Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज की शादी को लेकर भव्य तैयारिया,बिंदोरी निकाली जा रही,यह शादी राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के साथ हो रही है,विवाह कार्यक्रम 21 अप्रैल को होना है।कार्यक्रम भांकरी (तहसील पावटा, जिला कोटपुतली-बहरोड़) स्थित विधायक निवास पर आयोजित किया जा रहा है,बिंदोरी और तैयारियां: भव्य शादी के कारण काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
@nilesh Verma-1997
भाजपा विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज की शादी को लेकर भव्य तैयारिया,बिंदोरी निकाली जा रही,यह शादी राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के साथ हो रही है,विवाह कार्यक्रम 21 अप्रैल को होना है।कार्यक्रम भांकरी (तहसील पावटा, जिला कोटपुतली-बहरोड़) स्थित विधायक निवास पर आयोजित किया जा रहा है,बिंदोरी और तैयारियां: भव्य शादी के कारण काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by @nilesh Verma-19971
- बीकानेर/जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को बीकानेर जिला परिषद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नियुक्त प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने की। इसमें नगर निगम बीकानेर सहित जिले के सभी शहरी निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में गुप्ता ने स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि अब जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही स्वच्छता को लेकर अत्यंत गंभीर हैं तथा इसे जनआंदोलन के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और स्वच्छ भारत मिशन विकसित राजस्थान की नींव है। मुख्यमंत्री स्वयं स्वच्छता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और सभी निकायों के साथ सीधे संवाद में हैं। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के आधार पर निकायों को चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया गया है, जिनमें कमजोर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिनमें घर-घर कचरा संग्रहण, नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर नियंत्रण तथा खाली प्लॉट्स की सफाई शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बाग-बगीचों की स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, जिससे प्रदेश को स्वच्छ और विकसित बनाने का लक्ष्य शीघ्र हासिल किया जा सके।1
- झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू नायक को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू नायक पुत्र सीताराम नायक (23 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 22, कच्ची बस्ती, मीना मस्जिद के पास, सरदारशहर (जिला चूरू) के रूप में हुई है। परिवादी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश सुनार निवासी उदयपुरवाटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 19 मार्च 2024 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पिता के साथ ज्वेलर्स की दुकान बंद कर करीब 400 ग्राम सोने व 25 किलो चांदी के जेवरात बैग में रखकर स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बलेनो कार में सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी को टक्कर मारकर उनके साथ मारपीट की और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस कार्यवाही: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने इनामी आरोपी सोनू नायक को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले में अभी भी अनुसंधान जारी है और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।1
- मकराना। सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार भवन मकराना में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार द्वारा अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटे आरक्षित करना चाहती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रजनी गावड़िया ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करेगा। नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जिला उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान सुमिता भींचर ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होंगी। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्णा शर्मा, सोनम दाधीच, कांता भंडारी, मनोज कंवर, जायदा बेगम, रहमत बेगम, गुलाब देवी, मुन्नी देवी सहित अनेक महिलाए मौजूद रही।4
- टोल प्लाजा पर एक बार फिर ड्राइवरों के साथ अन्याय का मामला सामने आया है। जयपुर के शिवदासपुरा का मामला,बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर के पास टोल प्लाजा की वैध रसीद होने के बावजूद, आरटीओ प्रशासन द्वारा ओवरलोड और हाइट का हवाला देकर चालान करने की कोशिश की गई। सवाल ये उठता है कि जब टोल प्लाजा पर वाहन की जांच और शुल्क पहले ही लिया जा चुका है, तो फिर बार-बार ड्राइवरों को क्यों परेशान किया जा रहा है,क्या ड्राइवर होना ही अपराध बन गया है,आखिर कब रुकेगा यह उत्पीड़न, ड्राइवर भाई दिन-रात मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को चलाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ परेशानी और अन्याय ही मिल रहा है। आवाज उठाने का! ड्राइवर यूनिटी ही सबसे बड़ी ताकत है। हम मांग करते हैं कि इस तरह की अनावश्यक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- 😂😂 comedy1
- 🚔🇮🇳 राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🚔 जनसेवा, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक राजस्थान पुलिस के सभी वीर जवानों को हमारा सलाम 🙏 आपकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से ही समाज में शांति और सुरक्षा कायम है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ रहें और इसी तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें। 👉 हमारी ओर से – मूलचंद सैनी, नायन 🙏 #RajasthanPolice #PoliceDay #Respect #Salute1
- झुंझुनूं, । रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में गुरुवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) ने ली। परेड में शामिल पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्वोत्तम, अति उत्तम और उत्तम सेवा चिन्ह प्राप्त करने वाले कुल 41 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को भविष्य में भी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व 15 अप्रैल को शहीद कर्नल जेपी जानू पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें शीर्ष 8 प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जयपुर ग्रामीण में आयोजित कार्यक्रम में मनोज कुमार एवं राजेन्द्र कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “राजस्थान पुलिस सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संपर्क सभा लेकर अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया और अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, फूलचंद मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1