*युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चलाया अभियान चौपाल लगाकर दी जानकारी* औरैया - औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जिला उपायुक्त दिनेश कुमार ने चौपाल लगाकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी गई, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। जिला उपयुक्त ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के कोई भी युवा एवं महिला इस योजना के तहत 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं तथा महिलाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
*युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चलाया अभियान चौपाल लगाकर दी जानकारी* औरैया - औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जिला उपायुक्त दिनेश कुमार ने चौपाल लगाकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी
गई, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। जिला उपयुक्त ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के कोई भी युवा एवं महिला इस योजना के तहत 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं तथा महिलाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
- बिधूना में होटल पर कब्जे को लेकर मारपीट और तोड़फोड़, सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जताया विरोध औरैया। बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार दोपहर मौजीलाल होटल पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। होटल संचालक के साथ मारपीट, ताला तोड़ने और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कोतवाली बिधूना में अधिकारियों से वार्ता की। होटल संचालक अजीत कश्यप के अनुसार, 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने कथित तौर पर गुंडई के बल पर होटल पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान होटल में तोड़फोड़ करते हुए पुराना ताला तोड़कर अपना ताला लगाए जाने का आरोप है। मामले में होटल संचालक के पुत्र मोनू और धीरू कश्यप को पुलिस द्वारा कोतवाली ले जाने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भगत सिंह चौराहे पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह वर्मा, प्रवक्ता अनवर यादव, राजेश प्रताप सिंह यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व सभासद अरविंद यादव, प्रदेश सचिव रंजना पाल, लालजी शुक्ला, प्रदेश सदस्य श्याम बाबू यादव, महिला सभा की पल्लवी पाल, मीना कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव अंबेडकर वाहिनी सुमन दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख भाग्यनगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, अधिवक्ता सुशील वर्मा, प्रभारी नरसिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता कोतवाली बिधूना पहुंचे। सपा नेताओं ने एसडीएम और सीओ बिधूना से वार्ता कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की ओर से मौके पर यथास्थिति कायम रखने का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं होटल संचालक अजीत कश्यप ने कथित अराजकतत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चलाया अभियान चौपाल लगाकर दी जानकारी* औरैया - औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जिला उपायुक्त दिनेश कुमार ने चौपाल लगाकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी गई, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। जिला उपयुक्त ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के कोई भी युवा एवं महिला इस योजना के तहत 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं तथा महिलाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।2
- बिधूना के भगत सिंह चौराहे स्थित मौजीलाल होटल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* बिधूना के भगत सिंह चौराहे स्थित मौजीलाल होटल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया। मामले की जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सपा नेताओं ने कोतवाली बिधूना पहुंचकर एसडीएम व सीओ से वार्ता की। अधिकारियों से वार्ता के बाद होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। राजीव गुप्ता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।1
- नरायनपुर में स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा बदहाल, लोगों में आक्रोश नरायनपुर में स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा बदहाल, लोगों में आक्रोश औरैया। 15 अगस्त को आजादी का अमृत पर्व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया, लेकिन शहर के नारायनपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाती नजर आई। जिस स्वतंत्रता सेनानी ने देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनकी प्रतिमा की राष्ट्रीय पर्व पर भी साफ-सफाई, रंग-रोगन और देखरेख न होने पर चित्रांश सभा के लोगों में नाराजगी है। नरायनपुर में स्थापित स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा का अनावरण 12 अगस्त 2015 को तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर की अध्यक्षता में हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ियों को सेनानी के त्याग और बलिदान से प्रेरणा देना था। हालांकि समय बीतने के साथ जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते प्रतिमा स्थल बदहाली का शिकार हो गया है। चित्रांश सभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा की अनदेखी बेहद दुखद और निंदनीय है। नगर पालिका और प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रतिमा स्थल की सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण कराना चाहिए। सेनानी के छोटे बेटे राजीव सक्सेन ने बताया कि मेरे पिता जी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। उनकी स्मृति में बनी प्रतिमा की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत व्यथित है। प्रशासन और नगर पालिका से भावुक अपील है कि प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाए और राष्ट्रीय पर्वों पर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए।2
