logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार और स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा वायरल विडियो आया सामने स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए।

12 hrs ago
user_Super News
Super News
Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
12 hrs ago

तेज रफ्तार और स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा वायरल विडियो आया सामने स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए।

  • user_BRM Jharkhand
    BRM Jharkhand
    चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड
    इसमें भी स्पीड ब्रेकर का गलती है ,, उसको रास्ते पर नहीं होना चाहिए ,,😄😄 इसी जगह कोई लड़का होता तो उसे बूरा भला कह सकते थे ,,
    57 min ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • सेंदड़ा (ब्यावर) बेसहारा सांड का हमला: 90 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, शहर में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक ब्यावर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर आज एक दर्दनाक घटना सामने आई । जहां एक बेसहारा सांड ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को अपने सींगों में फंसा कर जोर से उछाल दिया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कई हड्डियां टूट गईं ।वहीं कमर में गंभीर चोट (स्पाइन व स्लिप डिस्क) भी आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका उपचार जारी है। बढ़ती समस्या,बेबस नागरिक शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इनका शिकार बन रहे हैं । लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। केवल बयानबाजी और औपचारिकताओं तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती है। जनता में आक्रोश घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि हर बार ऐसी घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए चर्चा होती है । लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। यह घटना एक बार फिर प्रशासन के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक शहरवासी इस तरह के खतरों के बीच जीवन जीने को मजबूर रहेंगे। आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    सेंदड़ा (ब्यावर) 
बेसहारा सांड का हमला: 90 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, शहर में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक
ब्यावर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर आज एक दर्दनाक घटना सामने आई । जहां एक बेसहारा सांड ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को अपने सींगों में फंसा कर जोर से उछाल दिया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी कई हड्डियां टूट गईं ।वहीं कमर में गंभीर चोट (स्पाइन व स्लिप डिस्क) भी आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका उपचार जारी है।
बढ़ती समस्या,बेबस नागरिक
शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर इनका शिकार बन रहे हैं । लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। केवल बयानबाजी और औपचारिकताओं तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती है।
जनता में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि हर बार ऐसी घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए चर्चा होती है । लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता।
यह घटना एक बार फिर प्रशासन के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक शहरवासी इस तरह के खतरों के बीच जीवन जीने को मजबूर रहेंगे। आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • 🔴 *लावारिश सांड ने बुजुर्ग की हड्डी फसलिया तोड़ी* ➖🐃 *शहरवासी ऐसी समस्याओं के साथ जीने के आदि हो चुके है* ➖👥 *काफी लम्बे समय से शहर में आवारा जानवरों के आंतक से आम नागरिक त्रस्त है . आये दिन कोई ना कोई जगह पर आवारा पशुओं की चपेट में बच्चे ओर आम राहगीर इनका शिकार बन रहे है . शायद समस्याओं से सामना करने की यहाँ के लोगों की आदत में शुमार हो गया है . किसी भी राजनैतिक दलों के नेताओं से समस्याओं के समाधान की उम्मीद ही बेमानी लगती है . समस्या को उजागर करने ओर अपने नाम की विज्ञप्ति जारी कर इतिश्री करना यहाँ के नेताओं की पहचान बन चुकी है . समस्या के समाधान से कोई मतलब नही . आज पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर इस इलाक़े मैं अवैध रूप से स्थाई बसर करने वाले लावारिस सांड ने एक 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक को अपने सिंगों में जकड कर उछाल दिया. ज़ाहिर है बुजुर्ग की हड्डी फसलियो का चुरमा बनना ही था. स्थानीय मोहल्ले वासियों ने अज्ञात बुजुर्ग के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया . जानकारी मिली है शरीर के अनेक हिस्सों की के साथ कमर की [ स्पाइन ओर स्लीप डिस्क ] टूट गई है . इस शहर के लिए यह कोई नयी वारदात नहीं है . जिस पर बीतती है वो अस्पताल पड़े पड़े सिस्टम ओर राजनीति को “दो चार गालीया” बोलकर अपने मन की भड़ास निकाल लेता है . बाक़ी समाचार सोशल मिडिया पर आने पर कुछ “सोशल मिडिया शौर्य वीर” कुछ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया ओर उपस्थिति दर्ज करवा देते है. ओर रही बात सरकारी सिस्टम की तो उनकी मोटी चिकनी चमड़ी पर यह रोजमर्रा की बात है कोई फर्क नही पड़ता . रही बात नेता ओर जनता की तो ब्यावर की जनता की सहिष्णुता ओर उदारता का कोई सानी नहीं ओर नेताओ का आधुनिक वायरस ही ऐसा हो गया है कि मीठी गोली दो ओर मजे करो . ब्यावर में संघर्षशील नेताओं की प्रजाति तो गोडावण की तरह विलुप्त हो रही है .
