्त होते ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
‎
‎ग्राम कोट पट्टी मनियार निवासी रोशनी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में बजट उपलब्ध न होने के कारण धनराशि जारी नहीं की जा सकी है। बजट उपलब्ध होने पर नियमानुसार भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
‎
‎ग्राम मंज्यूड़ निवासी विजेंद्र सिंह ने अपनी भूमि पर अवैध रूप से टीन की झोपड़ी बनाए जाने की शिकायत करते हुए उसे हटाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार टिहरी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं जल संस्थान चंबा में कार्यरत अस्थायी फीटर कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वेतन वृद्धि की मांग रखी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को कार्य की प्रकृति एवं प्रकरण का परीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
‎
‎इसी तरह ग्राम सुनारकोट निवासी मंगली देवी ने गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, आसिया खातून ने क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत, धोन निवासी मुकेश बनाली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण दैवीय आपदा मद से कराने तथा बंडगांव निवासी उमा भट्ट ने दिखोलगांव में भूमि का सीमांकन कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
‎
‎जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। प्रशासन द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्राप्त शिकायतों की भी नियमित समीक्षा की जा रही है और शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके।
‎
‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, पीडी डीआरडीए ज्योति, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, एसडीएम कमलेश मेहता, एसएलएओ नीलू चावला, जिला उद्यान अधिकारी पंकज पटवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
‎
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी का भाजपा पर हमला, कांग्रेस नेता हरीश रावत से जुड़े मामले पर साधा निशाना। The Aman Times | देहरादून गरिमा दसौनी का भाजपा पर हमला कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से जुड़े 10 साल पुराने मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने कांग्रेस या किसी पद से इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि केवल पेशकश की है। दसौनी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भर्ती घोटाले की जांच की बात भाजपा कर रही है, उसकी जांच खुद हरीश रावत ने कराई थी। उन्होंने हरीश रावत को “फीनिक्स” बताते हुए कहा कि वे बार-बार राख से पुनर्जीवित होते हैं।
    1
    कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी का भाजपा पर हमला, कांग्रेस नेता हरीश रावत से जुड़े मामले पर साधा निशाना।
The Aman Times | देहरादून
गरिमा दसौनी का भाजपा पर हमला
कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से जुड़े 10 साल पुराने मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। 
उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने कांग्रेस या किसी पद से इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि केवल पेशकश की है।
दसौनी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भर्ती घोटाले की जांच की बात भाजपा कर रही है, उसकी जांच खुद हरीश रावत ने कराई थी।
उन्होंने हरीश रावत को “फीनिक्स” बताते हुए कहा कि वे बार-बार राख से पुनर्जीवित होते हैं।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फायरिंग कर फरार शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फायरिंग कर फरार
    1
    शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फायरिंग कर फरार
शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फायरिंग कर फरार
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • दिल्ली में फैक्ट्री में भीषण आग, जान बचाने को ऊपर से कूदे लोग; कई गंभीर घायल दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण इमारत में मौजूद कई लोग अंदर फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
    2
    दिल्ली में फैक्ट्री में भीषण आग, जान बचाने को ऊपर से कूदे लोग; कई गंभीर घायल
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण इमारत में मौजूद कई लोग अंदर फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.