logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा व्यूरो रिपोर्ट इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक 10 वर्षीय बच्चा गायब हो गया

16 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Etawah, Uttar Pradesh•
16 hrs ago

इटावा व्यूरो रिपोर्ट इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक 10 वर्षीय बच्चा गायब हो गया

More news from Etawah and nearby areas
  • इटावा व्यूरो रिपोर्ट इटावा के बकेवर थाना दिलीप नगर गांव में दहेज की मांग को लेकर दामाद और उसकी बहन ने सास को पीटा
    1
    इटावा व्यूरो रिपोर्ट इटावा के बकेवर थाना  दिलीप नगर गांव में दहेज की मांग को लेकर दामाद और उसकी बहन ने सास को पीटा
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bharthana, Etawah•
    15 hrs ago
  • इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा इटावा/भरथना:मात्र 04 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार । *कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस, 2,31,000/- नकदी एवं घटना में प्रयुक्त लाल स्कूटी की गयी बरामद । अ *पर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना भरथना पु‌लिस द्वारा की गयी कार्यवाही । नोटः- दिनांक 17.08.2026 को थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्देठी में 02 महिलाओं के शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुयी प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु *एसओजी/सर्विलान्स एवं थाना भरथना* से पुलिस टीमों का गठन किया गया । *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत हुयी घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 189/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव जारपुरा से साम्हों की तरफ जा रहा है, गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना पर तत्काल सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान लाल स्कूटी आती दिखायी दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसके फलस्वरूप आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में अवैध तमन्चा, कारतूस एवं नकदी सहित गिरफ्तार किया गया । *पुलिस पूछताछः-* पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश यादव से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी मुलाकात सत्येन्द्र उर्फ करिया से ( जो मेरा मौसेरा जीजा है) इटावा न्यायालय में तारीख पेशी के दौरान हुई थी। सत्येन्द्र का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मंजू पुत्री सुरेश (निवासी ग्राम चन्देठी, थाना भरथना) के साथ हुआ था। वैवाहिक विवाद के कारण मंजू अपने मायके ग्राम चिनैठी में रह रही थी तथा दोनों के मध्य विवाह-विच्छेद (तलाक) का मुकदमा माननीय न्यायालय इटावा में विचाराधीन था। हाल ही में माननीय न्यायालय द्वारा सत्येन्द्र को अपनी पत्नी मंजू को भरण-पोषण हेतु ₹7,000/- प्रतिमाह देने का आदेश पारित किया गया था। भरण-पोषण के आदेश से क्षुब्ध होकर सत्येन्द्र ने अपनी पत्नी मंजू व सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 15.08.2026 को पूर्व योजना के अनुसार मैं और सत्येन्द्र ग्राम चन्देठी के बाहर मिले। मैं अपने साथ (कोल्ड ड्रिंक) की 03 छोटी बोतलें लेकर गया था, जिनमें से 02 खुली बोतलों में नशीला पदार्थ मिला हुआ था तथा 01 बोतल सीलबंद थी । योजना के तहत मैंने मंजू के घर जाकर दोनों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वे दोनों अचेत (बेहोश) हो गईं । अंधेरा होने पर सत्येन्द्र मकान के पीछे के दरवाजे से अंदर आया। वह अपने साथ एक चाकू व 4–5 दुपट्टे लाया था। हम दोनों ने दुपट्टे से सास के हाथ-पैर बांधे और मेरे द्वारा उसके पैर पकड़े जाने पर सत्येन्द्र ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके उपरांत सत्येन्द्र ने मौके पर ही मौजूद दरांती से अपनी पत्नी मंजू का भी गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के पश्चात सत्येन्द्र ने मुझे फरारी काटने हेतु ₹2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) नकद दिए और मुझे वहां से भगा दिया एवं कोल्ड ड्रिंक, दुपट्टा और सारे सामान को लेकर सत्येन्द्र भी वहाँ से भाग गया । *गिरफ्तार अभियुक्तः-* 1. मुकेश पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम नगला तुला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र 42 वर्ष । *बरामदगीः-* 1. 01 लाल रंग की स्कूटी (घटना में प्रयुक्त ) 2. 2,31,000/- रूपये नकद (घटना कारित कर प्राप्त हुये ) 3. 01 तमन्चा 315 बोर 4. 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर 5. 02 खोखा कारतूस । *पुलिस टीमः-* प्रथम टीमः- एसओजी/सर्विलान्स टीम द्वितीय टीमः-* निरी0 श्री विक्रम सिंह प्रभारी थाना भरथना मय टीम ।
    1
    इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
इटावा/भरथना:मात्र 04 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।
*कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस, 2,31,000/- नकदी एवं घटना में प्रयुक्त लाल स्कूटी की गयी बरामद ।
अ *पर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना भरथना पु‌लिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
