Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सुनवाया गया प्रधानमंत्री संबोधन कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सुनाया गया प्रधानमंत्री संबोधन कार्यक्रम बताते चले कि बाराबंकी जनपद के थाना कोतवाली नगर में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में क्षेत्रीय महिलाओं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी की बालिकाओं व अध्यापक अध्यापिकाओं एवं थाने में उपस्थित संपूर्ण स्टाफ के साथ प्रधानमंत्री संबोधन कार्यक्रम सुना गया
Journalist Manoj Shukla
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सुनवाया गया प्रधानमंत्री संबोधन कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सुनाया गया प्रधानमंत्री संबोधन कार्यक्रम बताते चले कि बाराबंकी जनपद के थाना कोतवाली नगर में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में क्षेत्रीय महिलाओं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी की बालिकाओं व अध्यापक अध्यापिकाओं एवं थाने में उपस्थित संपूर्ण स्टाफ के साथ प्रधानमंत्री संबोधन कार्यक्रम सुना गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी के मसौली में भारतीय किसान क्रांति यूनियन (बीकेकेयू) के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। यह आयोजन मसौली स्थित यूनियन कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता और महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत ने लोगों को मिठाई बांटी। ब्लॉक मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद सभी ने जोरदार नारेबाजी की। राहुल गुप्ता ने बाबासाहेब द्वारा बनाए गए संविधान का पालन करने का आह्वान किया, जबकि गुड़िया रावत ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता ने संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर के बलिदान को याद करते हुए सभी से एकजुट रहने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी शमीम मलिक, ब्लॉक उपाध्यक्ष अतीक, ब्लॉक सचिव राज नारायण, ब्लॉक संगठन मंत्री मो. राईस, ब्लॉक मंत्री अमन यादव, ब्लॉक महासचिव मनोज यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल मोमिन और मो. साईद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।4
- SDO की गाड़ी में बैठ ‘कुत्ता महाराज’ निकले हैं. शायद औचक निरीक्षण पर निकले हो 😅 लेकिन SDO साहब कही नजर नहीं आ रहे हैं. वीडियो यूपी के जौनपुर की है.1
- Post by Anoop singh1
- CP नोएडा लक्ष्मी सिंह का बयान- सुबह 5 बजे से लगातार रूट मार्च किया जा रहा है। आज सुबह श्रमिक तीन स्थानों पर एकत्र हुए थे, जिन्हें तुरंत वार्ता के बाद 15 मिनट के भीतर ही शांतिपूर्वक हटा दिया गया। कल से यहां मौजूद हाई पावर कमेटी ने सभी हितधारकों के साथ विस्तृत और लंबी मैराथन बैठकें कीं और कुछ सिफारिशें तैयार की हैं। इन सिफारिशों को लेकर आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की जाएगी।उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों की समस्याओं को समझती है, उनके प्रति सहानुभूति रखती है और उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वेतन वृद्धि को लेकर भी आज ही कोई निर्णय होने की संभावना है। सभी श्रमिकों से अपील है कि वे अपने-अपने कारखानों में वापस लौटें और गौतम बुद्ध नगर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।पिछले दो दिनों में कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें क्यूआर कोड स्कैन कराकर श्रमिकों को जोड़ा जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इसके पीछे कोई संगठित और सुनियोजित गिरोह सक्रिय है। भीड़ में शामिल ऐसे कुछ तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है और आगे भी उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।उनकी फंडिंग की भी जांच की जाएगी और यदि यह पाया जाता है कि उन्हें देश या राज्य के बाहर से आर्थिक सहायता मिली है, तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। कल विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं के संबंध में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है जिन्होंने उन्हें उकसाया था, और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।1
- फतेहपुर के झांसापुरवा स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम साधुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के चेयरमैन अजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि दारासिंह चौहान का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्क परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- *बाराबंकी जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावक संघ द्वारा दिया गया ज्ञापन,निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान, कई तरीके से अभिभावकों से ली जा रही है मोटी धनराशि, निर्धारित दुकानों से य अपने ही स्कूलों से सामान खरीदने हेतु किया जाता है मजबूर जो होते हैं काफी महंगे, जब उसी स्कूल में बच्चा पढ़ रहा हो तो पुनः प्रवेश शुल्क क्यों, ज्ञापन देने पहुंचे लोगों में नरेंद्र वर्मा अनुराग शुक्ला उत्तम श्रीवास्तव सचिन देवेश श्री किशन ,सुशील गुप्ता आलोक वर्मा सूर्यभान रोहित द्विवेदी सोनू शर्मा हर्ष सिंह जयदीप सिद्धू अतुल गुप्ता आशीष करण ,उत्तम गुप्ता ,रामानन्द गुप्ता कई संगठनों के व काफी संख्या में लोग रहे मौजूद*4
- 🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ (मलिहाबाद) सैदापुर गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग, किसानों में मचा हड़कंप लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गेहूं के खड़े खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसानों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी है।1
- नोएडा घटना पर DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान!!1