logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने की दी जानकारी ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने की दी जानकारी एटा, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) की ओर से शुक्रवार को जनपद एटा में साइबर जागरूकता एवं ग्राहक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और ग्राहकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल सेवाओं के प्रति सजग करना रहा। पुलिस अधीक्षक एटा श्री एलामारन जी., आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, Vi के अधिकारियों, ग्राहकों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध संदेशों तथा डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा अनजान स्रोतों से प्राप्त मोबाइल एप डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में Vi की विभिन्न डिजिटल सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को Vi App, Vi Spam Protection और eSIM सहित सुरक्षित डिजिटल सेवाओं के उपयोग तथा कंपनी की डिजिटल सेवाओं, नेटवर्क और अन्य सुविधाओं की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया गया। इस दौरान वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के यूपी वेस्ट एलएसए के नोडल अधिकारी शुभम शर्मा ने उपस्थित लोगों से संवाद किया। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा, ग्राहक हित और सुरक्षित डिजिटल अनुभव को लेकर Vi की प्रतिबद्धता साझा की। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी आवश्यक है। नागरिकों को सजग और सतर्क बनाकर ही साइबर अपराधों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

1 day ago
user_Amit Gupta Ptrkar Etah
Amit Gupta Ptrkar Etah
Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने की दी जानकारी ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने की दी जानकारी एटा, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) की ओर से शुक्रवार को जनपद एटा में साइबर जागरूकता एवं ग्राहक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और ग्राहकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल सेवाओं के प्रति सजग करना रहा। पुलिस अधीक्षक एटा श्री एलामारन जी., आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, Vi के अधिकारियों, ग्राहकों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध संदेशों तथा डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, पासवर्ड अथवा

अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा अनजान स्रोतों से प्राप्त मोबाइल एप डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में Vi की विभिन्न डिजिटल सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को Vi App, Vi Spam Protection और eSIM सहित सुरक्षित डिजिटल सेवाओं के उपयोग तथा कंपनी की डिजिटल सेवाओं, नेटवर्क और अन्य सुविधाओं की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया गया। इस दौरान वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के यूपी वेस्ट एलएसए के नोडल अधिकारी शुभम शर्मा ने उपस्थित लोगों से संवाद किया। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा, ग्राहक हित और सुरक्षित डिजिटल अनुभव को लेकर Vi की प्रतिबद्धता साझा की। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी आवश्यक है। नागरिकों को सजग और सतर्क बनाकर ही साइबर अपराधों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

More news from Etah and nearby areas
  • आज एटा शहर के green garden में कायस्थ समाज के महिला शाखा की एक सभा हुईं जिसमें सभी को एक जुट होने पर बल दिया गया जिसमें एटा जिले के वरिष्ठ डा श्री राजीव कुलश्रेष्ठ तथा डा राजीव सकसैना ने अपने विचार रखे जिसमें एक जुट होने पर जोर दिया गया रौकी पत्रकार एटाprees
    4
    आज एटा शहर के green garden में कायस्थ समाज के महिला शाखा की एक सभा हुईं जिसमें सभी को एक जुट होने पर बल दिया गया जिसमें एटा जिले के वरिष्ठ डा श्री राजीव कुलश्रेष्ठ तथा डा राजीव सकसैना ने अपने विचार रखे जिसमें एक जुट होने पर जोर दिया गया    रौकी पत्रकार एटाprees
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Photographer Aliganj, Etah•
    6 hrs ago
  • *एटा ब्रेकिंग:* *थाना अलीगंज के गांव हंसारी में बारिश के कारण पक्के मकान की गिरी छत, परिवार के लोग बाल-बाल बचे, ग्रामीणों में दहशत* *थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हंसारी में लगातार हो रही बारिश के चलते एक पक्के मकान की छत भरभरा कर गिर गई* *गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग बाल-बाल बच गए* *अचानक छत गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया और परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है* *लगातार बारिश से कच्चे और जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है, लोगों से अपील है कि ऐसे मकानों में सावधानी बरतें* *रिपोर्ट =आदित्य राय* *मोबाइल =8077775157✍🏻*
