क्षमा मांगने वाला कमजोर नहीं, सबसे बड़ा होता है : धनेश जैन दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, मंदिरों में हुए अभिषेक व शांति धारा धौलपुर। सकल जैन समाज धौलपुर की ओर से आत्मशुद्धि एवं संयम के महापर्व दशलक्षण पर्व का शुभारंभ बुधवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ हुआ। 16 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय महोत्सव में जैन समाज द्वारा दस लक्षण धर्म की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, धर्मशाला स्थित श्री मुनिसुब्रतनाथ जिनालय एवं श्री 1008 महावीर चैत्यालय में उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। प्रातःकाल श्रीजी का स्वर्ण कलशों से अभिषेक, विश्व कल्याण की कामना को लेकर शांति धारा एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रीजी का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य पारस जैन, गर्वित जैन चडोसिया एवं परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शांति धारा का सौभाग्य नेतराम जैन ‘बाबूजी’ एवं रुपेश कुमार जैन परिवार को तथा द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य प्रकाश चंद एवं कृष्ण मोहन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सांगानेर श्रमण संस्कृति संस्थान से पधारे विद्वान सौरभ शास्त्री ने उत्तम क्षमा धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दशलक्षण महापर्व आत्मा के धर्म हैं और ये आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उत्तम क्षमा धर्म सभी जीवों के प्रति क्षमाशीलता, उदारता और मैत्री भाव रखने का संदेश देता है। जैन धर्म में आत्मा की शुद्धि के लिए क्षमा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। जैन समाज अध्यक्ष धनेश जैन ने कहा कि दशलक्षण महापर्व आत्मा के धर्म हैं। इस दौरान त्याग, संयम, संकल्प और आराधना पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षमा मांगने वाला कमजोर नहीं, बल्कि सबसे बड़ा होता है। पर्व के दौरान श्रद्धालु उपवास एवं अन्य धार्मिक साधनाएं करते हैं। शाम को मंदिरों में विशेष आरती, प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दशलक्षण महापर्व को लेकर पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, धर्मशाला स्थित श्री मुनिसुब्रतनाथ जैन जिनालय एवं चैत्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन परम पूज्य पंडित सौरभ भैया जैन शास्त्री, सांगानेर के सानिध्य में संपन्न हो रहे हैं। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष धनेश जैन, महामंत्री अमित जैन सोनू, सह मंत्री कृष्ण मोहन जैन, कोषाध्यक्ष पवन कुमार जैन, धर्मशाला अध्यक्ष पवन कुमार जैन, सतीश चंद्र जैन, प्रवास जैन, प्रदीप जैन, आशीष कुमार जैन मांगरोल वाले, रामभरोसी लाल जैन, मेवाराम जैन, दिनेश नगर वाले, संजय जैन, विनय जैन, एडवोकेट राहुल जैन, राहुल जैन बजाज, रवि जैन नवाब, लाल जैन पान वाले, मनीष कुमार जैन, विवेक कुमार जैन, लालू जैन, धर्मेंद्र कुमार जैन, सुबोध कुमार जैन, यतेंद्र कुमार जैन, बॉबी कुमार जैन, सत्येंद्र कुमार जैन, हरेंद्र कुमार जैन, कैलाश चंद्र जैन, राजकुमार जैन बर्तन फैक्ट्री, प्रमोद कुमार जैन, अनिल कुमार जैन मांगरोल वाले, सुभाष चंद्र जैन सादिकपुर वाले, पंकज कुमार जैन, सुभाष चंद्र जैन डोंगरपुर वाले, बनवारी लाल जैन, विनय जैन रॉयल पब्लिक स्कूल, प्रवीण कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
क्षमा मांगने वाला कमजोर नहीं, सबसे बड़ा होता है : धनेश जैन दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, मंदिरों में हुए अभिषेक व शांति धारा धौलपुर। सकल जैन समाज धौलपुर की ओर से आत्मशुद्धि एवं संयम के महापर्व दशलक्षण पर्व का शुभारंभ बुधवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ हुआ। 16 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय महोत्सव में जैन समाज द्वारा दस लक्षण धर्म की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, धर्मशाला स्थित श्री मुनिसुब्रतनाथ जिनालय एवं श्री 1008 महावीर चैत्यालय में उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। प्रातःकाल श्रीजी का स्वर्ण कलशों से अभिषेक, विश्व कल्याण की कामना को लेकर शांति धारा एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रीजी का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य पारस जैन, गर्वित जैन चडोसिया एवं परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शांति धारा का सौभाग्य नेतराम जैन ‘बाबूजी’ एवं रुपेश कुमार जैन परिवार को तथा द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य प्रकाश चंद एवं कृष्ण मोहन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सांगानेर श्रमण संस्कृति संस्थान से पधारे विद्वान सौरभ शास्त्री ने उत्तम क्षमा धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दशलक्षण महापर्व आत्मा के धर्म हैं और ये आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उत्तम क्षमा धर्म सभी जीवों के प्रति क्षमाशीलता, उदारता और मैत्री भाव रखने का संदेश देता है। जैन धर्म में आत्मा की शुद्धि के लिए क्षमा को अत्यंत
महत्वपूर्ण माना गया है। जैन समाज अध्यक्ष धनेश जैन ने कहा कि दशलक्षण महापर्व आत्मा के धर्म हैं। इस दौरान त्याग, संयम, संकल्प और आराधना पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षमा मांगने वाला कमजोर नहीं, बल्कि सबसे बड़ा होता है। पर्व के दौरान श्रद्धालु उपवास एवं अन्य धार्मिक साधनाएं करते हैं। शाम को मंदिरों में विशेष आरती, प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दशलक्षण महापर्व को लेकर पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, धर्मशाला स्थित श्री मुनिसुब्रतनाथ जैन जिनालय एवं चैत्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन परम पूज्य पंडित सौरभ भैया जैन शास्त्री, सांगानेर के सानिध्य में संपन्न हो रहे हैं। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष धनेश जैन, महामंत्री अमित जैन सोनू, सह मंत्री कृष्ण मोहन जैन, कोषाध्यक्ष पवन कुमार जैन, धर्मशाला अध्यक्ष पवन कुमार जैन, सतीश चंद्र जैन, प्रवास जैन, प्रदीप जैन, आशीष कुमार जैन मांगरोल वाले, रामभरोसी लाल जैन, मेवाराम जैन, दिनेश नगर वाले, संजय जैन, विनय जैन, एडवोकेट राहुल जैन, राहुल जैन बजाज, रवि जैन नवाब, लाल जैन पान वाले, मनीष कुमार जैन, विवेक कुमार जैन, लालू जैन, धर्मेंद्र कुमार जैन, सुबोध कुमार जैन, यतेंद्र कुमार जैन, बॉबी कुमार जैन, सत्येंद्र कुमार जैन, हरेंद्र कुमार जैन, कैलाश चंद्र जैन, राजकुमार जैन बर्तन फैक्ट्री, प्रमोद कुमार जैन, अनिल कुमार जैन मांगरोल वाले, सुभाष चंद्र जैन सादिकपुर वाले, पंकज कुमार जैन, सुभाष चंद्र जैन डोंगरपुर वाले, बनवारी लाल जैन, विनय जैन रॉयल पब्लिक स्कूल, प्रवीण कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
