भारी बारिश के बीच डीएम-एसपी ने मधवापुर पुल व अशरफ नगर का किया निरीक्षण श्रावस्ती। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने शनिवार को थाना मल्हीपुर क्षेत्र के मधवापुर पुल एवं ग्राम अशरफ नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्तमान हालात की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर अपील की कि जलभराव अथवा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
भारी बारिश के बीच डीएम-एसपी ने मधवापुर पुल व अशरफ नगर का किया निरीक्षण श्रावस्ती। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने शनिवार को थाना मल्हीपुर क्षेत्र के मधवापुर पुल एवं ग्राम अशरफ नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्तमान हालात की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर अपील की कि जलभराव अथवा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर
रहें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
- चार दिन से बिजली गुल, बारिश और अंधेरे के बीच गिलौला में लोग बेहाल तेज हवा से कई पेड़ और पोल टूटे, घरों में पानी की समस्या; रात में जहरीले जीवों का खतरा, इनवर्टर भी दे चुके जवाब गिलौला। श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र में लगातार चौथे दिन भी विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घरों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। चार दिन से बिजली नहीं होने के कारण इनवर्टर और अन्य विद्युत उपकरण पहले ही जवाब दे चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ लगातार बारिश और तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली नहीं होने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के सामने खाना बनाने से लेकर पानी की व्यवस्था तक की समस्या खड़ी हो गई है। बिजली के अभाव में घरों की टंकियों में पानी खत्म हो गया है और मोटर नहीं चल पा रही है। रात होते ही बढ़ जाती है परेशानी बिजली आपूर्ति बंद होने से रात के समय ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। अंधेरे में घरों और आसपास के क्षेत्रों में सर्प समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है। लगातार बारिश के कारण पहले ही कई स्थानों पर पानी और कीचड़ की स्थिति है। ऐसे में रात के समय बिना रोशनी के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अंधेरे और उमस के बीच काफी दिक्कत हो रही है। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे जरूरी समय में संपर्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ गिरने से टूटे पोल और बिजली की लाइन पावर हाउस कर्मचारियों से बातचीत में बताया गया कि इस समय तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ विद्युत पोल और लाइनों पर गिर गए हैं। इससे कई जगह पोल और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, जहां से लाइन खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां लाइनमैन की टीम भेजकर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं, जिन्हें दोबारा खड़ा करने और लाइन को दुरुस्त करने में समय लग सकता है। मौसम सामान्य होने के बाद ही विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया जा सकेगा। चार दिन से बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण अब जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लगातार बारिश, तेज हवा और बिजली कटौती के कारण गिलौला क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है।1
- नानपारा बहराइच हाइवे पर बरसात और तेज हवा के कारण गिरा पेड़ कुछ लोग घायल तथा गाडिय़ों में ज्यादा ना नुकसान बाल बाल बचे लोग।1
- : रात 11 बजे भी सड़कों पर डटी रहीं नगर पालिका EO प्रमिता सिंह, बहराइच में 24 घंटे से आंधी-बारिश जारी बहराइच। जिले में पिछले 24 घंटे से तेज आंधी और बारिश लगातार हो रही है। रात के 11 बजे भी नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। रात 11 बजे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह खुद नगर क्षेत्र में निकलकर सभी सड़कों का जायजा ले रही हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी तरह से जाम की समस्या न आने पाए। EO प्रमिता सिंह सड़क किनारे गिरे हुए पेड़ों को हटवाने और सफाई करवाने में खुद लगी हुई हैं। पूरा दिन नगर पालिका की पूरी टीम जेसीबी और तमाम मशीनों की मदद से पेड़ों को हटाने और सड़क किनारे भरे पानी की निकासी का काम करवा रही है। नौशाद पत्रकार की खास रिपोर्ट।1
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक की कार का भीषण हादसा टायर फटने के बाद पोल से टकराई फार्च्यूनर, विधायक समेत दो घायल बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसे में बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया* बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। *-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। *ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया* बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। *-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।1
- बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,, #animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,, #animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight1
- भारी बारिश के बीच डीएम-एसपी ने मधवापुर पुल व अशरफ नगर का किया निरीक्षण श्रावस्ती। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने शनिवार को थाना मल्हीपुर क्षेत्र के मधवापुर पुल एवं ग्राम अशरफ नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्तमान हालात की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर अपील की कि जलभराव अथवा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।3
- बहराइच: नगर पालिका की लापरवाही से अस्पताल चौराहे के सामने फैला जलभराव, दो महीने से नहीं हुई नालियों की सफाई बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच की घोर लापरवाही के कारण अस्पताल चौराहे के सामने स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। कानूंगोपुरा उत्तरी स्थित डॉ. एम. पांडे वाली गली में नालियों की बीते दो महीनों से सफाई न होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। नालियों की सफाई न होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। थोड़ी सी बारिश होते ही सारा पानी गलियों में भर जाता है और लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है तथा क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन की इस अनदेखी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। मोहल्ले वासियों ने शीघ्र से शीघ्र नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। रिपोर्ट: पंकज त्रिपाठी संवाददाता: दैनिक विश्ववार्ता, बहराइच संपर्क: 79857110681
- सहादत इंटर कॉलेज के मंदिर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा स्थित सहादत इंटर कॉलेज में बने मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी और वह बाहर से आया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1