logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा। संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

20 hrs ago
user_Mukesh rawat
Mukesh rawat
Dehradun, Uttarakhand•
20 hrs ago

मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा। संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा। संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग
मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा।
संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Mukesh rawat
    Mukesh rawat
    Dehradun, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा। The Aman Times 🚨 हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने खुद को IB अधिकारी बताकर रौब जमाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से फर्जी IB आईडी कार्ड, फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी कार और “भारत सरकार” का बोर्ड बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरगन लोगों पर रौब जमाने के लिए रखता था। मामले में थाना हल्द्वानी में FIR दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। —एसएसपी नैनीताल
    1
    हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा।
The Aman Times
🚨 हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार
सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने खुद को IB अधिकारी बताकर रौब जमाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से फर्जी IB आईडी कार्ड, फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी कार और “भारत सरकार” का बोर्ड बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरगन लोगों पर रौब जमाने के लिए रखता था। मामले में थाना हल्द्वानी में FIR दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।
—एसएसपी नैनीताल
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • 14 से 24 सितम्बर तक नई टिहरी मे होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन, डॉ दुर्गेश महाराज जी ने टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को दिया समर्थन 14 से 24 सितम्बर तक नई टिहरी मे होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन, डॉ दुर्गेश महाराज जी ने टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को दिया समर्थन
    1
    14 से 24 सितम्बर तक नई टिहरी मे होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन, डॉ दुर्गेश महाराज जी ने टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को दिया समर्थन 
14 से 24 सितम्बर तक नई टिहरी मे होगा शिव महापुराण कथा का आयोजन, डॉ दुर्गेश महाराज जी ने टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण को दिया समर्थन
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • सेवा संकल्प के साथ मना कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया जश्न” सेवा संकल्प के तहत धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन सेवा संकल्प बना जन्मदिन का संदेश, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के जन्मदिन पर आयोजित हुए सेवा कार्यक्रम सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम सेवा संकल्प के बीच मना प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाइयां
    1
    सेवा संकल्प के साथ मना कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया जश्न”

सेवा संकल्प के तहत धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन
सेवा संकल्प बना जन्मदिन का संदेश, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के जन्मदिन पर आयोजित हुए सेवा कार्यक्रम
सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
सेवा संकल्प के बीच मना प्रदीप बत्रा का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाइयां
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • उत्तरकाशी. पौराणिक भेड़ू का तमाशा मेले में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण वरुणाघाटी क्षेत्र के उपरीकोट गांव में आयोजित त्रैवार्षिक पौराणिक “भेड़ू का तमाशा” मेले के प्रथम दिवस सम्मिलित हुए। पौराणिक मान्यताओं और स्थानीय परंपराओं से जुड़े इस मेले में सुदूर बुग्याली क्षेत्रों से सकुशल वापस लौटी भेड़ों को भगवान समेश्वर महाराज के मंदिर की परिक्रमा कराई जाती है। इसे क्षेत्र की समृद्ध लोक आस्था और पशुपालन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक थौलू और मेले हमारी आस्था, लोकसंस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ाव का जीवंत माध्यम हैं। आधुनिकता के दौर में भी उपरीकोट के ग्रामीणों ने जिस श्रद्धा, समर्पण और उत्साह के साथ अपनी पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा है, वह सराहनीय होने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, लोक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के सशक्त माध्यम भी हैं। इन परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल शाह, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, राजेंद्र राजू राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती मीरा, भाजपा महामंत्री महावीर नेगी, रविराज नेगी, सुनील कुमार, विनोद नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    उत्तरकाशी.
पौराणिक भेड़ू का तमाशा मेले में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण वरुणाघाटी क्षेत्र के उपरीकोट गांव में आयोजित त्रैवार्षिक पौराणिक “भेड़ू का तमाशा” मेले के प्रथम दिवस सम्मिलित हुए। 
पौराणिक मान्यताओं और स्थानीय परंपराओं से जुड़े इस मेले में सुदूर बुग्याली क्षेत्रों से सकुशल वापस लौटी भेड़ों को भगवान समेश्वर महाराज के मंदिर की परिक्रमा कराई जाती है। इसे क्षेत्र की समृद्ध लोक आस्था और पशुपालन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक थौलू और मेले हमारी आस्था, लोकसंस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़ाव का जीवंत माध्यम हैं। आधुनिकता के दौर में भी उपरीकोट के ग्रामीणों ने जिस श्रद्धा, समर्पण और उत्साह के साथ अपनी पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा है, वह सराहनीय होने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, लोक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के सशक्त माध्यम भी हैं। इन परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल शाह, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, राजेंद्र राजू राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती मीरा, भाजपा महामंत्री महावीर नेगी, रविराज नेगी, सुनील कुमार, विनोद नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय 34 वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री यादविंदर गोमा...
    1
    जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय 34 वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री यादविंदर गोमा...
    user_Rajput Neelam Thakur
    Rajput Neelam Thakur
    Shalai, Sirmaur•
    22 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार... देहरादून: थाना रायपुर पर वादी श्री शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07/09/2026 को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में विपक्षी गणों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत कल मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-* 1- विकास साहनी उर्फ विक्कू पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष 2- सोनू साहनी पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21वर्ष हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून
    1
    रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...
देहरादून: थाना रायपुर पर वादी श्री शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07/09/2026 को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में विपक्षी गणों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई। 
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत कल मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- विकास साहनी उर्फ विक्कू पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष
2- सोनू साहनी पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21वर्ष हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • महिला को तीन तलाक देने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार The Aman Times | देहरादून महिला को तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट व उत्पीड़न करने और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में BNS और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है।
    1
    महिला को तीन तलाक देने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
The Aman Times | देहरादून
महिला को तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। 
पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट व उत्पीड़न करने और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार किया है।
महिला की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में BNS और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया उद्घाटन, शेष विकास कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन श्मशान घाट में पार्किंग की सुविधा का हुआ विस्तार, 20 लाख का भवन जनता को समर्पित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया लोकार्पण, बाकी कार्य जल्द कराने का आश्वासन
    1
    राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया उद्घाटन, शेष विकास कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन
श्मशान घाट में पार्किंग की सुविधा का हुआ विस्तार, 20 लाख का भवन जनता को समर्पित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया लोकार्पण, बाकी कार्य जल्द कराने का आश्वासन
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.