    2
    *एटा ब्रेकिंग:*
*थाना अलीगंज के गांव हंसारी में बारिश के कारण पक्के मकान की गिरी छत, परिवार के लोग बाल-बाल बचे, ग्रामीणों में दहशत*
*थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हंसारी में लगातार हो रही बारिश के चलते एक पक्के मकान की छत भरभरा कर गिर गई*
*गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग बाल-बाल बच गए*
*अचानक छत गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया और परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है*
*लगातार बारिश से कच्चे और जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है, लोगों से अपील है कि ऐसे मकानों में सावधानी बरतें*
*रिपोर्ट =आदित्य राय*
*मोबाइल =8077775157✍🏻*
    user_Aditya Rai Patrkar
    Aditya Rai Patrkar
    Aliganj, Etah•
    16 hrs ago
  • 📍 स्थान: गांव पिवारी, जिला एटा, उत्तर प्रदेशएटा के पिवारी गांव में 36 घंटे से लगातार बारिश | खेतों में भरा पानी, फसलें प्रभावित | Bharat Manav 24 News 📍 स्थान: गांव पिवारी, जिला एटा, उत्तर प्रदेशएटा के पिवारी गांव में 36 घंटे से लगातार बारिश | खेतों में भरा पानी, फसलें प्रभावित | Bharat Manav 24 Newsएंकर: जनपद एटा के क्षेत्र पिवारी गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिवारी गांव में पिछले करीब 36 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव की गलियों और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की ओर से जलभराव और बारिश से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। आप देखते रहिए भारत मानव 24 न्यूज़ — सच के साथ, जनता की आवाज़।
    1
    📍 स्थान: गांव पिवारी, जिला एटा, उत्तर प्रदेशएटा के पिवारी गांव में 36 घंटे से लगातार बारिश | खेतों में भरा पानी, फसलें प्रभावित | Bharat Manav 24 News
📍 स्थान: गांव पिवारी, जिला एटा, उत्तर प्रदेशएटा के पिवारी गांव में 36 घंटे से लगातार बारिश | खेतों में भरा पानी, फसलें प्रभावित | Bharat Manav 24 Newsएंकर:
जनपद एटा के क्षेत्र पिवारी गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पिवारी गांव में पिछले करीब 36 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव की गलियों और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है।
लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की ओर से जलभराव और बारिश से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।
आप देखते रहिए भारत मानव 24 न्यूज़ — सच के साथ, जनता की आवाज़।
    user_Manav kumar
    Manav kumar
    Newspaper advertising department अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट :थाईलैंड के बैंकॉक में भारी बाढ़ के कारण शहर के सभी 50 ज़िलों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी गई है।
    1
    बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 
अलर्ट :थाईलैंड के बैंकॉक में भारी बाढ़ के कारण शहर के सभी 50 ज़िलों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी गई है।
    user_Ravendra Jadon Patrkar
    Ravendra Jadon Patrkar
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • करपिया के पास 33 केवी लाइन के पोल गिरे, आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल स्थान—गांव करपिया, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव करपिया के निकट खेतों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 33 केवी विद्युत लाइन के पोल गिर गए। इससे करपिया तथा आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पानी और घरेलू कार्यों में परेशानी हो रही है। बेवर बिजलीघर के एसडीओ, जेई बेवर एवं जेई अरम ने बताया कि पोल गिरने वाले स्थान पर धान के खेतों में घुटनों तक पानी भरा है, जिससे मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश धीमी होते ही कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटेंगे।
    1
    करपिया के पास 33 केवी लाइन के पोल गिरे, आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल
स्थान—गांव करपिया, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव करपिया के निकट खेतों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 33 केवी विद्युत लाइन के पोल गिर गए। इससे करपिया तथा आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पानी और घरेलू कार्यों में परेशानी हो रही है।