नोटः- दिनांक 17.08.2026 को थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्देठी में 02 महिलाओं के शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुयी प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु *एसओजी/सर्विलान्स एवं थाना भरथना* से पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-*
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत हुयी घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 189/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव जारपुरा से साम्हों की तरफ जा रहा है, गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना पर तत्काल सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान लाल स्कूटी आती दिखायी दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसके फलस्वरूप आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में अवैध तमन्चा, कारतूस एवं नकदी सहित  गिरफ्तार किया गया ।
*पुलिस पूछताछः-*
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश यादव से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी मुलाकात सत्येन्द्र उर्फ करिया से ( जो मेरा मौसेरा जीजा है) इटावा न्यायालय में तारीख पेशी के दौरान हुई थी।
सत्येन्द्र का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मंजू पुत्री सुरेश (निवासी ग्राम चन्देठी, थाना भरथना) के साथ हुआ था। वैवाहिक विवाद के कारण मंजू अपने मायके ग्राम चिनैठी में रह रही थी तथा दोनों के मध्य विवाह-विच्छेद (तलाक) का मुकदमा माननीय न्यायालय इटावा में विचाराधीन था। हाल ही में माननीय न्यायालय द्वारा सत्येन्द्र को अपनी पत्नी मंजू को भरण-पोषण हेतु ₹7,000/- प्रतिमाह देने का आदेश पारित किया गया था। भरण-पोषण के आदेश से क्षुब्ध होकर सत्येन्द्र ने अपनी पत्नी मंजू व सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 15.08.2026 को पूर्व योजना के अनुसार मैं और सत्येन्द्र ग्राम चन्देठी के बाहर मिले। मैं अपने साथ (कोल्ड ड्रिंक) की 03 छोटी बोतलें लेकर गया था, जिनमें से 02 खुली बोतलों में नशीला पदार्थ मिला हुआ था तथा 01 बोतल सीलबंद थी । योजना के तहत मैंने मंजू के घर जाकर दोनों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वे दोनों अचेत (बेहोश) हो गईं । अंधेरा होने पर सत्येन्द्र मकान के पीछे के दरवाजे से अंदर आया। वह अपने साथ एक चाकू व 4–5 दुपट्टे लाया था। हम दोनों ने दुपट्टे से सास के हाथ-पैर बांधे और मेरे द्वारा उसके पैर पकड़े जाने पर सत्येन्द्र ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके उपरांत सत्येन्द्र ने मौके पर ही मौजूद दरांती से अपनी पत्नी मंजू का भी गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के पश्चात सत्येन्द्र ने मुझे फरारी काटने हेतु ₹2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) नकद दिए और मुझे वहां से भगा दिया एवं कोल्ड ड्रिंक, दुपट्टा और सारे सामान को लेकर सत्येन्द्र भी वहाँ से भाग गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. मुकेश पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम नगला तुला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र 42 वर्ष ।
*बरामदगीः-*
1. 01 लाल रंग की स्कूटी (घटना में प्रयुक्त )
2. 2,31,000/- रूपये नकद (घटना कारित कर प्राप्त हुये )
3. 01 तमन्चा 315 बोर
4. 03  जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. 02 खोखा कारतूस ।
*पुलिस टीमः-*
प्रथम टीमः- एसओजी/सर्विलान्स टीम 
द्वितीय टीमः-* निरी0 श्री विक्रम सिंह प्रभारी थाना भरथना मय टीम ।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लाल सिंह आर्य के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न भिंड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को परेड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर परेड चौराहे पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।आकाश पुरोहित ने कहा कि लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग में संगठन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्य ने जमीन से जुड़कर संगठन और सत्ता में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने अनुसूचित जाति समाज से आने वाले नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समाज को सम्मान देने का काम किया है।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव, में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    लाल सिंह आर्य के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
भिंड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को परेड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर परेड चौराहे पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।आकाश पुरोहित ने कहा कि लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग में संगठन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्य ने जमीन से जुड़कर संगठन और सत्ता में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने अनुसूचित जाति समाज से आने वाले नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समाज को सम्मान देने का काम किया है।