Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोदी ज़ी को हमने छोड़ दिया अमित शाह पर फिर...............
KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
मोदी ज़ी को हमने छोड़ दिया अमित शाह पर फिर...............
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में अपराध शाखा और थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामलीला ग्राउंड के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रिंटर की मदद से ₹500, ₹100 और ₹50 के फर्जी नोट तैयार कर बाजार में चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रिंटर और कूट रचित फर्जी नोट बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.3
- थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 10.09.2026 को प्रातः यूपी-112 पर सावित्री नगर निवासी रामकरण साहू, जो लगभग 15 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों से वार्ता की गई है। मौके पर उपस्थित उनकी पुत्री एवं दामाद द्वारा किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक की बीमारी का उल्लेख किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है।मृत्यु के कारणों की जांच प्रचलित है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट-श्री आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी।*1
- सुनसान सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल होने से गांवों में दहशत कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर मगरमच्छ के घूमते दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर एक मगरमच्छ चलता हुआ नजर आ रहा है। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो चौबेपुर के रौतापुर गांव के आसपास का है। सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीण रात के समय सड़क और आसपास के क्षेत्रों में निकलने से भी सतर्कता बरत रहे हैं।हालांकि, वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मगरमच्छ के सड़क तक पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में उसकी मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है।1
- *लापरवाही की हद पार: जलभराव के बीच राशन लेने को मजबूर ग्रामीण, बुजुर्ग महिला गिरकर हुई घायल* *उन्नाव/सिकंदरपुर सरोसी* *संवाददाता - दिव्यांग बृजेन्द्र ठाकुर* उन्नाव। उन्नाव सदर के सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड की ग्राम पंचायत सथरा के मजरा मोहद्दीपुर में जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर पानी भरा होने के बावजूद कल और आज दो दिनों से इसी रास्ते से होकर ग्रामीणों को राशन लेने जाना पड़ रहा है। पानी से होकर गुजरने के दौरान लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला राशन लेने जाते समय पानी में गिर गईं, जिससे उन्हें चोट भी आई। हादसे के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है कि आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क पर इतना जलभराव है तो राशन वितरण के लिए सुरक्षित स्थान का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा। ग्राम पंचायत सथरा में पंचायत भवन मुख्य मार्ग पर स्थित है और वहां तक अभी पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि जब पंचायत भवन सुरक्षित है तो कोटेदार वहीं राशन वितरण क्यों नहीं कर रहे हैं? ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन अक्सर हादसा होने के बाद ही जागता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार करना जरूरी है? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाए और जब तक सड़क आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं होती, तब तक राशन वितरण के लिए पंचायत भवन जैसे सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों को जोखिम उठाकर पानी से होकर न गुजरना पड़े। *ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कदम उठाए।*1
- रायपुर,,, पीएम मोदी और पुनित की होगी मुलाकात,, श्रद्धालु उत्सव में हुए शामिल1
- कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर में 8 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाई थी खेप कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शिव नारायण टण्डन पुल के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.295 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 सितंबर 2026 को शिव नारायण टण्डन पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पैराशूट फैक्ट्री की तरफ से एक महिला ट्रॉली बैग और पिड्डू बैग लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वह घबराकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, तो बैग में टेप से लिपटे हुए 4 पैकेट मिले। जांच करने पर उनमें से गांजे की तीव्र गंध आई, जिसका कुल वजन 8.295 किग्रा निकल।2
- *बाढ़ के पानी की जद में ऐरा भदियार पावरहाउस, दो सीढ़ियों तक भरा पानी; बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी चिंता*1
- हसनगंज उन्नाव,,, में पुलिस ने सुनी शिकायतें, तुरंत निस्तारण के निर्देश1
- आज शाम 7 बजे के करीब हुआ भीषण एक्सीडेंट जिसमें बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई और एक व्यक्ति को काफी ज्यादा चोट लग गई है 🚨। बिग ब्रेकिंग 🚨 आज शाम 7 बजे के करीब हुआ भीषण एक्सीडेंट जिसमें बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई और एक व्यक्ति को काफी ज्यादा चोट लग गई है मामला है कोलुवा गाडा से बेथर जाने वाले रास्ते पर बिहारी बाबा मंदिर से करीब 500 मीटर आगे1