वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही मसूरी, पानी वाले बैंड पर जाम ने छुड़ाए पसीने... देहरादून, मसूरी : क्षतिग्रस्त सड़क बनी मुसीबत, दोपहर से शाम तक कई किलोमीटर लंबा जाम; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल रिपोर्टर सुनील सोनकर। 13.9.2026 एंकर वीओ0 वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही। दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे तो होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और छोटे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त और संकरी सड़क पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दोपहर से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और पर्यटकों को घंटों जाम में फंसकर मसूरी पहुंचना पड़ा। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या कारोबार के लिए अच्छी खबर है, लेकिन यदि पर्यटक देहरादून-मसूरी मार्ग पर घंटों जाम में फंसेंगे तो इसका सीधा असर मसूरी की पर्यटन छवि पर पड़ेगा। पानी वाले बैंड पर सड़क संकरी होने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव पहले से पता होने के बावजूद संकरा रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित क्यों नहीं किया गया, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ पुलिस को भी वीकेंड के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम को लंबा होने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पानी वाले बैंड की क्षतिग्रस्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने की मांग की है।
वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही मसूरी, पानी वाले बैंड पर जाम ने छुड़ाए पसीने... देहरादून, मसूरी : क्षतिग्रस्त सड़क बनी मुसीबत, दोपहर से शाम तक कई किलोमीटर लंबा जाम; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल रिपोर्टर सुनील सोनकर। 13.9.2026 एंकर वीओ0 वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही। दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे तो होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और छोटे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त और संकरी सड़क पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दोपहर से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और पर्यटकों को घंटों जाम में फंसकर मसूरी पहुंचना पड़ा। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या कारोबार के लिए अच्छी खबर है, लेकिन यदि पर्यटक देहरादून-मसूरी मार्ग पर घंटों जाम में फंसेंगे तो इसका सीधा असर मसूरी की पर्यटन छवि पर पड़ेगा। पानी वाले बैंड पर सड़क संकरी होने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव पहले से पता होने के बावजूद संकरा रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित क्यों नहीं किया गया, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ पुलिस को भी वीकेंड के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम को लंबा होने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पानी वाले बैंड की क्षतिग्रस्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने की मांग की है।
- मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा। संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा। The Aman Times 🚨 हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने खुद को IB अधिकारी बताकर रौब जमाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से फर्जी IB आईडी कार्ड, फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी कार और “भारत सरकार” का बोर्ड बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरगन लोगों पर रौब जमाने के लिए रखता था। मामले में थाना हल्द्वानी में FIR दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। —एसएसपी नैनीताल1
- 14 से 24 सितम्बर तक नई टिहरी मे होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन, डॉ दुर्गेश महाराज जी ने टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को दिया समर्थन 14 से 24 सितम्बर तक नई टिहरी मे होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन, डॉ दुर्गेश महाराज जी ने टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को दिया समर्थन1
- हरिद्वार में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है।विपक्ष के निशाने पर सीधे सीधे पांच बार के विधायक हैं, जिनसे सवाल पूछने का विपक्ष कोई मौका नहीं गंवा रहा। कांग्रेस की ओर से पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा भी टिकट के दावेदार हैं और सड़कों पर उतरकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी कोई समस्या सामने दीखती हो तो वह तुरंत अपने समर्थकों को लेकर वहां पहुंच जाते हैं और अपने 'असरानी' स्टाईल में नगर विधायक और भाजपा सरकार को पानी पी,पीकर कोसते हैं।वह कभी जल भराव में डमरू बजाते दीखते हैं तो कभी पानी में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकालते दीखते हैं। हालांकि उनके इन सारे ओठम को राजनीतिक स्टंट ही माना जा रहा है।उधर नगर विधायक मदन कौशिक ने आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में कहा कि हरिद्वार इस समय एतिहासिक विकास के दौर से गुजर रहा है लेकिन सिर्फ विरोध करने वालों को यह नहीं दीख रहा है,वह मदारी की तरह कभी डमरू बजा रहे हैं तो कभी लोगों का ध्यान खींचने के लिए कपड़े उतार कर पानी में उतर रहे हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अभी आगे आनेवाले दिनों में राजनीतिक स्टंटबाजी का यह दौर और बढ़ेगा। (_कुमार दुष्यंत_)1
- सेवा संकल्प के साथ मना कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया जश्न” सेवा संकल्प के तहत धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन सेवा संकल्प बना जन्मदिन का संदेश, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के जन्मदिन पर आयोजित हुए सेवा कार्यक्रम सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम सेवा संकल्प के बीच मना प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाइयां1
- उत्तरकाशी. पौराणिक भेड़ू का तमाशा मेले में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण वरुणाघाटी क्षेत्र के उपरीकोट गांव में आयोजित त्रैवार्षिक पौराणिक “भेड़ू का तमाशा” मेले के प्रथम दिवस सम्मिलित हुए। पौराणिक मान्यताओं और स्थानीय परंपराओं से जुड़े इस मेले में सुदूर बुग्याली क्षेत्रों से सकुशल वापस लौटी भेड़ों को भगवान समेश्वर महाराज के मंदिर की परिक्रमा कराई जाती है। इसे क्षेत्र की समृद्ध लोक आस्था और पशुपालन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक थौलू और मेले हमारी आस्था, लोकसंस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ाव का जीवंत माध्यम हैं। आधुनिकता के दौर में भी उपरीकोट के ग्रामीणों ने जिस श्रद्धा, समर्पण और उत्साह के साथ अपनी पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा है, वह सराहनीय होने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, लोक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के सशक्त माध्यम भी हैं। इन परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल शाह, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, राजेंद्र राजू राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती मीरा, भाजपा महामंत्री महावीर नेगी, रविराज नेगी, सुनील कुमार, विनोद नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।4
- रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार... देहरादून: थाना रायपुर पर वादी श्री शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07/09/2026 को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में विपक्षी गणों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत कल मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-* 1- विकास साहनी उर्फ विक्कू पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष 2- सोनू साहनी पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21वर्ष हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून1
- महिला को तीन तलाक देने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार The Aman Times | देहरादून महिला को तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट व उत्पीड़न करने और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में BNS और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है।1
- राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया उद्घाटन, शेष विकास कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन श्मशान घाट में पार्किंग की सुविधा का हुआ विस्तार, 20 लाख का भवन जनता को समर्पित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया लोकार्पण, बाकी कार्य जल्द कराने का आश्वासन1