logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर स्थित संस्कार मंडप में शुक्रवार को मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा और पूर्व विधायक पर आमजन को भ्रमित करने का आरोप लगाया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बघौली ब्लॉक के आमी नदी पर बनने वाले चौरी पुल के निर्माण कार्य के लिए पूर्व में उनके प्रस्ताव पर ही जिम्मेदार अधिकारियों ने सर्वे किया था, जिसकी मंजूरी शीघ्र ही शासन से मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर पूर्व विधायक जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वर्तमान में पूरी विधानसभा में पुल निर्माण, सड़क निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण के काम करवाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी लोकप्रियता से घबराकर सस्ती लोकप्रियता के लिए इन कार्यों को अपना बताकर लोगों को बरगला रहे हैं। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान और हर किसी के सुख-दुख में तत्परता से शामिल होने के कारण उनकी लोकप्रिय छवि बनी है, जो कुछ लोगों को पच नहीं रही है। उन्होंने दावा किया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

17 hrs ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर स्थित संस्कार मंडप में शुक्रवार को मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा और पूर्व विधायक पर आमजन को भ्रमित करने का आरोप लगाया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बघौली ब्लॉक के आमी नदी पर बनने वाले चौरी पुल के निर्माण कार्य के लिए पूर्व में उनके प्रस्ताव पर ही जिम्मेदार अधिकारियों ने सर्वे किया था, जिसकी मंजूरी शीघ्र ही शासन से मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को

लेकर पूर्व विधायक जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वर्तमान में पूरी विधानसभा में पुल निर्माण, सड़क निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण के काम करवाए जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी लोकप्रियता से घबराकर सस्ती लोकप्रियता के लिए इन कार्यों को अपना बताकर लोगों को बरगला रहे हैं। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान और हर किसी के सुख-दुख में तत्परता से शामिल होने के कारण उनकी लोकप्रिय छवि बनी है, जो कुछ लोगों को पच नहीं रही है। उन्होंने दावा किया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • संतकबीरनगर जिले के थाना महुली पुलिस ने एक अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाइकिलें और 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस पूरे मामले और सफलता के संबंध में संतकबीरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर विस्तृत जानकारी दी है।
    1
    संतकबीरनगर जिले के थाना महुली पुलिस ने एक अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाइकिलें और 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस पूरे मामले और सफलता के संबंध में संतकबीरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर विस्तृत जानकारी दी है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बैदौली घाट पर बाणगंगा नदी में डूबे तीन युवकों के शव करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। मधवापुर टोला मिझुनिया गांव निवासी शिवा चौहान, रवि वरुण और मोनू वरुण गुरुवार को गांव की बुजुर्ग महिला कंचन के अंतिम संस्कार में शामिल होने बैदौली घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद स्नान करते समय तीनों युवक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे। आसपास मौजूद लोगों के बचाने के प्रयास विफल रहने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने गुरुवार देर शाम तक खोजबीन की थी। शुक्रवार सुबह नई डहर गांव के मछुआरा समुदाय के अनुभवी गोताखोरों को अभियान में लगाया गया। प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय मछुआरों के संयुक्त अभियान के तहत बड़े जालों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाले गए। शव मिलने पर रवि वरुण और मोनू वरुण के परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव घर ले गए, जबकि शिवा चौहान के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछुआरा समुदाय के साहस और प्रयासों की सराहना करते हुए शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने 7,000 रुपये और थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कुल 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर गोताखोरों का सम्मान किया गया। मौके पर पहुंचे विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, निरीक्षक अवधेश पांडेय और लेखपाल आशीष संगम सहित कई अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बैदौली घाट पर बाणगंगा नदी में डूबे तीन युवकों के शव करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। मधवापुर टोला मिझुनिया गांव निवासी शिवा चौहान, रवि वरुण और मोनू वरुण गुरुवार को गांव की बुजुर्ग महिला कंचन के अंतिम संस्कार में शामिल होने बैदौली घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद स्नान करते समय तीनों युवक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे। आसपास मौजूद लोगों के बचाने के प्रयास विफल रहने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने गुरुवार देर शाम तक खोजबीन की थी।

