Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय 34 वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री यादविंदर गोमा...
Rajput Neelam Thakur
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय 34 वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री यादविंदर गोमा...
More news from Sirmaur and nearby areas
- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय 34 वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खेल मंत्री यादविंदर गोमा...1
- dehradun sahaspur m chor khala or lakshmipur ke pass puliya ka Nirman sabka sath sabka vikas ka nara hua sach ke ham aaj dehradun ke sahaspur me chor khala lakshmipur, indrapur ke paas kafi time se jo raste awaaz I ke liye Puri tarike se barsat ke Mausam mein Pani Se Bhar jaate the is pareshani ko dekhte hue purv jila Panchayat Rashid pahalvan ne apne niji kharche se puliya ka Nirman karaya2
- भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा डंपर; चालक की मौत अल्मोड़ा: भिकियासैंण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा मंडल पाँवटा साहिब ने कराया महामृत्युंजय पाठ व महायज्ञ भाजपा मंडल पाँवटा साहिब की ओर से लोकप्रिय विधायक श्री सुखराम चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रविवार को श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर, पाँवटा साहिब में विशेष महामृत्युंजय पाठ की पूर्ण आहुति एवं विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 10 बजे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा मंडल पाँवटा साहिब के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में पूर्ण आहुति देकर भगवान श्री राधा कृष्ण एवं महादेव से विधायक श्री सुखराम चौधरी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन ने कहा कि विधायक श्री सुखराम चौधरी पाँवटा साहिब की जनता के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए पूरा मंडल परिवार एकजुट होकर ईश्वर के चरणों में प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रभु की कृपा से सुखराम चौधरी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में लौटेंगे। महायज्ञ के समापन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विधायक श्री सुखराम चौधरी के जल्द स्वस्थ होने और पुनः सक्रिय रूप से जनसेवा में लौटने की कामना की।1
- वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही मसूरी, पानी वाले बैंड पर जाम ने छुड़ाए पसीने... देहरादून, मसूरी : क्षतिग्रस्त सड़क बनी मुसीबत, दोपहर से शाम तक कई किलोमीटर लंबा जाम; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल रिपोर्टर सुनील सोनकर। 13.9.2026 एंकर वीओ0 वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रही। दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे तो होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और छोटे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त और संकरी सड़क पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दोपहर से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और पर्यटकों को घंटों जाम में फंसकर मसूरी पहुंचना पड़ा। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या कारोबार के लिए अच्छी खबर है, लेकिन यदि पर्यटक देहरादून-मसूरी मार्ग पर घंटों जाम में फंसेंगे तो इसका सीधा असर मसूरी की पर्यटन छवि पर पड़ेगा। पानी वाले बैंड पर सड़क संकरी होने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव पहले से पता होने के बावजूद संकरा रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित क्यों नहीं किया गया, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ पुलिस को भी वीकेंड के दौरान अतिरिक्त यातायात व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम को लंबा होने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पानी वाले बैंड की क्षतिग्रस्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने की मांग की है।1
- गोल्फ कार्ट पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने साफ किया रुख मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर मजदूर संघ के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को 107 श्रमिक रिक्शा चालक पालिका पहुंचे और गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद कराने के साथ बकरीहॉल पार्किंग मजदूर संघ को वापस सौंपने की मांग की। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन सिंह पवार ने कहा कि मसूरी में 121 रिक्शा चालक हैं और कुछ लोगों को गोल्फ कार्ट संचालन की अनुमति देना अन्य श्रमिकों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि गोल्फ कार्ट को लेकर मजदूर संघ के ही दो पक्षों की अलग-अलग मांगें हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पंजीकरण का मुद्दा भी सामने है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में सहमति और न्यायालय के आदेश तक गोल्फ कार्ट संचालन पर रोक जारी रहेगी।1
- *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 02 चालक गिरफ्तार; वाहन सीज* *सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान*सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। *यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।* चेकिंग के दौरान ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, तीन सवारी सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *23 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।* वहीं, *नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त नो-पार्किंग जोन में खड़े 03 वाहनों को टोइंग कर कोतवाली उत्तरकाशी में दाखिल किया गया।* चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।1
- पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच... पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच....1