    1
    🔴
*लावारिश सांड ने बुजुर्ग की हड्डी फसलिया तोड़ी* ➖🐃
*शहरवासी ऐसी समस्याओं के साथ जीने के आदि हो चुके है* ➖👥
*काफी लम्बे समय से शहर में आवारा जानवरों के आंतक से आम नागरिक त्रस्त है . आये दिन कोई ना कोई जगह पर आवारा पशुओं की चपेट में बच्चे ओर आम राहगीर इनका शिकार बन रहे है . शायद समस्याओं से सामना करने की यहाँ के लोगों की आदत में शुमार हो गया है . किसी भी राजनैतिक दलों के नेताओं से समस्याओं के समाधान की उम्मीद ही बेमानी लगती है . समस्या को उजागर करने ओर अपने नाम की विज्ञप्ति जारी कर इतिश्री करना यहाँ के नेताओं की पहचान बन चुकी है . समस्या के समाधान से कोई मतलब नही . आज पाली बाजार से चमन चौराहा मार्ग पर इस इलाक़े मैं अवैध रूप से स्थाई बसर करने वाले लावारिस सांड ने एक 90 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक को अपने सिंगों में जकड कर उछाल दिया. ज़ाहिर है बुजुर्ग की हड्डी फसलियो का चुरमा बनना ही था. स्थानीय मोहल्ले वासियों ने अज्ञात बुजुर्ग के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया . जानकारी मिली है शरीर के अनेक हिस्सों की के साथ कमर की [ स्पाइन ओर स्लीप डिस्क ] टूट गई है . इस शहर के लिए यह कोई नयी वारदात नहीं है . जिस पर बीतती है वो अस्पताल पड़े पड़े सिस्टम ओर राजनीति को “दो चार गालीया” बोलकर अपने मन की भड़ास निकाल लेता है . बाक़ी समाचार सोशल मिडिया पर आने पर कुछ “सोशल मिडिया शौर्य वीर” कुछ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया ओर उपस्थिति दर्ज करवा देते है. ओर रही बात सरकारी सिस्टम की तो उनकी मोटी चिकनी चमड़ी पर यह रोजमर्रा की बात है कोई फर्क नही पड़ता . रही बात नेता ओर जनता की तो ब्यावर की जनता की सहिष्णुता ओर उदारता का कोई सानी नहीं ओर नेताओ का आधुनिक वायरस ही ऐसा हो गया है कि मीठी गोली दो ओर मजे करो . ब्यावर में संघर्षशील नेताओं की प्रजाति तो गोडावण की तरह विलुप्त हो रही है .
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    19 hrs ago
  • * आगामी जनगणना 2027 को लेकर नागौर जिला कलक्टर का संदेश * नागौर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने आगामी जनगणना 2027 के तहत जिले के सभी नागरिकों से स्व-गणना (Self Enumeration) में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंन कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसस े विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों का सही निर्धारण होता है। सभी नागरिक निर्धारित समय पर सही और पूर्ण जानकारी देकर प्रशासन का सहयोग करें। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिसस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। आइए, जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना 2027 को सफल बनाएं। #Nagaur #Census2027 #JanGananna #DistrictCollector #Rajasthan
    1
    * आगामी जनगणना 2027 को लेकर नागौर जिला कलक्टर का संदेश *
नागौर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने आगामी जनगणना 2027 के तहत जिले के सभी नागरिकों से स्व-गणना (Self Enumeration) में सक्रिय
भागीदारी करने की अपील की है।
उन्होंन  कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसस े विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों का सही निर्धारण होता है। सभी नागरिक निर्धारित समय पर सही और पूर्ण जानकारी देकर प्रशासन का सहयोग करें। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिसस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। आइए, जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना 2027 को सफल बनाएं।
#Nagaur #Census2027 #JanGananna #DistrictCollector #Rajasthan
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ली उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश* नागौर : 01 मई 2026 : जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करी एवं आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने राजस्व,एडीएम कोर्ट, जिला राजस्व लेखा, निर्वाचन, सामान्य तथा विधि अनुभागों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करी । कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने राजस्व अनुभाग के अंतर्गत भूमि आवंटन, बजट घोषणा 2026-27 के तहत आवंटन प्रकरण, भूमि परिवर्तन, अतिक्रमण, लीज हस्तांतरण/नवीनीकरण तथा रास्ता खोलो अभियान जैसे विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा प्रश्नों से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए भी निर्देश दिए । बैठक में कलेक्टर कुमार ने कोर्ट अनुभाग में कोर्ट केसों की प्रगति, राजस्व अपीलों के लंबित प्रकरण, विभाजन प्रस्ताव, प्राथमिक एवं अंतिम डिक्री से जुड़े मामलों तथा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न प्रकरणों का तीव्रता से निस्तारण कर आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीएम कोर्ट अनुभाग में रिकॉर्ड तलब से संबंधित प्रकरणों की सिटी का जैसा लिया और जिला राजस्व लेखा अनुभाग में आंतरिक लेखा जांच, बकाया आपत्तियों की पालना, एस.