- धौलपुर में नगर परिषद धौलपुर सभापति पद के लिए 9 आवेदन किया धौलपुर में नगर परिषद धौलपुर सभापति पद के लिए 9 आवेदन किया जिनमे कांग्रेस से शराफत खान एवं सीमा शर्मा बसपा से डॉक्टर सुभाष शर्मा, निर्दलीय गिरीश गर्ग,निशांत सिंह चौधरी, कमलजीत, सत्यदीप कंसाना, नरेंद्र सिंह जाट और पप्पू ने आवेदन किया1
- प्रसिद्ध मचकुंड मेले की हुई शुरुआत साधु संतों ने किया शाही स्नान भारी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष1
- *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश “एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ, आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। *मेरा पेड़ मेरा भाई नवाचारी पहल का हुआ शुभारंभ* धौलपुर ।बालिका शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता लाने के लिए एक नवाचार "मेरा पेड़ मेरा भाई एक पहल " का आगाज पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव राज्य पुरस्कृत शिक्षक भगवान सिंह मीना द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का बालिका विद्यालय धौलपुर में शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने मेरा पेड़, मेरा भाई अभियान का आगाज़ पर कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगी। नवाचारी उप प्राचार्य मीना ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा सोनम बच्चू सिंह का वृक्षारोपण करते हुए जन्मोत्सव मनाकर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश प्रसारित किया।पेड़ लगाएँ, भाई बनाएँ हरियाली से रिश्ता निभाएँ के ध्येय के साथ पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से “मेरा पेड़, मेरा भाई” अभियान की शुरुआत की गई। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के पर्यावरण संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर के विद्यार्थियों के हाथों से पेड़ लगवाकर उन्हें अपने पौधे की देखभाल करने, नियमित सिंचाई करने तथा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थी ने पौधा एक-दूसरे को सौंपते हुए यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने लगाए हुए पौधे की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।अभियान का संदेश “एक पौधा लगाएँ, उसे परिवार का सदस्य बनाएँ, आज पौधा रोपें, कल हरित भविष्य पाएँ।”यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति सजगता से जोड़ने का प्रयास है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पौधे को एक नाम देकर उसकी नियमित देखभाल करें यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता होगी। बच्चियां पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा बन रही हैं जिससे मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को भी गति मिल रही हैं। 16 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा एवं पेड़ों को जिओ टेकिंग कर छात्राओं को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया जाएगा।इस अवसर पर उप प्राचार्य मंजू जादौन, शारीरिक व्याख्याता सोनपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।2
- पहाड़गढ़ के जंगल में दिखा चीता, ग्रामीण और पशु चरवाहों में दहशत श्याम बाबा चरण पादुका के पास जंगली जानवर घूमने की सूचना, वन विभाग तलाश में जुटा मुरैना-पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास चीता दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों और पशु चरवाहों में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर के घूमने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास ग्रामीणों ने चीते को घूमते हुए देखा। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम चीते की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कूनो अभ्यारण क्षेत्र से जंगली जानवर अब जंगलों की ओर आने लगे हैं। चीता दिखाई देने की सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और पशु चरवाहों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा जंगली जानवर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की जा रही है।1
- नए भारत की नई उड़ानभारतीय इंजीनियरों की प्रतिमामेहनत और नवाचार *नए भारत की नई उड़ान, भारतीय इंजीनियरों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार से गढ़े जा रहे विकास के नए कीर्तिमान!* 🇮🇳 तकनीक से तरक्की तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से आत्मनिर्भरता तक… भारतीय इंजीनियर देश के विकास को दे रहे हैं नई गति और नई दिशा। #EngineersDay1
- बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।1
- बाइक को ईको कार ने मारी सामने से टक्कर, दो की मौत भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला पोरसा। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन (38) और भिंड जिले के गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी क्षेत्र स्थित सुकाण्ड जैन मंदिर से दर्शन करने के बाद पोरसा की ओर लौट रहे थे। दोनों भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 एएल 0358 के चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भिंड रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- धौलपुर। में। लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़ धौलपुर। में। लगने। वाले। लकी। मेला में लाखों की भीड़1