बेवर बिजलीघर के एसडीओ, जेई बेवर एवं जेई अरम ने बताया कि पोल गिरने वाले स्थान पर धान के खेतों में घुटनों तक पानी भरा है, जिससे मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश धीमी होते ही कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटेंगे।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कलान में नाला ठेकेदार से मारपीट, कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम नाला ठेकेदार से मारपीट का आरोप पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता संग सड़क पर उतरे नगरवासी रात साढ़े दस बजे हाईवे पर लगाया जाम करीब एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार मुकदमे के आश्वासन पर साढ़े 11 बजे खुला जाम
    1
    कलान में नाला ठेकेदार से मारपीट, कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम
नाला ठेकेदार से मारपीट का आरोप
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता संग सड़क पर उतरे नगरवासी
रात साढ़े दस बजे हाईवे पर लगाया जाम
करीब एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार
मुकदमे के आश्वासन पर साढ़े 11 बजे खुला जाम
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *एटा- थाना अवागढ पुलिस तथा स्वाट/इंटेलिजेंस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा करीब 05 दिन पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड का किया गया सफल अनावरण, एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद।* *घटना का विवरण-* वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि वादिया,अपनी मम्मी, छोटे बहिन एवं भाई सहित अपनी नानी कमला देवी पत्नी रामखिलाडी के साथ उनके ही घर पर दरगाह के पीछे थाना अवागढ़ पर काफी समय से रह रहे हैं। वादिया के पिता रुकमपाल सिंह व मम्मी में आये दिन आपस में झगडा होता रहता था। दिनांक 21.09.26 को वादिया के माता-पिता में काफी झगडा हुआ था जिसके चलते रात्रि समय करीब 23:00 बजे वादिया के पिता रुकमपाल और दादा सियाराम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर वादिया की मम्मी और नानी की सिर में हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी एवं अनावरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन गम्भीर अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2. दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3.धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा को (सियाराम तथा धर्मेंद्र को किला बाई पास रोड से जाने वाले रास्ते से समय करीब 04.30 बजे तथा दिनेश को टुंडला एटा रोड के पास होटल से समय करीब 04.50 बजे) गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त रूकमपाल पुत्र सियाराम की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। *मुख्य बिंदु -* 1- पूछताछ में अभियुक्त सियाराम द्वारा बताया गया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका का चाल चलन अच्छा नही था हमारे रोकने व समझाने पर नहीं मानती थी। जिससे समाज मे हमारी बदनामी हो रही थी तथा इसकी माँ कमला देवी भी मृतका का सहयोग करती थी तथा पिछले करीब 05 वर्ष से प्रियंका के साथ ही रह रही थी। प्रियंका के गलत चाल चलन से उसके तीनो बच्चों पर भी बुरा असर पड रहा था इसके गलत चाल चलने की वजह से परिवार के लोग परेशान हो गये थे इसलिये हमने इन दोनों को मारने का प्लान बनाया था। 2- योजना के अनुसार ही रुकमपाल ने दिनेश पुत्र निरोत्तम नि० बरामई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को राधाष्टमी से एक दिन पहले अवागढ बुलवा लिया था तथा दूसरे बेटे धर्मेन्द्र सिह जो मौ० तबायफान कस्बा अवागढ मे किराये के मकान मे रहता है उसके घर पर रोक रखा था। 3- दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में रुकमपाल ने मौका देखकर कॉल करके हमें घर के अन्दर बुलाया तथा अलग अलग चारपाई पर सो रही प्रियंका तथा कमला देवी की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी और मौके से भाग गए। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-* 1- सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2- दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3- धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा *बरामदगी -* 1- एक हथौड़ी (घटना में प्रयुक्त) *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –* 1- प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय टीम 2- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट/ इंटेलिजेंस विंग मय टीम 3- उ0नि0 श्री सुशील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
    3
    *एटा- थाना अवागढ पुलिस तथा स्वाट/इंटेलिजेंस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा करीब 05 दिन पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड का किया गया सफल अनावरण, एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद।* 