सी.टी. एवं एल.आर. एक्ट से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण तथा भू-राजस्व वसूली की समीक्षा करी । कलेक्टर ने निर्वाचन अनुभाग के अंतर्गत ईआरओ नेट पर फॉर्म प्रोसेसिंग एवं निपटान की प्रगति की समीक्षा की तथा सामान्य अनुभाग में ग्राम स्तर पर निर्माण अनुमति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित जर्जर भवनों की रिपोर्ट की समीक्षा करी । कुमार ने विधि अनुभाग के अंतर्गत लंबित न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय पर जवाब प्रस्तुत करने, तथा न्यायालयीन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, सभी उपखंडों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । --------------
    1
    *कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ली उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक,  प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*
नागौर : 01 मई 2026 : जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करी एवं आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने राजस्व,एडीएम कोर्ट, जिला राजस्व लेखा, निर्वाचन, सामान्य तथा विधि अनुभागों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करी ।
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने राजस्व अनुभाग के अंतर्गत भूमि आवंटन, बजट घोषणा 2026-27 के तहत आवंटन प्रकरण, भूमि परिवर्तन, अतिक्रमण, लीज हस्तांतरण/नवीनीकरण तथा रास्ता खोलो अभियान जैसे विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा प्रश्नों से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए भी निर्देश दिए ।
बैठक में कलेक्टर कुमार ने कोर्ट अनुभाग में कोर्ट केसों की प्रगति, राजस्व अपीलों के लंबित प्रकरण, विभाजन प्रस्ताव, प्राथमिक एवं अंतिम डिक्री से जुड़े मामलों तथा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न प्रकरणों का तीव्रता से निस्तारण कर आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीएम कोर्ट अनुभाग में रिकॉर्ड तलब से संबंधित प्रकरणों की सिटी का जैसा लिया और जिला राजस्व लेखा अनुभाग में आंतरिक लेखा जांच, बकाया आपत्तियों की पालना, एस.सी.टी. एवं एल.आर. एक्ट से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण तथा भू-राजस्व वसूली की समीक्षा करी ।
कलेक्टर ने निर्वाचन अनुभाग के अंतर्गत ईआरओ नेट पर फॉर्म प्रोसेसिंग एवं निपटान की प्रगति की समीक्षा की तथा सामान्य अनुभाग में ग्राम स्तर पर निर्माण अनुमति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित जर्जर भवनों की रिपोर्ट की समीक्षा करी । कुमार ने विधि अनुभाग के अंतर्गत लंबित न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय पर जवाब प्रस्तुत करने, तथा न्यायालयीन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए 
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, सभी उपखंडों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । 
--------------
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • JLN अस्पताल में अवस्थाओं पर भड़के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एक बेड पर 2 मरीजों को लेटाने पर लगाई फटकार आज अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ओर अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल सामरिया ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक बेड पर 2 मरीजों को लेटा देख मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सामरिया भड़क गये ओर अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगा दी। आज सुबह ही पीली खान क्षेत्र में गैस बर्निंग में घायल हुए मरीज को गर्मी में लेटा रखा था और उसके साथ में एक अन्य मरीज को भी लेटा रखा था जिसे देख मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भड़क गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    1
    JLN अस्पताल में अवस्थाओं पर भड़के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एक बेड पर 2 मरीजों को लेटाने पर लगाई फटकार
आज अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ओर अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल सामरिया ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक बेड पर 2 मरीजों को लेटा देख मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सामरिया भड़क गये ओर अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगा दी।
