Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी: बारिश के चलते कच्चा घर गिरने से मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में हुआ। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशांबी: बारिश के चलते कच्चा घर गिरने से मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में हुआ। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बारिश में गरीब का जर्जर मकान भरभराकर गिरा, परिवार हुआ बेघर* *कौशाम्बी जनपद* चरवा थाना क्षेत्र के नेवादा ब्लॉक अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान एक गरीब परिवार का जर्जर खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया लेकिन घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया मकान गिरने के बाद अवधेश उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे बेघर हो गए हैं मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल अपने परिवार के साथ इसी कच्चे मकान में रहते थे। सोमवार शाम लगातार बारिश के कारण मकान में सीलन बढ़ गई और अचानक मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले ही अवधेश अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई अवधेश मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल को दी गई लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई नहीं हो सकी अवधेश ने प्रशासन से बारिश से बचाव के लिए तत्काल सहायता तथा रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित परिवार की स्थिति का संज्ञान लेकर कब तक राहत और मदद पहुंचाते हैं।1
- 🚨 कौशांबी BREAKING: केले के खेत में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के तियरा चौराहा के पास केले के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान रामनरेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। 📍 स्थान: तियरा चौराहा, पिपरी थाना क्षेत्र, कौशांबी 🔴 कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक। 📲 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और कौशांबी की हर खबर से जुड़े रहें। #KausambiNews #KausambiExpressNews #BreakingNews #Pipri #Kausambi #CrimeNews #UPNews #LatestNews #ViralNews #कौशांबी #कौशांबी_न्यूज़ #पिपरी #ब्रेकिंग_न्यूज़ #ताज़ा_खबर1
- कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के चाकवन चौराहा ओवरब्रिज के नीचे पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई दे रही है। अपराध और अराजकता पर नजर, पुलिस का अभियान लगातार जारी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता को सराहनीय कदम बताया। थाना कोखराज पुलिस की मुस्तैदी-इलाके में सुरक्षा का भरोसा मजबूत चाकवन चौराहे पर पुलिस का एक्शन, अभियान तेज !1
- लगातार बारिश में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (55 वर्ष), पत्नी लालू लोधी, निवासी अलवारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। लगातार बारिश के कारण इलाके में कच्चे मकानों के लिए खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।2
- कड़ा में गूंजी हर-हर महादेव 🚩 कड़ा चौराहे से नागपंचमी पर धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकली। डीजे और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते शिवाला महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। आकर्षक सांस्कृतिक झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। 🚩🔱 महाकाल, बजरंगी व बाल गणेश कमेटी ने कांवरियों के लिए दमालू व जलपान की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- मनौरी/कौशांबी...पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता के जन्मदिन पर मनोज केसरवानी उर्फ मनोज पटेल और रतन केसरवानी की अगुवाई में मनौरी बाजार के व्यापारियों द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन। किया गया भव्य स्वागत। पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता के 52वे जन्मदिन पर चायल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हो रहा कार्यक्रम। पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता द्वारा केक काटकर मनाया गया जन्मदिन।विधायक द्वारा भी अंगवस्त्र भी पहनाकर लोगों का सम्मान किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- लाखों के भुगतान के बाद भी नाली बदहाल, घरों में घुसा गंदा पानी; ग्रामीणों ने प्रधान से पूछा—काम कहां हुआ? कौशाम्बी। विकास खंड कौशाम्बी के अंतर्गत ऐगवा गांव में नाली की सफाई और मरम्मत व्यवस्था की पोल बारिश में खुल गई। नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी और बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। कई परिवारों को घर के अंदर जमा पानी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक राकेश कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार समेत अन्य लोगों के घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नाली की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान निकाले जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन मौके पर न तो नाली की समुचित सफाई दिखाई दे रही है और न ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नाली की मरम्मत और सफाई पर लाखों रुपये खर्च हुए तो बारिश का पानी घरों में क्यों घुस रहा है? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कराने, नाली निर्माण/मरम्मत के भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप सही है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन बारिश के बीच घरों में घुसा पानी गांव की जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली लाखों के भुगतान के बाद भी नाली बदहाल, घरों में घुसा गंदा पानी; ग्रामीणों ने प्रधान से पूछा—काम कहां हुआ? कौशाम्बी। विकास खंड कौशाम्बी के अंतर्गत ऐगवा गांव में नाली की सफाई और मरम्मत व्यवस्था की पोल बारिश में खुल गई। नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी और बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। कई परिवारों को घर के अंदर जमा पानी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक राकेश कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार समेत अन्य लोगों के घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नाली की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान निकाले जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन मौके पर न तो नाली की समुचित सफाई दिखाई दे रही है और न ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नाली की मरम्मत और सफाई पर लाखों रुपये खर्च हुए तो बारिश का पानी घरों में क्यों घुस रहा है? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कराने, नाली निर्माण/मरम्मत के भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप सही है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन बारिश के बीच घरों में घुसा पानी गांव की जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर जरूर सामने ला रहा है। कौशाम्बी। विकास खंड कौशाम्बी के अंतर्गत ऐगवा गांव में नाली की सफाई और मरम्मत व्यवस्था की पोल बारिश में खुल गई। नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी और बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। कई परिवारों को घर के अंदर जमा पानी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक राकेश कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार समेत अन्य लोगों के घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नाली की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान निकाले जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन मौके पर न तो नाली की समुचित सफाई दिखाई दे रही है और न ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नाली की मरम्मत और सफाई पर लाखों रुपये खर्च हुए तो बारिश का पानी घरों में क्यों घुस रहा है? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर जांच कराने, नाली निर्माण/मरम्मत के भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप सही है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन बारिश के बीच घरों में घुसा पानी गांव की जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर जरूर सामने ला रहा है।1
- कौशांबी: बारिश के चलते कच्चा घर गिरने से मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में हुआ। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1