""सरमथुरा उपखण्ड के जंगलों में आगजनी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग"" सरमथुरा उपखण्ड के विभिन्न जंगल क्षेत्रों में हाल ही में तीन अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर संदेह और चिंता व्यक्त की जा रही है। प्रथम दृष्टया इन घटनाओं में साजिश की बू आ रही है। उल्लेखनीय है कि इन क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की लागत से प्लान्टेशन कार्य दर्शाया गया है, किन्तु वास्तविक धरातल पर इसकी स्थिति संदिग्ध प्रतीत होती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आगजनी की ये घटनाएं कहीं न कहीं वास्तविक स्थिति को छिपाने या जांच को प्रभावित करने का प्रयास तो नहीं हैं। मैं वन मंत्री जी से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। अतः माननीय वन मंत्री महोदय से आग्रह है कि इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र एजेंसी या उच्च स्तरीय समिति के माध्यम से जांच सुनिश्चित कराई जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और जनविश्वास कायम रहे Sanjay Sharma Bhajanlal Sharma PMO India

- Post by Bharat SING Meena1
- Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar4
- करौली एसपी लोकेश सोनवाल को पटोंदा के लोगों ने शिकायत सौंपी है।पटोंदा निवासी अशोक पुत्र हरि सिंह जाटव ने सोमवार दोपहर 3:00 बताया कि उसका भाई विनोद खेतों पर गया था, तभी पुरानी रंजिश के चलते पटोंदा निवासी आरोपी ने उसके भाई में जान से मारने की नीयत से वाहन से टक्कर मार दी। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी उसके भाई को जान से करने की लगातार धमकियां दे रहा है।आरोपी के खिलाफ एसपी को सौंपी गई शिकायत में रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।1
- सपोटरा में आज गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत गौभक्तों ने एकजुट होकर गौ संरक्षण को लेकर आवाज बुलंद की। गौसंत वैष्णवदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गौभक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचे और देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान गौभक्तों ने अभियान के तहत व्यापक जनसमर्थन जुटाते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। तहसील प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील उपप्रभारी नीरज शर्मा, गौ सेवा दल सपोटरा के अध्यक्ष अंकित वैद्य सहित उनकी टीम—वंश गर्ग, गोलू सोलंकी, महावीर बाबूजी, लखन लाल मीना, अंकित सिंह स्वयंसेवक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर करीब 11 हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाए। कार्यक्रम के दौरान सभी गौभक्तों ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।1
- धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक द्वारा युवती पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मयूरी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि पुत्री राजकुमार घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक से आया और मुंह ढककर घर के बाहर गेट पर पहुंचा। गेट खुलवाने के दौरान ही युवक ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। फायरिंग में युवती के पैर में छर्रे लगे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है। @dholpurpolice @abmnews 24×71
- Post by Lokesh shukla1
- बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से किए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन का जायजा जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने जिला मुख्यालय के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश गेट पर पहुंच कर लिया, उन्होंने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया से अवगत होकर एचपीवी टीकाकृत बालिकाओं को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रदान किये। इस मौके पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बालिकाओं को बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभिभावक 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के वैक्सीनेशन कराने में सहयोग दें। उन्होंने अभिभावकों के नाम अपील जारी करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है, नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर जल्द ही एचपीवी वैक्सीनेशन कराएं ।उन्होंने सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा से अधिकांश चिकित्सा संस्थानों पर एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत करने और सीडीईओ सर्वेश कुमार से विद्यालयों में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए सहयोग के निर्देश प्रदान किये । एचपीवी वैक्सीनेशन दौरान महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल सीता मीणा और प्रभारी गरिमा गर्ग, चिकित्सा अधिकारी डा.ऋषिराज शर्मा , डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा,डॉ नमो नारायण, पीएचएम स्नेहलता तिवारी , एएनएम सुमन शुक्ला द एएनएम करिश्मा शुक्ला , मधु शक्तावत, नर्सिंग ऑफिसर विष्णु, एएनएम ममता शर्मा अनीता शर्मा सपना, अंशु, विद्या सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे ।4
- Post by Bharat SING Meena1