*घटना का विवरण-* वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि वादिया,अपनी मम्मी, छोटे बहिन एवं भाई सहित अपनी नानी कमला देवी पत्नी रामखिलाडी के साथ उनके ही घर पर दरगाह के पीछे थाना अवागढ़ पर काफी समय से रह रहे हैं। वादिया के पिता रुकमपाल सिंह व मम्मी में आये दिन आपस में झगडा होता रहता था।
दिनांक 21.09.26 को वादिया के माता-पिता में काफी झगडा हुआ था जिसके चलते रात्रि समय करीब  23:00 बजे वादिया के पिता रुकमपाल और दादा सियाराम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर वादिया की मम्मी और नानी की सिर में हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी एवं अनावरण-* 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा  डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन गम्भीर अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2. दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3.धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा को (सियाराम तथा धर्मेंद्र को किला बाई पास रोड से जाने वाले रास्ते से समय करीब 04.30 बजे तथा दिनेश को टुंडला एटा रोड के पास होटल से समय करीब 04.50 बजे) गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त रूकमपाल पुत्र सियाराम की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
*मुख्य बिंदु -*
1- पूछताछ में अभियुक्त सियाराम द्वारा बताया गया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका का चाल चलन अच्छा नही था हमारे रोकने व समझाने पर नहीं मानती थी। जिससे समाज मे हमारी बदनामी हो रही थी तथा इसकी माँ कमला देवी भी मृतका का सहयोग करती थी तथा पिछले करीब 05 वर्ष से प्रियंका के साथ ही रह रही थी। प्रियंका के गलत चाल चलन से उसके तीनो बच्चों पर भी बुरा असर पड रहा था इसके गलत चाल चलने की वजह से परिवार के लोग परेशान हो गये थे इसलिये हमने इन दोनों को मारने का प्लान बनाया था।
2- योजना के अनुसार ही रुकमपाल ने दिनेश पुत्र निरोत्तम नि० बरामई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को राधाष्टमी से एक दिन पहले अवागढ बुलवा लिया था तथा दूसरे बेटे धर्मेन्द्र सिह जो मौ० तबायफान कस्बा अवागढ मे किराये के मकान मे रहता है उसके घर पर रोक रखा था।
3-  दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में रुकमपाल ने मौका देखकर कॉल करके हमें घर के अन्दर बुलाया तथा अलग अलग चारपाई पर सो रही प्रियंका तथा कमला देवी की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी और मौके से भाग गए।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1-  सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए)
2- दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद
3-  धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा
*बरामदगी -*
1- एक हथौड़ी (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –*
1- प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय टीम
2- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट/ इंटेलिजेंस विंग मय टीम
3- उ0नि0 श्री सुशील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच, फील्ड यूनिट ने मौके से जुटाए साक्ष्य एटा 26 सितंबर 2026 कोतवाली नगर क्षेत्र की नई बस्ती जाटवपुरा में शुक्रवार रात उस हड़कंप मच गया, जब 28 वर्षीय युवक ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आदित्य पांडेय (28) पुत्र सत्य प्रकाश पांडेय, निवासी नई बस्ती जाटवपुरा, कोतवाली नगर, एटा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की बताई गई है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेम प्रसंग की दिशा में पुलिस की जांच प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को जांच के दायरे में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
    1
    प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच, फील्ड यूनिट ने मौके से जुटाए साक्ष्य
एटा 26 सितंबर 2026 कोतवाली नगर क्षेत्र की नई बस्ती जाटवपुरा में शुक्रवार रात उस  हड़कंप मच गया, जब 28 वर्षीय युवक ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आदित्य पांडेय (28) पुत्र सत्य प्रकाश पांडेय, निवासी नई बस्ती जाटवपुरा, कोतवाली नगर, एटा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की बताई गई है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रेम प्रसंग की दिशा में पुलिस की जांच
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को जांच के दायरे में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
    user_Ashish vundela
    Ashish vundela
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.