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव, में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिधूना में होटल पर कब्जे को लेकर मारपीट और तोड़फोड़, सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जताया विरोध औरैया। बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार दोपहर मौजीलाल होटल पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। होटल संचालक के साथ मारपीट, ताला तोड़ने और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कोतवाली बिधूना में अधिकारियों से वार्ता की। होटल संचालक अजीत कश्यप के अनुसार, 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने कथित तौर पर गुंडई के बल पर होटल पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान होटल में तोड़फोड़ करते हुए पुराना ताला तोड़कर अपना ताला लगाए जाने का आरोप है। मामले में होटल संचालक के पुत्र मोनू और धीरू कश्यप को पुलिस द्वारा कोतवाली ले जाने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भगत सिंह चौराहे पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह वर्मा, प्रवक्ता अनवर यादव, राजेश प्रताप सिंह यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व सभासद अरविंद यादव, प्रदेश सचिव रंजना पाल, लालजी शुक्ला, प्रदेश सदस्य श्याम बाबू यादव, महिला सभा की पल्लवी पाल, मीना कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव अंबेडकर वाहिनी सुमन दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख भाग्यनगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, अधिवक्ता सुशील वर्मा, प्रभारी नरसिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता कोतवाली बिधूना पहुंचे। सपा नेताओं ने एसडीएम और सीओ बिधूना से वार्ता कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की ओर से मौके पर यथास्थिति कायम रखने का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं होटल संचालक अजीत कश्यप ने कथित अराजकतत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    बिधूना में होटल पर कब्जे को लेकर मारपीट और तोड़फोड़, सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जताया विरोध

औरैया। बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार दोपहर मौजीलाल होटल पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। होटल संचालक के साथ मारपीट, ताला तोड़ने और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कोतवाली बिधूना में अधिकारियों से वार्ता की।
होटल संचालक अजीत कश्यप के अनुसार, 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने कथित तौर पर गुंडई के बल पर होटल पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान होटल में तोड़फोड़ करते हुए पुराना ताला तोड़कर अपना ताला लगाए जाने का आरोप है। मामले में होटल संचालक के पुत्र मोनू और धीरू कश्यप को पुलिस द्वारा कोतवाली ले जाने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भगत सिंह चौराहे पर एकत्र हो गए।
मामले की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह वर्मा, प्रवक्ता अनवर यादव, राजेश प्रताप सिंह यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व सभासद अरविंद यादव, प्रदेश सचिव रंजना पाल, लालजी शुक्ला, प्रदेश सदस्य श्याम बाबू यादव, महिला सभा की पल्लवी पाल, मीना कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव अंबेडकर वाहिनी सुमन दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख भाग्यनगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, अधिवक्ता सुशील वर्मा, प्रभारी नरसिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता कोतवाली बिधूना पहुंचे।
सपा नेताओं ने एसडीएम और सीओ बिधूना से वार्ता कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की ओर से मौके पर यथास्थिति कायम रखने का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है।
वहीं होटल संचालक अजीत कश्यप ने कथित अराजकतत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चलाया अभियान चौपाल लगाकर दी जानकारी* औरैया - औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जिला उपायुक्त दिनेश कुमार ने चौपाल लगाकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी गई, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। जिला उपयुक्त ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के कोई भी युवा एवं महिला इस योजना के तहत 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं तथा महिलाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
    2
    *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान*

*युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान*
रिपोर्टर - रजनीश कुमार 
*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चलाया अभियान चौपाल लगाकर दी जानकारी* 
औरैया -
औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम जगतपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जिला उपायुक्त दिनेश कुमार ने चौपाल लगाकर युवाओं एवं महिलाओं को  स्वरोजगार से संबंधित  जानकारी दी गई, 
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी।
जिला उपयुक्त ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के कोई भी युवा एवं महिला इस योजना के तहत 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया।
ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं तथा महिलाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जसवंतनगर थाने में अग्निशमन टीम ने किया निरीक्षण: पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जसवंतनगर में मंगलवार दोपहर अग्निशमन विभाग की एक टीम ने स्थानीय थाने का दौरा किया। टीम ने थाने में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया और आग बुझाने वाले उपकरणों की स्थिति जांची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात स्थिति में इन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, अग्निशमन टीम के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों की उपयोगिता और उनके संचालन की प्रक्रिया समझाई। विशेष रूप से, कर्मचारियों को अग्निशमन सिलेंडर में नोजल, पाइप और किट लगाने तथा उसे प्रभावी ढंग से चलाने का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन टीम ने यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय, पहले आग के प्रकार की पहचान करना महत्वपूर्ण है ताकि सही अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया जा सके। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों से उपकरणों का व्यावहारिक प्रयोग भी करवाया गया, जिससे वे आपातकाल में आग पर तुरंत काबू पा सकें। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने जानकारी दी कि थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अग्निशमन टीम द्वारा आग बुझाने और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी आपातकालीन स्थितियों में अपनी और दूसरों की जान-माल की रक्षा करने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
    1
    जसवंतनगर थाने में अग्निशमन टीम ने किया निरीक्षण: पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया
जसवंतनगर में मंगलवार दोपहर अग्निशमन विभाग की एक टीम ने स्थानीय थाने का दौरा किया। टीम ने थाने में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया और आग बुझाने वाले उपकरणों की स्थिति जांची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात स्थिति में इन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान, अग्निशमन टीम के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों की उपयोगिता और उनके संचालन की प्रक्रिया समझाई। विशेष रूप से, कर्मचारियों को अग्निशमन सिलेंडर में नोजल, पाइप और किट लगाने तथा उसे प्रभावी ढंग से चलाने का अभ्यास कराया गया।
अग्निशमन टीम ने यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय, पहले आग के प्रकार की पहचान करना महत्वपूर्ण है ताकि सही अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया जा सके। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों से उपकरणों का व्यावहारिक प्रयोग भी करवाया गया, जिससे वे आपातकाल में आग पर तुरंत काबू पा सकें।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने जानकारी दी कि थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अग्निशमन टीम द्वारा आग बुझाने और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी आपातकालीन स्थितियों में अपनी और दूसरों की जान-माल की रक्षा करने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीगण,कर्मचारीगण तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन, चेस, केरम, फैंसी ड्रेस एवं क्विज जैसे कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक परिवार के सदस्य माननीय न्यायाधीशगण एवं उनके बच्चे एवं कर्मचारीगण एवं उनके बच्चों ने हिस्सा लिया । जिसमें बैडमिंटन टीम में न्यायाधीश डॉक्टर मनोज कुमार गोयल - स्टेनो पीयूष बाजपेई की टीम विजेता रही एवम न्यायाधीश श्री आकाश शर्मा एवं प्रतीक सक्सेना की टीम उपविजेता रही । खेल चेस में अकाउंटेंट श्री चंद्रेश नागराज विजेता एवं उपविजेता श्री विष्णु बरुआ रहे । खेल केरम में श्री अविनाश शर्मा - श्री अजब सिंह की टीम विजेता रही एवं उपविजेता श्री दीपक गौतम एवं श्री अभिषेक गुप्ता रहे । बच्चों में बैडमिंटन टीम में श्री अनिकेत गोयल विजेता रहे तथा उपविजेता श्री हार्दिक यादव रहे। खेल चेस में कु अवनी विजेता रही । खेल केरम में श्री पार्थ ताम्रकार विजेता रहे । फैंसी ड्रेस में प्रथम पुरस्कार कु अन्य गोयल को तथा द्वितीय पुरस्कार कु पारी को मिला तथा तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अरसलान को मिला। थैला दौड़ में श्री अंकित राजावत विजई रहे एवं नींबू चम्मच रेस में श्री राम शरण पांडे विजय रहे रंगोली में विजेता श्रीमती रेखा राजावत रही। निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में 9 वर्ष तक की आयु वर्ग में विजेता कु अनाया गोयल रही। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में 15 और 16 अगस्त को विजेता एवं उपविजेतओं को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया एवं विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम का समापन किया। उक्त समस्त कार्यक्रम में जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश श्री डॉ मनोज कुमार गोयल का विशेष योगदान रहा जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण की टीम बना कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
    2
    माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया
माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीगण,कर्मचारीगण तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन, चेस, केरम, फैंसी ड्रेस एवं क्विज जैसे कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक परिवार के सदस्य माननीय न्यायाधीशगण एवं उनके बच्चे एवं कर्मचारीगण एवं उनके बच्चों ने हिस्सा लिया ।
