logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान The Aman Times 🚨 उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान रामनगर। पाटकोट क्षेत्र के भलोंन में उफनते बरसाती नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बहने लगी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला। कार के रेस्क्यू के दौरान एक युवक भी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा, जिसे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ⚠️ बरसात में उफनते नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

6 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
6 hrs ago

उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान The Aman Times 🚨 उफनते नाले में बहने लगी कार, रेस्क्यू के दौरान युवक भी बहा; ग्रामीणों ने बचाई जान रामनगर। पाटकोट क्षेत्र के भलोंन में उफनते बरसाती नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बहने लगी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला। कार के रेस्क्यू के दौरान एक युवक भी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा, जिसे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ⚠️ बरसात में उफनते नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही मसूरी, पानी वाले बैंड पर जाम ने छुड़ाए पसीने... देहरादून, मसूरी : क्षतिग्रस्त सड़क बनी मुसीबत, दोपहर से शाम तक कई किलोमीटर लंबा जाम; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल रिपोर्टर सुनील सोनकर। 13.9.2026 एंकर वीओ0 वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही। दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे तो होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और छोटे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त और संकरी सड़क पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दोपहर से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और पर्यटकों को घंटों जाम में फंसकर मसूरी पहुंचना पड़ा। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या कारोबार के लिए अच्छी खबर है, लेकिन यदि पर्यटक देहरादून-मसूरी मार्ग पर घंटों जाम में फंसेंगे तो इसका सीधा असर मसूरी की पर्यटन छवि पर पड़ेगा। पानी वाले बैंड पर सड़क संकरी होने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव पहले से पता होने के बावजूद संकरा रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित क्यों नहीं किया गया, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ पुलिस को भी वीकेंड के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम को लंबा होने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पानी वाले बैंड की क्षतिग्रस्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने की मांग की है।
    1
    वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही मसूरी, पानी वाले बैंड पर जाम ने छुड़ाए पसीने...
देहरादून, मसूरी :
क्षतिग्रस्त सड़क बनी मुसीबत, दोपहर से शाम तक कई किलोमीटर लंबा जाम; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्टर सुनील सोनकर। 13.9.2026
एंकर वीओ0
वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही। दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे तो होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और छोटे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त और संकरी सड़क पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दोपहर से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और पर्यटकों को घंटों जाम में फंसकर मसूरी पहुंचना पड़ा।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या कारोबार के लिए अच्छी खबर है, लेकिन यदि पर्यटक देहरादून-मसूरी मार्ग पर घंटों जाम में फंसेंगे तो इसका सीधा असर मसूरी की पर्यटन छवि पर पड़ेगा।
पानी वाले बैंड पर सड़क संकरी होने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव पहले से पता होने के बावजूद संकरा रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित क्यों नहीं किया गया, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ पुलिस को भी वीकेंड के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम को लंबा होने से रोका जा सके।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पानी वाले बैंड की क्षतिग्रस्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने की मांग की है।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार टीन शैड से एक दिन पहले चोरी हुई बाइक बरामद, बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कलियर (सुमित सैनी)। कोतवाली कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक दिन पहले कलियर स्थित टीन शैड से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को नफीस पुत्र सादाक, निवासी ग्राम बढ़ेड़ी राजपुताना, थाना बहादराबाद, हरिद्वार ने कोतवाली कलियर में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK17L-5423 कलियर टीन शैड से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 208/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए कलियर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धनौरी एनआईसी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आशिक पुत्र शौकत, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचने जा रहा था। रास्ते में बाइक खराब हो गई, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की पूर्ति और पैसों की जरूरत के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। बरामदगी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले-लाल रंग की बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या UK17L-5423 बरामद की है। पुलिस टीम - उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन - हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली - हेड कांस्टेबल माजिद खान कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा हुआ है।
    2
    कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार टीन शैड से एक दिन पहले चोरी हुई बाइक बरामद, बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
कलियर (सुमित सैनी)। कोतवाली कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक दिन पहले कलियर स्थित टीन शैड से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को नफीस पुत्र सादाक, निवासी ग्राम बढ़ेड़ी राजपुताना, थाना बहादराबाद, हरिद्वार ने कोतवाली कलियर में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK17L-5423 कलियर टीन शैड से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 208/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए कलियर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धनौरी एनआईसी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान आशिक पुत्र शौकत, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचने जा रहा था। रास्ते में बाइक खराब हो गई, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की पूर्ति और पैसों की जरूरत के चलते चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले-लाल रंग की बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या UK17L-5423 बरामद की है।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन
- हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली
- हेड कांस्टेबल माजिद खान
कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा हुआ है।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • दून अस्पताल में लापरवाही? तीन घंटे तक तड़पते रहे वरिष्ठ पत्रकार, इलाज न मिलने का आरोप देहरादून के दून अस्पताल में एक वरिष्ठ पत्रकार को समय पर उपचार नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद पत्रकार करीब तीन घंटे तक इलाज के इंतजार में तड़पते रहे। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।
    1
    दून अस्पताल में लापरवाही? तीन घंटे तक तड़पते रहे वरिष्ठ पत्रकार, इलाज न मिलने का आरोप
देहरादून के दून अस्पताल में एक वरिष्ठ पत्रकार को समय पर उपचार नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद पत्रकार करीब तीन घंटे तक इलाज के इंतजार में तड़पते रहे। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • रानीपुर पुलिस ने 12.08 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार रानीपुर पुलिस ने 12.08 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
    1
    रानीपुर पुलिस ने 12.08 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस ने 12.08 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने निभाया पिता का फर्ज अपनी धर्मपत्नी कमलेश जमदग्नि के साथ पहुंचे स्व अंकित चौहान के घर। लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी गांव में हुए अंकित हत्याकांड के बाद एक मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि अपनी धर्मपत्नी कमलेश जमदग्नि के साथ स्वर्गीय अंकित कुमार के घर पहुंचे। आपको बता दें कि दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने स्वर्गीय अंकित की पत्नी और उनके दो बच्चों को गोद ले लिया है। उन्होंने दोनों बच्चों की इंटर तक की पढ़ाई, स्कूल ड्रेस, कॉपी-किताबों का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है। साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5000 रुपये भी दे रहे है। दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि अपनी धर्मपत्नी कमलेश जमदग्नि के साथ परिजनों से मिले और स्वर्गीय अंकित की पत्नी को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार कर उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने ही परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि का यह कदम वाकई काबिले-तारीफ है। राजनीति में ऐसे नेता कम ही मिलते हैं जो दुख की घड़ी में एक पिता और बेटी का रिश्ता निभाते हैं। उनकी इस मानवता और दरियादिली की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
    1
    दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने निभाया पिता का फर्ज अपनी धर्मपत्नी कमलेश जमदग्नि के साथ पहुंचे स्व अंकित चौहान  के घर।
लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी गांव में हुए अंकित हत्याकांड के बाद एक मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि  अपनी धर्मपत्नी कमलेश जमदग्नि के साथ स्वर्गीय अंकित कुमार के घर पहुंचे। आपको बता दें कि दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने स्वर्गीय अंकित की पत्नी और उनके दो बच्चों को गोद ले लिया है। उन्होंने दोनों बच्चों की इंटर तक की पढ़ाई, स्कूल ड्रेस, कॉपी-किताबों का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है। साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5000 रुपये भी दे रहे है। दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि अपनी धर्मपत्नी कमलेश जमदग्नि के साथ परिजनों से मिले और स्वर्गीय अंकित की पत्नी को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार कर उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने ही परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि का यह कदम वाकई काबिले-तारीफ है। राजनीति में ऐसे नेता कम ही मिलते हैं जो दुख की घड़ी में एक पिता और बेटी का रिश्ता निभाते हैं। उनकी इस मानवता और दरियादिली की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
    user_उत्तराखंड टीवी न्यूज
    उत्तराखंड टीवी न्यूज
    Physiotherapist लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • dehradun sahaspur m chor khala or lakshmipur ke pass puliya ka Nirman sabka sath sabka vikas ka nara hua sach ke ham aaj dehradun ke sahaspur me chor khala lakshmipur, indrapur ke paas kafi time se jo raste awaaz I ke liye Puri tarike se barsat ke Mausam mein Pani Se Bhar jaate the is pareshani ko dekhte hue purv jila Panchayat Rashid pahalvan ne apne niji kharche se puliya ka Nirman karaya
    2
    dehradun sahaspur m chor khala or lakshmipur ke pass puliya ka Nirman
sabka sath sabka vikas ka nara hua sach ke ham aaj dehradun ke sahaspur me chor khala lakshmipur, indrapur ke paas kafi time se jo raste awaaz I ke liye Puri tarike se barsat ke Mausam mein Pani Se Bhar jaate the is pareshani ko dekhte hue purv jila Panchayat Rashid pahalvan ne  apne niji kharche se puliya ka Nirman karaya
    user_Soukin reporter
    Soukin reporter
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • दून पुलिस ने पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार The Aman Times पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार देहरादून के महबूब कॉलोनी क्षेत्र में पटेलनगर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाजिद (36) के कब्जे से सट्टेबाजी में प्रयुक्त सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹3,640 नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
    1
    दून पुलिस ने पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार
The Aman Times
पटेलनगर में सट्टेबाजी करते एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून के महबूब कॉलोनी क्षेत्र में पटेलनगर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाजिद (36) के कब्जे से सट्टेबाजी में प्रयुक्त सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹3,640 नकद बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच... पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच....
    1
    पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच...
पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच....
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • हरिद्वार में जनसुनवाई में 38 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण हरिद्वार में जनसुनवाई में 38 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण
    1
    हरिद्वार में जनसुनवाई में 38 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण
हरिद्वार में जनसुनवाई में 38 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.