आज सुबह ही पीली खान क्षेत्र में गैस बर्निंग में घायल हुए मरीज को गर्मी में लेटा रखा था और उसके साथ में एक अन्य मरीज को भी लेटा रखा था जिसे देख मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भड़क गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रियाँ बड़ी क्षेत्र के पुरोहितासनी स्थित जसोल माजीसा धाम में एक विशाल भजन संध्या और मेले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। देर रात तक चले कार्यक्रम में पूरा परिसर जयकारों और भजनों की गूंज से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंच पर भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें महावीर सांखला, श्री राजपुरोहित, बाल कलाकार रामराज, गुड़िया पंवार, गोविंद कुड़की, चंदन सिंह राजपुरोहित, पं. गजेंद्र शास्त्री लोहावट और पं. मोहित शास्त्री शामिल थे। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस अवसर पर मुख्य पुजारी सवाई सिंह राजपुरोहित, शंभू सिंह राजपुरोहित और गुरु मां पवन बाई सा उपस्थित रहीं। सैकड़ों भक्तों ने नृत्य-गान के साथ भक्ति का आनंद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, यह मेला धाम की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसका आयोजन हर वर्ष श्रद्धापूर्वक किया जाता है। कार्यक्रम में थान सिंह डोली (राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी), पुखराज ग्वाला, जितेंद्र सिंह डोली, सुमेर सिंह राजपुरोहित बिछु, पुख सा साकड़िया, लक्ष्मण सिंह बड़ली, राम सा घेवड़ा, जितेंद्र सिंह डोली और राजेंद्र बेरवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। गोरधन सिंह राजपुरोहित, कैलाश सिंह, रतन सिंह, नेमीचंद, सुरेश, नंद लाल, अशोक इंदौरा, सुनील प्रजापत, मूला राम माली और रामवतार माली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालकर आयोजन को सफल बनाया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। अंत में, उपस्थित श्रद्धालुओं ने धाम की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।
    1
    रियाँ बड़ी क्षेत्र के पुरोहितासनी स्थित जसोल माजीसा धाम में एक विशाल भजन संध्या और मेले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। देर रात तक चले कार्यक्रम में पूरा परिसर जयकारों और भजनों की गूंज से भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंच पर भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें महावीर सांखला, श्री राजपुरोहित, बाल कलाकार रामराज, गुड़िया पंवार, गोविंद कुड़की, चंदन सिंह राजपुरोहित, पं. गजेंद्र शास्त्री लोहावट और पं. मोहित शास्त्री शामिल थे। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी सवाई सिंह राजपुरोहित, शंभू सिंह राजपुरोहित और गुरु मां पवन बाई सा उपस्थित रहीं। सैकड़ों भक्तों ने नृत्य-गान के साथ भक्ति का आनंद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, यह मेला धाम की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसका आयोजन हर वर्ष श्रद्धापूर्वक किया जाता है।
कार्यक्रम में थान सिंह डोली (राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी), पुखराज ग्वाला, जितेंद्र सिंह डोली, सुमेर सिंह राजपुरोहित बिछु, पुख सा साकड़िया, लक्ष्मण सिंह बड़ली, राम सा घेवड़ा, जितेंद्र सिंह डोली और राजेंद्र बेरवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।
गोरधन सिंह राजपुरोहित, कैलाश सिंह, रतन सिंह, नेमीचंद, सुरेश, नंद लाल, अशोक इंदौरा, सुनील प्रजापत, मूला राम माली और रामवतार माली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालकर आयोजन को सफल बनाया।
श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। अंत में, उपस्थित श्रद्धालुओं ने धाम की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां एक परिवार वैष्णो देवी से लौट रहा था, तभी कार में अचानक आग लग गई. इसमें पांच लोग जिंदा जल गए. हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. वहीं घटना के समय ड्राइवर कार से कूद गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.
    1
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां एक परिवार वैष्णो देवी से लौट रहा था, तभी कार में अचानक आग लग गई. इसमें पांच लोग जिंदा जल गए. हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. वहीं घटना के समय ड्राइवर कार से कूद गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • Post by Raghunath rajput
    1
    Post by Raghunath rajput
    user_Raghunath rajput
    Raghunath rajput
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.