logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा डंपर; चालक की मौत अल्मोड़ा: भिकियासैंण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

16 hrs ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
16 hrs ago

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा डंपर; चालक की मौत अल्मोड़ा: भिकियासैंण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा। संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    मसूरी में गोल्फ कार्ट पर बवाल! मजदूर संघ ने संचालन बंद कर ई-रिक्शा चलाने की उठाई मांग
मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संघ ने नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मजदूर संघ के महामंत्री शोभन पवार ने कहा कि मसूरी में गोल्फ कार्ट के स्थान पर ई-रिक्शा का संचालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण पर भी कम असर पड़ेगा।
संघ ने यह भी कहा कि गोल्फ कार्ट का संचालन मुख्य रूप से होटल क्षेत्रों में किया जाता है, इसलिए मसूरी में इसके संचालन को उचित नहीं माना जा सकता। मजदूर संघ ने एमडीडीए से पार्किंग संचालन के लिए जगह देने की मांग भी रखी।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि निष्कासित सदस्यों को गोल्फ कार्ट संचालन दिया गया तो इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Mukesh rawat
    Mukesh rawat
    Dehradun, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा। The Aman Times 🚨 हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने खुद को IB अधिकारी बताकर रौब जमाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से फर्जी IB आईडी कार्ड, फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी कार और “भारत सरकार” का बोर्ड बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरगन लोगों पर रौब जमाने के लिए रखता था। मामले में थाना हल्द्वानी में FIR दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। —एसएसपी नैनीताल
    1
    हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा।
The Aman Times
🚨 हल्द्वानी में फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार
सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने खुद को IB अधिकारी बताकर रौब जमाने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से फर्जी IB आईडी कार्ड, फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी कार और “भारत सरकार” का बोर्ड बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरगन लोगों पर रौब जमाने के लिए रखता था। मामले में थाना हल्द्वानी में FIR दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।
—एसएसपी नैनीताल
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • #बहुआयामी_दल ने योगी सरकार की रणनीतियों की आलोचना करते हुए एक दर्जन से अधिक लगाए नागरिक ज्ञापन युवाओ से की अपील
    1
    #बहुआयामी_दल ने योगी सरकार की रणनीतियों की आलोचना करते हुए एक दर्जन से अधिक लगाए नागरिक ज्ञापन 
युवाओ से की अपील
    user_बहुआयामी राजनीतिक पार्टी
    बहुआयामी राजनीतिक पार्टी
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • घुमंतु प्रजाति के विकास के लिए चेयरमैन ओमपाल यमुनानगर के दौरे पर शनिवार को घुमंतु प्रजाति विकास बोर्ड के चेयरमैन ओमपाल ने यमुनानगर में विभिन्न बस्तियों जाकर घुमंतु प्रजाति के लोगों के दस्तावेज जाचें और कमियाँ पाये जाने पर नियमानुसार ठीक करवाने के लिए संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
    1
    घुमंतु प्रजाति के विकास के लिए चेयरमैन ओमपाल यमुनानगर के दौरे पर 
शनिवार को घुमंतु प्रजाति विकास बोर्ड के चेयरमैन ओमपाल ने यमुनानगर में विभिन्न बस्तियों जाकर घुमंतु प्रजाति के लोगों के दस्तावेज जाचें और कमियाँ पाये जाने पर नियमानुसार ठीक करवाने के लिए संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
    user_Sandeep Gandhi
    Sandeep Gandhi
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • यमुनानगर के पार्कर पैलेस में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक अधिवेशन। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी। यमुनानगर के पार्कर पैलेस में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक अधिवेशन। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी।
    1
    यमुनानगर के पार्कर पैलेस में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक अधिवेशन। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी।
यमुनानगर के पार्कर पैलेस में हुआ कांग्रेस का ब्लॉक अधिवेशन। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    8 hrs ago