- देवकली मंदिर पर महिलाओं ने किया कीर्तन भजन, हुआ भण्डारे का आयोजन औरैया। मंगलवार को देवकली मंदिर पर महिलाओं ने उत्साह व श्रद्धा के साथ कीर्तन भजन किया। वहीं एक समिति के द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया।2
- PM Kusum Yojana 2026 Update 🔥 Solar Pump पर कितनी Subsidy? पात्रता और Apply Process PM Kusum Yojana 2026 Update: किसानों के लिए Solar Pump, Subsidy, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी इस वीडियो में आसान हिंदी में जानिए। PM-KUSUM योजना के तहत किसानों के लिए standalone solar agriculture pumps और existing grid-connected agricultural pumps के solarisation का प्रावधान है। Component-B में standalone solar pumps और Component-C में grid-connected agricultural pumps का solarisation शामिल है। आधिकारिक योजना दिशानिर्देशों के अनुसार Component-B में सामान्य क्षेत्रों के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता (CFA) benchmark/tender cost के 30% तक और कुछ विशेष क्षेत्रों में 50% तक है। State subsidy और किसान का हिस्सा अलग-अलग हो सकता है। ⚠️ Subsidy की वास्तविक राशि, पात्रता और आवेदन की उपलब्धता राज्य की लागू प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती है। आवेदन करने से पहले अपने राज्य की official website और PM-KUSUM portal पर जानकारी जरूर जांचें। Official PM-KUSUM Portal: PM-KUSUM Official Portal MNRE Official Information: Ministry of New & Renewable Energy – PM-KUSUM वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें और Yojana Samachar को Subscribe करें। 💬 Comment करें: क्या आप Solar Pump पर Subsidy लेना चाहते हैं? #PMKusumYojana #SolarPump #KusumYojana #SolarSubsidy #KisanYojana PM Kusum Yojana 2026, PM Kusum Yojana, PM KUSUM, Kusum Yojana 2026, PM Kusum latest update, PM Kusum new update, Solar Pump Yojana, Solar Pump Subsidy, Solar Pump Subsidy 2026, Kisan Solar Pump, किसान सोलर पंप, सोलर पंप सब्सिडी, पीएम कुसुम योजना, कुसुम योजना 2026, कुसुम योजना की जानकारी, कुसुम योजना आवेदन, Solar Pump Online Apply, PM Kusum Online Apply, PM Kusum Registration, PM Kusum Eligibility, PM Kusum Documents, PM Kusum Component B, PM Kusum Component C, Solar Agriculture Pump, Solar Irrigation Pump, किसान योजना 2026, किसान सरकारी योजना, सरकारी योजना 2026, कृषि योजना 2026, किसान सब्सिडी योजना, Solar Subsidy for Farmers, Solar Pump Scheme India, सोलर पंप योजना, खेत के लिए सोलर पंप, सिंचाई सोलर पंप, किसान सोलर योजना, PM Kusum Portal, PM Kusum Official Website, MNRE PM Kusum, MNRE Solar Pump, PM Kusum subsidy, PM Kusum application, PM Kusum scheme, solar pump for farmers, किसान योजना latest update, सरकारी योजना की जानकारी, खेती के लिए सोलर पंप, कृषि सब्सिडी, सोलर पंप कैसे मिलेगा, सोलर पंप के लिए आवेदन #PMKusumYojana #PMKusum #KusumYojana #SolarPump #SolarPumpSubsidy #SolarSubsidy #KisanYojana #KisanYojana2026 #SarkariYojana #GovernmentScheme #FarmerScheme #KisanNews #AgricultureScheme #SolarEnergy #SolarPumpYojana1
- औरैया में साधू वेश में टप्पेबाजी करने वाले दो गिरफ्तार औरैया के थाना सहायल पुलिस ने साधू के भेस में ठगकर आभूषण लूटने वाले दो शातिर टप्पेबाजों टमाटर व फिरोज, निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। पीड़िता सुधा ने बताया कि साधू बनकर आए दोनों ने छल से उनके कान के टॉप्स उतरवा लिए थे। आरोपियों से सोने-चांदी धातु के टॉप्स, अंगूठियां, लॉकेट, मूर्ति, ताबीज व रुद्राक्ष बरामद हुए। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।1
- जीवनधारा अभियान के तहत आवास विकास कॉलोनी व बदनपुर में हुआ पौधारोपण औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी और मोहल्ला बदनपुर में वृहद पौधारोपण किया गया। अभियान समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में सुबह सात बजे आयोजित हुआ। इस दौरान बोतल पाम, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम, अशोक, पकड़िया और तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी आसपास रहने वाले लोगों को सौंपी गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़-पौधे पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के प्रमुख आश्रय हैं। बारिश के मौसम में पक्षी पेड़ों पर घोंसले बनाकर सुरक्षित रहते हैं, जबकि छोटे जीव-जंतु पत्तों के नीचे आश्रय लेते हैं। पेड़-पौधों से उन्हें फल, फूल और अन्य खाद्य सामग्री भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। फल-फूल, लकड़ी और अनेक औषधियां हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने बताया कि समिति ने 5100 पौधों के पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के तहत अब तक 3965 पौधों का पौधारोपण एवं लोगों की पसंद के पौधों का वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक अभियान निरंतर जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में सीए अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), सभासद विनोद यादव (कल्लू), पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राजीव पोरवाल (रानू), संजय अग्रवाल, संतोष कुशवाहा, सतीश कुमार और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।1