Shuru
Apke Nagar Ki App…
गेहूं गेहूं निकलते समय किसान की वही मौत मशीन में आने के कारण रेवाड़ीहरियाणा
Rajbala
गेहूं गेहूं निकलते समय किसान की वही मौत मशीन में आने के कारण रेवाड़ीहरियाणा
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Sachin kumar1
- थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शहर के एक होटल में देह व्यापार कराने के मामले का खुलासा करते हुए होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वार्ड नंबर-6, मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि बाईपास रोड स्थित बालाजी धर्म कांटा के पास उत्तम नगर में एक होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और छापा मारकर एक महिला को मौके से बरामद किया। इसके बाद होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर विक्की को गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल मालिक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।1
- Post by Rajbala1
- कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व में सांसद रहे विजेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस को लेकर नसीहत दे दी उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री बनने के सपने देखते हैं लेकिन इससे पहले कांग्रेस को एकजुट करना जरूरी है |1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के कायसा गांव स्थित श्री चित्तथा बाबा गौशाला में बुधवार को भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोवंश की सेवा एवं गौशाला विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। गौशाला कमेटी अध्यक्ष एवं सरपंच भूपसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला में गोवंश की सेवा के लिए सहयोग करने वाले भामाशाह ईश्वर यादव रोडवालिया एवं शेर सिंह का गौशाला कमेटी एवं ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया। समाजसेवी ईश्वर यादव रोडवालिया ने गौशाला के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की तथा 51 फुट चौड़ा और 130 मीटर लंबा पशु चारा बाड़ा निर्माण कराने की घोषणा भी की। गौशाला में शेर सिंह के द्वारा वाटर कूलर लगाने भी उनका सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने ईश्वर यादव रोडवालिया का गांव के बाहर से खुली गाड़ी में बैठाकर फूल-माला एवं साफा पहनाकर डीजे के साथ जुलूस के रूप में गौशाला परिसर तक भव्य स्वागत किया। इस दौरान ईश्वर यादव ने कहा कि वे हमेशा गोवंश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे और अपनी नेक कमाई से गौसेवा में सहयोग करते रहेंगे। ग्रामीणों ने उन्हें वार्ड नंबर 3 जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ से दावेदार के रूप में समर्थन देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर गौशाला कमेटी अध्यक्ष भूपसिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, सचिव शेर सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार, दयाराम पंच, हवासिंह, रामकितार मास्टर, जगमाल मास्टर, लालाराम पंच, जगदेव पंच, सतबीर प्रबंधक, ब्रह्मदत्त, अनिल पूर्व सरपंच, सतवीर, शिवदत्त, रामप्रताप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गौशाला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।4
- प्रतिभा का परचम: हिमांशी चौधरी ने 10वीं बोर्ड में 94.87% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया जयपुर/वैशाली नगर: शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार अपनी सफलता का लोहा मनवा रही हैं। इसी क्रम में, वैशाली नगर स्थित निम्फ अकादमी की छात्रा हिमांशी चौधरी ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में 94.87% अंक हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से सफलता का शिखर मूल रूप से रैना गिरी की ढाणी (सीतलपुर) की रहने वाली हिमांशी ने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। हिमांशी की इस उपलब्धि पर उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। परिवार में हर्ष: हिमांशी के पिता लीला राम चौधरी और दादा हरि राम चौधरी ने अपनी लाड़ली की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। दादा हरि राम चौधरी ने बताया कि हिमांशी शुरू से ही पढ़ाई में कुशाग्र रही है और उसकी इस उपलब्धि ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। स्कूल का गौरव: निम्फ अकादमी प्रबंधन और शिक्षकों ने भी हिमांशी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भविष्य के लक्ष्य हिमांशी की इस सफलता पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। क्षेत्र के गणमान्य लोगों का कहना है कि हिमांशी जैसी बेटियां ग्रामीण परिवेश की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।1
- हर्ष छिकारा ने मेवात पहुंचने पर दिया बड़ा ब्यान। हमारा सोसल मीडिया इसके लिए उतरदायी नहीं, क्योंकि उसके अपने विचार हैं।1
- गांव खेड़ा मुरार के पास नहर में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घूमने के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर में शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना गांव के सरपंच और बावल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गांव पातुहेड़ा के अनिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय गांव पातुहेड़ा के अनिल किसी काम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया। जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह खेड़ा मुरार के पास ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। सुबह खेड़ा मुरार के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान पातुहेड़ा निवासी अनिल के रूप में हुई है। नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। HR81NEWS, news update, current events, 2026 news, latest headlines, HR news, breaking news, trending news, global news, politics 2026, news analysis, real-time news, 2026 updates, news commentary, top stories, news report, daily news, news coverage, HR81 updates1