  • *"11 छड़ियों की शोभायात्रा व बसेरा"जातियों में बंटे तो संख्या, संगठित रहे तो शक्ति* *पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल यात्रा से हिंदुओं को जोडेगें : स्वामी दीपांकर* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर। स्वामी दीपांकर जी महाराज ने कहा कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू भिक्षा यात्रा के बाद हिंदू चौपाल यात्रा 25 जनपदों में आयोजित कर हिंदू समाज को एकजुट व संगठित किया जाएगा साथी उन्होंने यह भी कहा कि जातियों में बाते तो संख्या बनोगे और संगठित रहे तो देश और समाज के लिए विशाल शक्ति बनोगे। सहारनपुर के नेहरू नगर में श्री सिद्धिविनायक युवा संगठन के ग्यारह छड़ियों की शोभायात्रा और बाबा जाहरवीर के बसरे में पहुंचे दीपांकर जी महाराज ने मंच से हिंदुओं को जातियों से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया और" समाज में देश के लिए एक शक्ति बने । युवाओं को संगठित करने के लिए उन्होंने 1400 दिनों की भिक्षा यात्रा निकाली और अब हिंदू चौपाल यात्रा से देश और समाज को जागने व संगठित करने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों केआने वाले कल के लिए, आने वाले इन छोटे-छोटे बच्चों के लिए जातियों से ऊपर उठकर एक हो जाइए। अगर आप जातियों में बंटे तो संख्या हो और अगर संगठित रहे तो शक्ति। जिसकी ताकत है उसी की सब सुनते हैं, और जिसकी ताकत नहीं है उसकी कोई नहीं सुनता। "अभी कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव आएगा, बहुत सारे लोग आएंगे जो कहेंगे आप सैनी हैं, गुर्जर हैं, त्यागी हैं, प्रजापति हैं, दलित हैं, वाल्मीकि हैं। मगर एक याद रखिएगा कि आप हिन्दू हैं। बँटना मत। संगठित रहोगे तो बंटोगे नहीं, बंटोगे तो कटोगे। "भिक्षा यात्रा भी मैंने यहीं से शुरू किया था एलरं करता हूँ - जैसे चौदह सौ दिनों तक भिक्षा यात्रा करके हिंदुओं को जोड़ा, अब हिंदू चौपाल करके भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिंदुओं को जोड़ूंगा, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    2
    *"11 छड़ियों की शोभायात्रा व बसेरा"जातियों में बंटे तो संख्या, संगठित रहे तो शक्ति*
*पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल यात्रा से हिंदुओं को जोडेगें : स्वामी दीपांकर*
*जनावेश न्यूज़*
सहारनपुर। स्वामी दीपांकर जी महाराज ने कहा कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू भिक्षा यात्रा के बाद हिंदू चौपाल यात्रा 25 जनपदों में आयोजित कर हिंदू समाज को एकजुट व संगठित किया जाएगा साथी उन्होंने यह भी कहा कि जातियों में बाते तो संख्या बनोगे और संगठित रहे तो देश और समाज के लिए विशाल शक्ति बनोगे।
सहारनपुर के नेहरू नगर में श्री सिद्धिविनायक युवा संगठन के ग्यारह छड़ियों की शोभायात्रा और बाबा जाहरवीर के बसरे में  पहुंचे दीपांकर जी महाराज ने मंच से हिंदुओं को जातियों से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया और" समाज में देश के लिए एक शक्ति बने । युवाओं को संगठित करने के लिए उन्होंने  1400 दिनों की भिक्षा यात्रा निकाली और अब  हिंदू चौपाल यात्रा से देश और समाज को जागने व संगठित करने का अभियान चलाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों केआने वाले कल के लिए, आने वाले इन छोटे-छोटे बच्चों के लिए जातियों से ऊपर उठकर एक हो जाइए। अगर आप जातियों में बंटे तो संख्या हो और अगर संगठित रहे तो शक्ति।  जिसकी ताकत है उसी की सब सुनते हैं, और जिसकी ताकत नहीं है उसकी कोई नहीं सुनता। "अभी कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव आएगा, बहुत सारे लोग आएंगे जो कहेंगे आप सैनी हैं, गुर्जर हैं, त्यागी हैं, प्रजापति हैं, दलित हैं, वाल्मीकि हैं। मगर एक याद रखिएगा कि आप हिन्दू हैं। बँटना मत। संगठित रहोगे तो बंटोगे नहीं, बंटोगे तो कटोगे। "भिक्षा यात्रा भी मैंने यहीं से शुरू किया था एलरं करता हूँ - जैसे चौदह सौ दिनों तक भिक्षा यात्रा करके हिंदुओं को जोड़ा, अब हिंदू चौपाल करके भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिंदुओं को जोड़ूंगा, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    user_Rakesh Thakur
    Rakesh Thakur
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार... देहरादून: थाना रायपुर पर वादी श्री शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07/09/2026 को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में विपक्षी गणों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत कल मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-* 1- विकास साहनी उर्फ विक्कू पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष 2- सोनू साहनी पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21वर्ष हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून
    1
    रायपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...
