Shuru
Apke Nagar Ki App…
विदिशा में 50 छात्रों ने किया थाने का भ्रमण, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली विदिशा में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ अभियान के तहत 50 छात्र-छात्राओं ने थाना सिविल लाइन का भ्रमण किया। पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। साथ ही डायल-112 और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया गया।
सौरभ जैन
विदिशा में 50 छात्रों ने किया थाने का भ्रमण, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली विदिशा में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ अभियान के तहत 50 छात्र-छात्राओं ने थाना सिविल लाइन का भ्रमण किया। पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। साथ ही डायल-112 और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया गया।
More news from Bhopal and nearby areas
- nateran kagpur nadi ufaan par aavagaman band नटेरन कागपुर नदी उफान पर आवागमन बंद नटेरन कागपुर नदी उफान पर आवागमन बंद nateran kagpur nadi ufaan par aavagaman band1
- विदिशा के चरण तीर्थ पर कुछ कुत्ते फस गए हैं प्रशासन को चाहिए तत्काल रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकल जाए विदिशा में हो रही लगातार बारिश के चलते एवं ऊपरी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के होने से विदिशा की बेतवा नदी तूफान पर आ गई है जहां देखने में आया उड़ीसा के चरण तीर्थ मंदिर पर कुछ बेजुबान जानवर कुत्ते फस गए हैं जिनको प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकलने का प्रयास किया जाए1
- प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के तहत जिलेभर में योग-ध्यान सम्पन्न, थाना यातायात में पुलिस अधीक्षक विदिशा ने स्टाफ के साथ किया संवाद एवं हार्टफुलनेस ध्यान* *प्रेस नोट* *दिनांक : 09 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के तहत जिलेभर में योग-ध्यान सम्पन्न, थाना यातायात में पुलिस अधीक्षक विदिशा ने स्टाफ के साथ किया संवाद एवं हार्टफुलनेस ध्यान* *योग-ध्यान के साथ अपराध समीक्षा एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दिया गया विशेष जोर* पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, दिनांक 09 अगस्त 2026 को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के अंतर्गत योग, ध्यान, अपराध समीक्षा, प्रशिक्षण एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। *हार्टफुलनेस ध्यान सत्र से हुई शुरुआत:* कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुआ। जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से एक साथ जुड़े और हार्टफुलनेस टीम के मार्गदर्शन में योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान किया। इस दौरान ‘ध्यान का अभ्यास’ पुस्तक का वाचन भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग एवं ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर तनावमुक्त कार्यशैली, सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। *अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर स्टाफ के साथ किया ध्यान एवं अपराध समीक्षा:* इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने थाना यातायात पहुंचकर थाना स्टाफ के साथ संवाद एवं हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की। इसके पश्चात उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने थाना करारिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना ग्यारसपुर, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे ने थाना लटेरी, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना पथरिया, एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर ने थाना दीपनाखेड़ा तथा एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी ने थाना बासौदा देहात पहुंचकर थाना स्टाफ की गणना ली और हार्टफुलनेस टीम के साथ ध्यान सत्र में सहभागिता की। ध्यान सत्र के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा विवेचकगण के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *ई-साक्ष्य, साइबर अपराध एवं लंबित शिकायतों पर विशेष निर्देश:* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज आयोजित गतिविधियों के दौरान स्टाफ के साथ संवाद एवं ध्यान के साथ-साथ ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग एवं प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण, साइबर अपराधों में SOP के अनुसार अनिवार्य एवं प्रभावी कार्यवाही, तथा CM हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए गए। *स्वास्थ्य, अभिलेख संधारण एवं जनसेवा पर भी जोर:* कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निरंतर एवं प्रेरणादायी प्रयास है। यह पहल पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं कार्य संस्कृति के साथ-साथ आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशील, उत्तरदायी एवं प्रभावी कार्यप्रणाली को और मजबूत कर रही है। #PratyekRavivarThanaParivar #VidishaPolice #MPPolice #Heartfulness #HealthyPolice #YogaForWellbeing #CommunityPolicing #PublicServic1
- अक्सर कुछ लोगों द्वारा चन्द्रशेखर आजाद जी पर धर्म विरोधी होने का झूठा प्रोपगंडा चलाया जाता है। परंतु वह सब झूठ है, सभी साथी सुनें व शेयर करें #azadsamajparty #chandras #bhimarmy hekharazad #bhimarmychief #viralvideo S अक्सर कुछ लोगों द्वारा चन्द्रशेखर आजाद जी पर धर्म विरोधी होने का झूठा प्रोपगंडा चलाया जाता है। परंतु वह सब झूठ है, सभी साथी सुनें व शेयर करें #azadsamajparty #chandras #bhimarmy hekharazad #bhimarmychief #viralvideo S1
- SDERF रेस्क्यू पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 लोगों और 7 गौवंश का SDERF ने किया सफल रेस्क्यू लोकेशन : विदिशा स्लग : SDERF रेस्क्यू पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 लोगों और 7 गौवंश का SDERF ने किया सफल रेस्क्यू लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच ग्राम पथरिया में जलभराव के कारण चार लोग और सात गौवंश फंस गए। सूचना मिलते ही SDERF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वीओ : ग्राम पथरिया में जलभराव के चलते चार लोगों के फंसे होने की सूचना तहसीलदार के माध्यम से प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलते ही जिला सेनानी होमगार्ड मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे और आठ SDERF जवानों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पानी के बीच फंसे एक महिला और तीन पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही मौके पर फंसे सात गौवंश का भी सफल रेस्क्यू किया गया। वीओ : रेस्क्यू के बाद सभी चार लोगों और सातों गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लोगों को आंगनबाड़ी केंद्र में ठहराया गया है। SDERF टीम की तत्परता और साहस से सभी लोगों और गौवंश को सकुशल बचा लिया गया।4