शुक्रवार सुबह नई डहर गांव के मछुआरा समुदाय के अनुभवी गोताखोरों को अभियान में लगाया गया। प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय मछुआरों के संयुक्त अभियान के तहत बड़े जालों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाले गए। शव मिलने पर रवि वरुण और मोनू वरुण के परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव घर ले गए, जबकि शिवा चौहान के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मछुआरा समुदाय के साहस और प्रयासों की सराहना करते हुए शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने 7,000 रुपये और थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कुल 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर गोताखोरों का सम्मान किया गया। मौके पर पहुंचे विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, निरीक्षक अवधेश पांडेय और लेखपाल आशीष संगम सहित कई अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर जवानों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, वर्दी की गुणवत्ता और शारीरिक दक्षता का गहन परीक्षण किया। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हमेशा साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और आमजन के साथ विनम्र व सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाई और नियमित व्यायाम तथा फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए अनुशासन, समन्वय और एकरूपता पर विशेष जोर दिया तथा सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित मेस, शस्त्रागार, गणना कार्यालय, डायल-112, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक समेत विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर जवानों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, वर्दी की गुणवत्ता और शारीरिक दक्षता का गहन परीक्षण किया। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हमेशा साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और आमजन के साथ विनम्र व सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाई और नियमित व्यायाम तथा फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए अनुशासन, समन्वय और एकरूपता पर विशेष जोर दिया तथा सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से हमेशा फिट रहने के लिए प्रेरित किया।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित मेस, शस्त्रागार, गणना कार्यालय, डायल-112, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक समेत विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर चंद्रशेखर आजाद भड़क गए हैं। छात्रों पर हुई इस कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने सरकार से पूरे मामले का हिसाब मांगा है।
    1
    पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर चंद्रशेखर आजाद भड़क गए हैं। छात्रों पर हुई इस कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने सरकार से पूरे मामले का हिसाब मांगा है।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में हाथों में योगी का पोस्टर थामकर लोग उनकी जमकर बड़ाई और तारीफ करते दिखे, लेकिन जब बात वोट देने की आई तो उनके दिए बयान को लेकर चर्चा छिड़ गई है कि आखिर उन्होंने वोट के नाम पर क्या कहा।
    1
    उत्तर प्रदेश में हाथों में योगी का पोस्टर थामकर लोग उनकी जमकर बड़ाई और तारीफ करते दिखे, लेकिन जब बात वोट देने की आई तो उनके दिए बयान को लेकर चर्चा छिड़ गई है कि आखिर उन्होंने वोट के नाम पर क्या कहा।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को शुक्रवार को बैदोला से बेंवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। थाना डुमरियागंज में दर्ज मुकदमा संख्या 156/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 में वांछित आरोपी कोमल (निवासी प्रतापपुर, थाना बांसी, सिद्धार्थनगर) और अमर कुमार (निवासी हरदवा, थाना मनिकापुर, गोंडा) को पुलिस ने पकड़ा। विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम मिलन आजाद, कांस्टेबल आदित्य पांडेय और कांस्टेबल अमन प्रतीक दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को शुक्रवार को बैदोला से बेंवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

थाना डुमरियागंज में दर्ज मुकदमा संख्या 156/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 में वांछित आरोपी कोमल (निवासी प्रतापपुर, थाना बांसी, सिद्धार्थनगर) और अमर कुमार (निवासी हरदवा, थाना मनिकापुर, गोंडा) को पुलिस ने पकड़ा। विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम मिलन आजाद, कांस्टेबल आदित्य पांडेय और कांस्टेबल अमन प्रतीक दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वीडियो का हवाला देते हुए 50 साल के मदरसा छाप पर सवाल उठाया गया है कि वह नीट का विद्यार्थी है या अराजकतावादी। वीडियो में पुलिस को रोक रहे तमाम आंदोलनजीवियों के खिलाफ पुलिस से केस दर्ज करने और उनसे हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की गई है। इसके साथ ही देश को नुकसान पहुंचाने वालों पर नकेल कसने के लिए उनका सरकारी राशन-पानी, सरकारी नौकरी, सरकारी दाखिले और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बंद करने की बात कही गई है। भविष्य में ऐसे लोग देश के संसाधनों का फायदा न उठा सकें, इसके लिए इनके लाइसेंस और पासपोर्ट जब्त करने की मांग की गई है।
    1
    वीडियो का हवाला देते हुए 50 साल के मदरसा छाप पर सवाल उठाया गया है कि वह नीट का विद्यार्थी है या अराजकतावादी। वीडियो में पुलिस को रोक रहे तमाम आंदोलनजीवियों के खिलाफ पुलिस से केस दर्ज करने और उनसे हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की गई है।

इसके साथ ही देश को नुकसान पहुंचाने वालों पर नकेल कसने के लिए उनका सरकारी राशन-पानी, सरकारी नौकरी, सरकारी दाखिले और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बंद करने की बात कही गई है। भविष्य में ऐसे लोग देश के संसाधनों का फायदा न उठा सकें, इसके लिए इनके लाइसेंस और पासपोर्ट जब्त करने की मांग की गई है।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर जिले के बरडाड़ चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से शिवराम निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    1
    गोरखपुर जिले के बरडाड़ चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से शिवराम निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.