देहरादून: थाना रायपुर पर वादी श्री शफीक पुत्र मौ0 ईद्रीश निवासी रिंग रोड नियर होटल पर्ल एवेन्यू, देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07/09/2026 को उनके साले जानिसार खान पुत्र शकील खान निवासी राजीव नागलिया का प्लॉट, रायपुर के साथ विक्कू व उसके अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की गयी थी, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी थी। उक्त घटना में आई चोटों के कारण उनके साले की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण आज सुबह उनका साला जानिसार खान अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला।वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में विपक्षी गणों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही कराई गई। 
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को रायपुर क्षेत्र में लाडपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत कल मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- विकास साहनी उर्फ विक्कू पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 22 वर्ष
2- सोनू साहनी पुत्र भोटाई साहनी निवासी ग्राम सनौली धमोली थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21वर्ष हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी मंदिर के पास, थाना रायपुर, देहरादून
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • महिला को तीन तलाक देने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार The Aman Times | देहरादून महिला को तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट व उत्पीड़न करने और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में BNS और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है।
    1
    महिला को तीन तलाक देने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
The Aman Times | देहरादून
महिला को तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। 
पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट व उत्पीड़न करने और तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार किया है।
महिला की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में BNS और मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • सहारनपुर में दीपांकर जी महाराज की घोषणा दीक्षा यात्रा के बाद अब करेंगे हिंदू चौपाल यात्रा की शुरुआत सहारनपुर: 11 छड़ियों की पूजा में पहुंचे दीपांकर महाराज, बोले- बंटे तो संख्या, संगठित रहे तो शक्ति सहारनपुर के नेहरू नगर में 11 छड़ियों की पूजा-अर्चना में दीपांकर जी महाराज पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरखनाथ और जाहरवीर गोगा जी को प्रणाम किया। मंच से हिंदुओं से जातियों से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। दीपांकर महाराज ने कहा- “बंटे तो संख्या हैं और संगठित रहे तो शक्ति हैं।” उन्होंने 1400 दिनों की हिंदू भिक्षा यात्रा का जिक्र करते हुए पश्चिमी यूपी के 25 जिलों में ‘हिंदू चौपाल’ शुरू करने का ऐलान किया। सहारनपुर मस्जिद विवाद पर उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए उज्जैन में हनुमान मंदिर तोड़े जाने का दावा किया और मध्य प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग की। BYTE – दीपांकर जी महाराज
    1
    सहारनपुर में दीपांकर जी महाराज की घोषणा दीक्षा यात्रा के बाद अब करेंगे हिंदू चौपाल यात्रा की शुरुआत
सहारनपुर: 11 छड़ियों की पूजा में पहुंचे दीपांकर महाराज, बोले- बंटे तो संख्या, संगठित रहे तो शक्ति
सहारनपुर के नेहरू नगर में 11 छड़ियों की पूजा-अर्चना में दीपांकर जी महाराज पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरखनाथ और जाहरवीर गोगा जी को प्रणाम किया।
मंच से हिंदुओं से जातियों से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। दीपांकर महाराज ने कहा- “बंटे तो संख्या हैं और संगठित रहे तो शक्ति हैं।”
उन्होंने 1400 दिनों की हिंदू भिक्षा यात्रा का जिक्र करते हुए पश्चिमी यूपी के 25 जिलों में ‘हिंदू चौपाल’ शुरू करने का ऐलान किया।
सहारनपुर मस्जिद विवाद पर उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए उज्जैन में हनुमान मंदिर तोड़े जाने का दावा किया और मध्य प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग की।
BYTE – दीपांकर जी महाराज
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.