Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलान में नाला ठेकेदार से मारपीट, कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम नाला ठेकेदार से मारपीट का आरोप पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता संग सड़क पर उतरे नगरवासी रात साढ़े दस बजे हाईवे पर लगाया जाम करीब एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार मुकदमे के आश्वासन पर साढ़े 11 बजे खुला जाम
Leagel India
कलान में नाला ठेकेदार से मारपीट, कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम नाला ठेकेदार से मारपीट का आरोप पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता संग सड़क पर उतरे नगरवासी रात साढ़े दस बजे हाईवे पर लगाया जाम करीब एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार मुकदमे के आश्वासन पर साढ़े 11 बजे खुला जाम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कलान में नाला ठेकेदार से मारपीट, कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम नाला ठेकेदार से मारपीट का आरोप पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता संग सड़क पर उतरे नगरवासी रात साढ़े दस बजे हाईवे पर लगाया जाम करीब एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार मुकदमे के आश्वासन पर साढ़े 11 बजे खुला जाम1
- शाहजहांपुर में भारी बारिश से पकी धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़; डीएम ने 24 घंटे में सर्वे का दिया आदेश। जिलाधिकारी ने बारिश से हुई किसानों की फसल क्षति का सर्वे करने का निर्देश दिए शाहजहांपुर 26 सितंबर। जनपद शाहजहांपुर में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी संबंधित अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने यह निर्देश दिए कि अगले चौबीस घंटे के अंदर सभी लेखपालों के माध्यम से किसान की फसल की क्षति का सर्वे करके पोर्टल पर फीड कर दिया जाए और उसके तत्काल बाद किसानों को फसल की क्षति का मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन किसानों को उनकी क्षति को शासनादेश के अनुसार भरपाई करने के लिए तत्पर है। -----1
- *प्रेस नोट- थाना पुवायाँ* *जनपद शाहजहाँपुर पुलिस* *सराहनीय कार्य दिनांक - 25.09.2026* *थाना पुवायाँ पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही, ई-रिक्शा चोरी की वारदातों का खुलासा; अभियुक्त गिरफ्तार, 02 चोरी के ई-रिक्शा बरामद ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 25.09.2026 को वादी श्री अमित पुत्र राममूर्ति वर्मा, निवासी मोहल्ला ख्वाजा फिरोज, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को वादी श्री विशाल कुमार पुत्र विजपाल, निवासी ग्राम दिलावरपुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ पर मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा दिनांक 22.08.2026 को वादी मुकदमा श्री धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश राठौर, निवासी ग्राम पसीगनपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोगों में वादियों को बंधक बनाकर ई-रिक्शा जबरन चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उक्त मुकदमों में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप, निवासी सरोवर नगर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे धारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से उपरोक्त मुकदमों में चोरी गये 02 अदद ई-रिक्शा बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* अजीत कश्यप पुत्र सत्यपाल कश्यप निवासी सरोवर नगर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* 1. मु0अ0सं0 578/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर । 2. मु0अ0सं0 505/26 धारा 303(2) बीएनएस ,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर । 3. मु0अ0सं0 579/26 धारा 307, 317(2) बीएनएस,थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर । *गिरफ्तारी का दिनाँक, समय व स्थान का विवरण-* दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 16.01 बजे, धारा पुल के नीचे । *बरामदगी का विवरण:* 1. मु0अ0सं0 579/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा। 2. मु0अ0सं0 578/26, धारा 307, 317(2) बीएनएस, थाना पुवायाँ — 01 अदद चोरी का ई-रिक्शा। *कुल बरामदगी — 02 अदद चोरी के ई-रिक्शा।* *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण:-* 1. उ0नि0 श्री श्यामवीर सिंह, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 2. उ0नि0 श्री संजीव कुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 3. का0 शिवकुमार, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 4. का0 सुधीर, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर। 5. का0 अनुज शर्मा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर।4
- जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में दोदराम कुशवाहा ने भाजपा टिकट का दावा ठोका शाहजहांपुर के भाजपा नेता एवं तिलहर सहकारी चीनी मिल के उपसभापति दोदराम कुशवाहा ने 132 जलालाबाद विधानसभा सीट से पार्टी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए अपने संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्र में सक्रियता और सभी वर्गों से संपर्क को आधार बताया। टिकट मिलने पर पार्टी हित में काम करने की बात कही1
- उत्तर प्रदेश कानपुर से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर *माँ शारदा मेडिकल स्टोर की 21वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रमो का आयोजन* कानपुर नगर -रविवार को कल्याणपुर आवास विकास केशव पुरम स्थित माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने अपने सफल व्यापारिक एवं सेवा भावी सफर के 21वर्ष पूरे कर लिए हैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम आयोजक /डायरेक्टर सुरजीत पाल सिंह द्वारा विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया बीते दो दशकों में इस मेडिकल स्टोर ने न केवल दवाओं की आपूर्ति की है बल्कि मरीजों और आम नागरिकों को समय पर सही मार्गदर्शन और सेवा प्रदान करके समाज में एक विशेष पहचान बनाई है इस शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के प्रसिद्ध अभिनेता तिवारी जी रोहिताश्व गौड़ उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कहा