*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 02 चालक गिरफ्तार; वाहन सीज* *सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान*सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। *यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।* चेकिंग के दौरान ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, तीन सवारी सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *23 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।* वहीं, *नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त नो-पार्किंग जोन में खड़े 03 वाहनों को टोइंग कर कोतवाली उत्तरकाशी में दाखिल किया गया।* चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 02 चालक गिरफ्तार; वाहन सीज* *सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान*सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। *यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।* चेकिंग के दौरान ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, तीन सवारी सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *23 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।* वहीं, *नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त नो-पार्किंग जोन में खड़े 03 वाहनों को टोइंग कर कोतवाली उत्तरकाशी में दाखिल किया गया।* चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
- पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच... पेंशन बहाली में जीत मणि पैन्यूली के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी का सीएम आवास कूच....1
- गोल्फ कार्ट पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने साफ किया रुख मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर मजदूर संघ के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को 107 श्रमिक रिक्शा चालक पालिका पहुंचे और गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद कराने के साथ बकरीहॉल पार्किंग मजदूर संघ को वापस सौंपने की मांग की। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन सिंह पवार ने कहा कि मसूरी में 121 रिक्शा चालक हैं और कुछ लोगों को गोल्फ कार्ट संचालन की अनुमति देना अन्य श्रमिकों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि गोल्फ कार्ट को लेकर मजदूर संघ के ही दो पक्षों की अलग-अलग मांगें हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पंजीकरण का मुद्दा भी सामने है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में सहमति और न्यायालय के आदेश तक गोल्फ कार्ट संचालन पर रोक जारी रहेगी।1
- जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू The Aman Times 🚨 जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू ऋषिकेश में जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू पर फंसे 19 वर्षीय युवक को SDRF टीम ने देर रात त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), निवासी कर्णप्रयाग, चमोली के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया।1
- हमीरपुर के शेरों ने ठोडो मैदान में मचाया धमाल, सोलन को 4-0 से हराकर जीती स्टेट फुटबॉल ट्रॉफी . युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल जरूरी : शांडिल, पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाने पर दिया जोर हमीरपुर ने सोलन को 4-0 से हराकर जीती अंडर-14 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप **सोलन।** ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में आयोजित सब-जूनियर अंडर-14 बॉयज स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का रविवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सोलन की टीम को 4-0 से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रदेश में खेल सुविधाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बड़े खेल मैदानों के साथ-साथ छोटे-छोटे खेल मैदान भी विकसित किए जाने चाहिए। पंचायत स्तर पर भी खेल मैदान उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे और युवा शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग ले सकें और अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों की चपेट में आ रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के मैदान में मिलने वाला अनुभव युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चैंपियनशिप के फाइनल में हमीरपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि सोलन की टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। हमीरपुर के शेरों ने ठोडो मैदान में मचाया धमाल, सोलन को 4-0 से हराकर जीती स्टेट फुटबॉल ट्रॉफी . युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल जरूरी : शांडिल, पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाने पर दिया जोर हमीरपुर ने सोलन को 4-0 से हराकर जीती अंडर-14 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप **सोलन।** ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में आयोजित सब-जूनियर अंडर-14 बॉयज स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का रविवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सोलन की टीम को 4-0 से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रदेश में खेल सुविधाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बड़े खेल मैदानों के साथ-साथ छोटे-छोटे खेल मैदान भी विकसित किए जाने चाहिए। पंचायत स्तर पर भी खेल मैदान उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे और युवा शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग ले सकें और अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों की चपेट में आ रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के मैदान में मिलने वाला अनुभव युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चैंपियनशिप के फाइनल में हमीरपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि सोलन की टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।1
- वन विभाग द्वारा करवाई जा रही राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1
- सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा मंडल पाँवटा साहिब ने कराया महामृत्युंजय पाठ व महायज्ञ भाजपा मंडल पाँवटा साहिब की ओर से लोकप्रिय विधायक श्री सुखराम चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रविवार को श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर, पाँवटा साहिब में विशेष महामृत्युंजय पाठ की पूर्ण आहुति एवं विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 10 बजे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा मंडल पाँवटा साहिब के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में पूर्ण आहुति देकर भगवान श्री राधा कृष्ण एवं महादेव से विधायक श्री सुखराम चौधरी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन ने कहा कि विधायक श्री सुखराम चौधरी पाँवटा साहिब की जनता के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए पूरा मंडल परिवार एकजुट होकर ईश्वर के चरणों में प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रभु की कृपा से सुखराम चौधरी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में लौटेंगे। महायज्ञ के समापन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विधायक श्री सुखराम चौधरी के जल्द स्वस्थ होने और पुनः सक्रिय रूप से जनसेवा में लौटने की कामना की।1
- रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार... देहरादून: थाना रायपुर पर वादी श्री शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07/09/2026 को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में विपक्षी गणों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत कल मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-* 1- विकास साहनी उर्फ विक्कू पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष 2- सोनू साहनी पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21वर्ष हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून1
- मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा। संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा। The Aman Times 🚨 हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने खुद को IB अधिकारी बताकर रौब जमाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से फर्जी IB आईडी कार्ड, फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी कार और “भारत सरकार” का बोर्ड बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरगन लोगों पर रौब जमाने के लिए रखता था। मामले में थाना हल्द्वानी में FIR दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। —एसएसपी नैनीताल1