आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र मे एक बंद मकान मे महिला का शव मिलने से फैली दहशत आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को UP-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना ताजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक बंद मकान में एक शव पड़ा हुआ है, जिस पर बाहर से ताला लगा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस एवं एसीपी ताज सुरक्षा मय फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा ताला खुलवाने पर मकान के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति फरहान के साथ प्रेम विवाह हुआ था तथा वह मूल रूप से झांसी की निवासी है। घटना के बाद से उसका पति फरहान फरार है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है। प्राप्त तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।बाइट- हिमांशू गौरव, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरी आगरा। Updated News-28/जुलाई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र मे एक बंद मकान मे महिला का शव मिलने से फैली दहशत आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को UP-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना ताजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक बंद मकान में एक शव पड़ा हुआ है, जिस पर बाहर से ताला लगा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस एवं एसीपी ताज सुरक्षा मय फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा ताला खुलवाने पर मकान के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति फरहान के साथ प्रेम विवाह हुआ था तथा वह मूल रूप से झांसी की निवासी है। घटना के बाद से उसका पति फरहान फरार है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है। प्राप्त तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।बाइट- हिमांशू गौरव, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरी आगरा। Updated News-28/जुलाई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆
- जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी पानी से निकलवाई, स्कूली बच्चों की परेशानी पर जताया विरोध अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के गांव कचौरा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर सिंह की गाड़ी को जलभराव वाली सड़क से होकर निकलवाया, ताकि अधिकारियों को रोजाना ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी का एहसास हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण तो कराया गया, लेकिन सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। करीब एक फीट तक पानी जमा रहने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यही सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बच्चों को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है और कई बार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। मौके पर मुनि कचौरा, सत्तों, जयवीर, गौरव, प्रकाश, प्रवीण, हाकिम सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र, योगेश, सत्यवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के समय नाले का निर्माण नहीं कराया गया था, जिसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कर समाधान कराया जाएगा।2
- फतेहाबाद सदर बाजार दुकान के बाहर से बेंच चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल फतेहाबाद : कस्बे में दुकानों के बाहर रखे सामान की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाह रोड निवासी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार सुधीर गुप्ता की दुकान के बाहर रखी बेंच एक व्यक्ति चार पहिए वाली दिव्यांग स्कूटी से चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस से चोर की गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। चोरों के इतने हौसले पड़ गए हैं तो उनको किसी का डर नहीं है फतेहाबाद सदर बाजार से बैंच चोरी का मामला सामने आया जिसमें एक स्कूटी सवार चोरी करके ले जा रहा है2
- दुकान के बाहर से बेंच चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल फतेहाबाद : कस्बे में दुकानों के बाहर रखे सामान की चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाह रोड निवासी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार सुधीर गुप्ता की दुकान के बाहर रखी बेंच एक व्यक्ति चार पहिए वाली दिव्यांग स्कूटी से चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस से चोर की गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है. आगरा ब्रेकिंग!!! बंद घर में महिला का शव मिलने से सनसनी पति पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला पैमा का मामला बताया गया है.1
- गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा* द्वारा दी गई बाईट1
- फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज द्वारा जैन मंदिर सुहाग नगर फ्लाईओवर निर्माण कंपनी को बिना राजस्व वसूली के अपनी जमीन उपलब्ध कराने की जांच हो, गजब खेल हो रहा है, फिरोजाबाद में फ्री में जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, टेंडर होने से पहले दीवार लगाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी बताए आखिर कौन मनमानी और भ्रष्टाचार की अगुवाई कर रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि चर्चा में आ रहा है, कि सुहाग नगर जैन मंदिर फ्लावर ओवर निर्माण कंपनी को सामान रखने मजदूरों को रहने गोदाम बनाने आदि के लिए बीघो के हिसाब से जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज द्वारा निशुल्क जमीन उपलब्ध करा दी गई है, जिससे राजस्व का भारी नुकसान हुआ है, उन्होंने कहा कि लगभग 74 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर निर्माण हो रहा है, जिसकी लागत 80 से 90 करोड़ भी जा सकती है, फिर भी फुल निर्माण करने वाली कंपनी पर जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज ने लगभग एक डेढ़ साल के लिए इतनी बड़ी जमीन का हिस्सा गोदाम बनाने के दे दिया जहां कंपनी ने सबमर्सिबल पंप और पक्का निर्माण भी कर लिया जिसकी एवज में जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज द्वारा कोई राजस्व वसूली नहीं की गई जिससे मेडिकल कॉलेज को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ इस नुकसान और भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए, उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि फिरोजाबाद में यह गजब खेल हो रहा है फ्री में जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, दीवार पहले लग रही है टेंडर बाद में हो रहा है, भारतीय जनता पार्टी बताए कि कौन इतने बड़े स्तर पर मैनेजमेंट कर रहा है, इस मनमानी और भ्रष्टाचार के लिए कौन पॉलिटिकल लीडर जिम्मेदार है, इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉo मुजाहिद खान, के सी गौतम, जनाब सिराज सलीम बेग, जनाब हाशिम अली, जनाब जीशान बेग प्रमुख रूप से मौके पर उपस्थित रहे।1
- पानी की टंकी पर चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोचा, दो साथी फरार जलेसर । थाना क्षेत्र के गांव पुन्हैरा में मंगलवार देर रात पानी की टंकी पर चोरी का प्रयास करने पहुंचे तीन लोगों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे पानी की टंकी पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर लोगों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है तथा फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वही ग्रामीणों के अनुसार मारहरा क्षेत्र का चोर बताया जा रहा है। टंकी से इनवर्टर और दो बैटरी चोरी कर लिए थे। अन्य सामान को भी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे जब तक ग्रामीण ने दो दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।4