स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर कोई सामाजिक कार्य नहीं है माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने पिछले 21वर्षों से क्षेत्र में जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा की है वह अत्यंत सराहनीय है समारोह के दौरान स्टोर के ओनर सुरजीत पाल ने सभी अतिथियों व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारे 21वर्षों के इस सफल सफर का श्रेय हमारे सम्मानित ग्राहकों और क्षेत्रीय नागरिकों के अटूट विश्वास को जाता है हमारा हमेशा से यही संकल्प रहा है कि हर मरीज को सही समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उचित मार्गदर्शन मिल सके आगे भी हम इसी सेवा भावना के साथ कार्य करते रहेंगे कार्यक्रम में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी भाजपा नेता रवि बाजपेई व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ग्राहकों और अजीत पाल आदि गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन को यादगार बनाया3
- आज एटा शहर के green garden में कायस्थ समाज के महिला शाखा की एक सभा हुईं जिसमें सभी को एक जुट होने पर बल दिया गया जिसमें एटा जिले के वरिष्ठ डा श्री राजीव कुलश्रेष्ठ तथा डा राजीव सकसैना ने अपने विचार रखे जिसमें एक जुट होने पर जोर दिया गया रौकी पत्रकार एटाprees4
- बारिश ने रोजी पब्लिक स्कूल की मुश्किलें बढ़ा दी रोजी पब्लिक स्कूल का ग्राउंड 4 से 5 फीट तक पानी में डूब गया है। कलान तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने रोजी पब्लिक स्कूल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूरा स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है और स्कूल की बाउंड्री वाल भी पानी के दबाव में गिर गई। रोजी पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में करीब चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर बने कार्यालय और कंप्यूटर लैब में भी तीन से चार फीट पानी पहुंच गया है। स्कूल के आसपास के खेत और तालाब का पानी भी परिसर में पहुंचने से हालात और गंभीर हो गए हैं। जलभराव को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया है। स्कूल प्रशासन अपने स्तर से पानी निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारी जलभराव के कारण पानी की निकासी में दिक्कत आ रही है। वहीं विद्यालय में जलभराव की सूचना पर तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से जल निकासी को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती स्कूल परिसर से पानी की निकासी और भवन को संभावित नुकसान से बचाना है। लगातार बारिश के बीच स्कूल प्रशासन और अभिभावकों की चिंता बढ़ी हुई है।1
- *एटा- थाना अवागढ पुलिस तथा स्वाट/इंटेलिजेंस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा करीब 05 दिन पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड का किया गया सफल अनावरण, एक 25000 रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद।* *घटना का विवरण-* वादिया द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि वादिया,अपनी मम्मी, छोटे बहिन एवं भाई सहित अपनी नानी कमला देवी पत्नी रामखिलाडी के साथ उनके ही घर पर दरगाह के पीछे थाना अवागढ़ पर काफी समय से रह रहे हैं। वादिया के पिता रुकमपाल सिंह व मम्मी में आये दिन आपस में झगडा होता रहता था। दिनांक 21.09.26 को वादिया के माता-पिता में काफी झगडा हुआ था जिसके चलते रात्रि समय करीब 23:00 बजे वादिया के पिता रुकमपाल और दादा सियाराम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर वादिया की मम्मी और नानी की सिर में हथौड़े से प्रहार करके हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी एवं अनावरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन गम्भीर अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2. दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3.धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा को (सियाराम तथा धर्मेंद्र को किला बाई पास रोड से जाने वाले रास्ते से समय करीब 04.30 बजे तथा दिनेश को टुंडला एटा रोड के पास होटल से समय करीब 04.50 बजे) गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त रूकमपाल पुत्र सियाराम की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। *मुख्य बिंदु -* 1- पूछताछ में अभियुक्त सियाराम द्वारा बताया गया कि उसके बेटे रुकमपाल की पत्नी प्रियंका का चाल चलन अच्छा नही था हमारे रोकने व समझाने पर नहीं मानती थी। जिससे समाज मे हमारी बदनामी हो रही थी तथा इसकी माँ कमला देवी भी मृतका का सहयोग करती थी तथा पिछले करीब 05 वर्ष से प्रियंका के साथ ही रह रही थी। प्रियंका के गलत चाल चलन से उसके तीनो बच्चों पर भी बुरा असर पड रहा था इसके गलत चाल चलने की वजह से परिवार के लोग परेशान हो गये थे इसलिये हमने इन दोनों को मारने का प्लान बनाया था। 2- योजना के अनुसार ही रुकमपाल ने दिनेश पुत्र निरोत्तम नि० बरामई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को राधाष्टमी से एक दिन पहले अवागढ बुलवा लिया था तथा दूसरे बेटे धर्मेन्द्र सिह जो मौ० तबायफान कस्बा अवागढ मे किराये के मकान मे रहता है उसके घर पर रोक रखा था। 3- दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में रुकमपाल ने मौका देखकर कॉल करके हमें घर के अन्दर बुलाया तथा अलग अलग चारपाई पर सो रही प्रियंका तथा कमला देवी की हथौड़े से वार करके हत्या कर दी और मौके से भाग गए। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-* 1- सियाराम पुत्र स्व0 बाचाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद (इनामिया 25000 रुपए) 2- दिनेश कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम बरामई थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद 3- धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम ठाठी गदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद हाल पता मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ़ जनपद एटा *बरामदगी -* 1- एक हथौड़ी (घटना में प्रयुक्त) *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –* 1- प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह मय टीम 2- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट/ इंटेलिजेंस विंग मय टीम 3- उ0नि0 श्री सुशील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।3