जिसमें बैडमिंटन टीम में न्यायाधीश डॉक्टर मनोज कुमार गोयल - स्टेनो पीयूष बाजपेई की टीम विजेता रही एवम न्यायाधीश श्री आकाश शर्मा एवं प्रतीक सक्सेना की टीम उपविजेता रही ।
खेल चेस में अकाउंटेंट श्री चंद्रेश नागराज विजेता एवं उपविजेता श्री विष्णु बरुआ रहे ।
खेल केरम में श्री अविनाश शर्मा - श्री अजब सिंह की टीम विजेता रही एवं उपविजेता श्री दीपक गौतम एवं श्री अभिषेक गुप्ता रहे ।
बच्चों में बैडमिंटन टीम में श्री अनिकेत गोयल विजेता रहे तथा उपविजेता श्री हार्दिक यादव रहे। 
खेल चेस में कु अवनी विजेता रही ।
खेल केरम में श्री पार्थ ताम्रकार विजेता रहे । फैंसी ड्रेस में प्रथम पुरस्कार कु अन्य गोयल को तथा द्वितीय पुरस्कार कु पारी को मिला तथा तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अरसलान को मिला।
थैला दौड़ में श्री अंकित राजावत विजई रहे एवं नींबू चम्मच रेस में श्री राम शरण पांडे विजय रहे
रंगोली में विजेता श्रीमती रेखा राजावत रही। निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में 9 वर्ष तक की आयु वर्ग में विजेता कु अनाया गोयल रही।
उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में 15 और 16 अगस्त को विजेता एवं उपविजेतओं  को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया एवं विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम का समापन किया। उक्त समस्त कार्यक्रम में जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश श्री डॉ मनोज कुमार गोयल का विशेष योगदान रहा जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण की टीम बना कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे 719 पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में आठ मजदूरौ की मोके पर ही मौत भिंड.... ग्वालियर भिंड इटावा नेशनल हाईवे 719 पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, हादसे में पिकअप लोडिंग और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में पांच मजदूरों की मोके पर ही मौत हो गई और तीन मजदूरों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया चीनोर से आ रहे मजदूरो अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक एक्सीडेंट हो गया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचें एडिशनल एसपी, गोहद एसडीओपी महेंद्र सिंह गौतम, थाना प्रभारी रामनरेश यादव, पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया चौराहा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निकाला और एंबुलेंस 108 की मदद से गोहद अस्पताल भिजवाया है जहां दो दर्जन से अधिक घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज उचित व्यवस्था में लगे हुए साथी घायल और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है,जानकारी के अनुसार गोहद चौराहा थाना इलाके के गोविंद ढाबा छीमका गांव के पास लगभग रात्रि 11बजे का है ग्वालियर ओर से आ रही पिकअप लोडिंग और ट्रक से भीषण टक्कर हो गई और वहीं पिकअप के परखच्चे उढ़ गए पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए 1 घंटे के रिस्कू के उपरांत पिकअप में फंसे हुए मजदूरों को निकाल कर गोहद अस्पताल पहुंचाया है जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं साथ ही घायल और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है।
    1
    भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे 719 पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में आठ मजदूरौ की मोके पर ही मौत 
भिंड....
ग्वालियर भिंड इटावा नेशनल हाईवे 719 पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, हादसे में पिकअप लोडिंग और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में पांच मजदूरों की मोके पर ही मौत हो गई और तीन मजदूरों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया चीनोर से आ रहे मजदूरो  अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक एक्सीडेंट हो गया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचें एडिशनल एसपी, गोहद एसडीओपी महेंद्र सिंह गौतम, थाना प्रभारी रामनरेश यादव, पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया चौराहा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निकाला और एंबुलेंस 108 की मदद से गोहद अस्पताल भिजवाया है जहां दो दर्जन से अधिक घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज उचित व्यवस्था में लगे हुए साथी घायल और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है,जानकारी के अनुसार  गोहद चौराहा थाना इलाके के गोविंद ढाबा छीमका गांव के पास लगभग रात्रि 11बजे का है ग्वालियर ओर से आ रही पिकअप लोडिंग और ट्रक से भीषण टक्कर हो गई और वहीं पिकअप  के परखच्चे उढ़ गए  पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए 1 घंटे के रिस्कू के उपरांत पिकअप में फंसे हुए मजदूरों को निकाल कर गोहद अस्पताल पहुंचाया है जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं साथ ही घायल और मृतक के परिजनों को  सूचना कर दी गई है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश व्यूरो रिपोर्ट मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में यूपी के आठ लोगों की मौत हो गई
    1
    मध्य प्रदेश व्यूरो रिपोर्ट मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में यूपी के आठ लोगों की मौत हो गई
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bhind, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.