बुलंदशहर के शिकारपुर नगर में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती और बार-बार बिजली के आने-जाने से स्थानीय जनता और व्यापारी त्रस्त हैं। कई-कई घंटों की बिजली कटौती से परेशान होकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष गौरव मित्तल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचा। वहां टीम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सन) और एसडीओ रामआशीष यादव से मुलाकात कर नगर की विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने की पुरजोर मांग की। वार्ता के दौरान जब नगर अध्यक्ष गौरव मित्तल ने अधिशासी अभियंता से तीखे सवाल किए कि आखिर नगर की बिजली व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है, तो अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और मौन रहे। अधिकारियों के इस रुख से प्रतीत हो रहा है कि बिजली संकट अभी बना रहने वाला है। व्यापारी नेता ने ओवरलोडिंग की समस्या से निजात पाने के लिए तत्काल लोड बढ़ाने की डिमांड भेजने और बड़े क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर मंगाने का सुझाव दिया, ताकि ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो सके। अधिशासी अभियंता द्वारा विभाग की ओर से डिमांड भेजे जाने का दावा करने पर, नगर अध्यक्ष ने शासन और उच्च अधिकारियों के स्तर पर खुद प्रयास तेज करवाने के लिए उस डिमांड लेटर की प्रति मांगी, जिसे उपलब्ध कराने का आश्वासन एक्सन ने दिया है। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, सुल्ला वर्मा सहित तमाम पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

- बुलंदशहर के शिकारपुर नगर में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती और बार-बार बिजली के आने-जाने से स्थानीय जनता और व्यापारी त्रस्त हैं। कई-कई घंटों की बिजली कटौती से परेशान होकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष गौरव मित्तल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचा। वहां टीम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सन) और एसडीओ रामआशीष यादव से मुलाकात कर नगर की विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने की पुरजोर मांग की। वार्ता के दौरान जब नगर अध्यक्ष गौरव मित्तल ने अधिशासी अभियंता से तीखे सवाल किए कि आखिर नगर की बिजली व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है, तो अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और मौन रहे। अधिकारियों के इस रुख से प्रतीत हो रहा है कि बिजली संकट अभी बना रहने वाला है। व्यापारी नेता ने ओवरलोडिंग की समस्या से निजात पाने के लिए तत्काल लोड बढ़ाने की डिमांड भेजने और बड़े क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर मंगाने का सुझाव दिया, ताकि ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो सके। अधिशासी अभियंता द्वारा विभाग की ओर से डिमांड भेजे जाने का दावा करने पर, नगर अध्यक्ष ने शासन और उच्च अधिकारियों के स्तर पर खुद प्रयास तेज करवाने के लिए उस डिमांड लेटर की प्रति मांगी, जिसे उपलब्ध कराने का आश्वासन एक्सन ने दिया है। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, सुल्ला वर्मा सहित तमाम पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में एक ही प्लॉट पर मालिकाना हक जताने को लेकर दो पक्ष एसडीएम कार्यालय परिसर में ही आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर भूमाफिया होने और प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए। विवाद के चलते दीपक फौजी के पक्ष की पुलिस के साथ भी तीखी नोक-झोंक हुई। जमीन के इस टुकड़े को लेकर चंद्रलोक कॉलोनी निवासी दीपक ने स्पष्ट किया कि उनका गाटा संख्या 1731 है, जो बाहर चुंगी में आता है, जबकि दूसरे पक्ष के 4 गाटे हैं जो अंदर चुंगी के दायरे में आते हैं। इस मामले में भूमाफिया के आरोपों को लेकर दीपक गुर्जर ने भी प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा। इस जमीनी विवाद में दीपक गुर्जर पक्ष की ओर से न्यायालय से स्टे ऑर्डर लिया गया है, जिसमें पुलिस को अदालत के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए दूसरे पक्ष को कोर्ट के इस आदेश का पालन करने की बात कही है। फिलहाल, कोर्ट का स्टे ऑर्डर प्रभावी होने के कारण मौके पर स्थिति पहले की तरह ही बनी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गभाना में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के संबंध में एक आवश्यक सूचना जारी की गई है।1
- Post by Arunkumar priyanka1
- अलीगढ़ के गंगीरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हिदरामई में निर्माणाधीन नाले में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और सीमेंट की मात्रा भी बेहद कम रखी जा रही है। आरोप है कि लगभग दस परात बालू पर महज एक परात सीमेंट मिलाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे नाले की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में करीब 200 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है और इसका लगभग आधा कार्य पूरा भी हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो सरकारी धन से बनने वाला यह नाला अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति ने बताया कि यदि निर्माण में पीली ईंटें लगाई गई हैं तो उन्हें बदलवाकर मानक के अनुरूप सामग्री से ही कार्य कराया जाएगा।4
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सिपाही द्वारा अपनी ही पिस्तौल से गोली मारने की घटना सामने आई है।1