Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिले के थाना निवास पुलिस द्वारा ग्राम मोहपानी में आयोजित की गई चौपाल, पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को शाम 5 बजे इस अभियान के अंतर्गत थाना निवास पुलिस द्वारा ग्राम मोहपानी में निवास पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध न करने तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।
Vinay Namdeo Nainpur
जिले के थाना निवास पुलिस द्वारा ग्राम मोहपानी में आयोजित की गई चौपाल, पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को शाम 5 बजे इस अभियान के अंतर्गत थाना निवास पुलिस द्वारा ग्राम मोहपानी में निवास पुलिस चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध न करने तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के अंतर्गत नैनपुर रेल्वे स्टेशन से 250 वृद्धजनों का जत्था रामेश्वर रवाना... जिला प्रशासन मंडला की और से प्रति निधि के रूप में एसडीएम नैनपुर आशुतोष महादेव ठाकुर एवं तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे पहुंचे सुनिश्चित सफल यात्रा और वृद्ध जनों का जिला प्रशासन की टीम में स्वागत किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी1
- Post by Neelesh THAKUR1
- *‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में बड़ी कार्यवाही — आरोपी गिरफ्तार* मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 106.92 लीटर अवैध शराब व ईनोवा क्रिस्टा कार जप्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में *“नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान* के तहत *अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।* इसी क्रम में *दिनांक 17.02.2026 की रात्रि प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में रेड कार्यवाही* की गई। कार्रवाई के दौरान *आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से कुल 12 कार्टून में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 106.92 लीटर) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 को भी जप्त* किया गया। प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि *आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ उक्त अवैध शराब बिक्री हेतु ला रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान सह-अभियुक्त अभिषेक गोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।* *आरोपी* *गिरफ्तार आरोपी:* निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला *फरार आरोपी* अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी) *जप्त सामान* *1=* कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब(कुल अनुमानित कीमत — ₹67,620/-) *2=* ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 (वाहन की अनुमानित कीमत — ₹23,00,000/-) *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते, चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।1
- *रोती मां ने कहा... मेरा सहारा चला गया...* *हाई टेंशन तार की चपेट में आया शिवराज* *इलाज के दौरान मौत*1
- #रफ़्तार राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया, जब तेज़ रफ्तार से आ रही थार अचानक उछलकर सड़क किनारे लगे बड़े बोर्ड में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे बोर्ड से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की याद दिलाती है।1
- - 📍 स्थान: मांडवा बस्ती, जबलपुर (मध्य प्रदेश) - जबलपुर के मांडवा बस्ती इलाके में बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे 8–10 हथियारबंद युवकों ने एक घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग की। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। - पीड़ित इब्राहिम शाह के अनुसार हमलावर करन और उसके साथी थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रामपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे। - 👉 बताया जा रहा है कि विवाद बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ। मंगलवार को इब्राहिम के भाई की करन के पिता से बाइक टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। - 👉 देर रात जोगनी मंदिर के पास करन और उसके साथियों ने फिर हमला किया, जिसमें इब्राहिम, उसका भाई और एक महिला घायल हो गए। - 👉 इसके बाद तड़के करीब 3:45 बजे आरोपी बेसबॉल बैट और हथियार लेकर इब्राहिम के घर पहुंचे और करीब 10 मिनट तक तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपियों ने फायरिंग भी की। - पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। - गोरखपुर पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। --- 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ --- ⚠️ नोट: मामला जांचाधीन है, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।1
- भारत सरकार, जिला प्रशासन, आयुष विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित Holistic Well-being Camps के अंतर्गत वरिष्ठजनों के लिए विशेष कार्यक्रम के तारतम्य में आयुष विभाग द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी संचालित वृद्धाश्रम, माहिष्मती घाट में “नियमित योगाभ्यास” का गुरुवार को सुबह 10:00 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। योग सत्र में वरिष्ठजनों को सहज योग, ध्यान, प्राणायाम एवं सरल आसनों का अभ्यास कराया गया तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित योग करने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कुल 45 वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर योग समिति के संचालक श्री सुनील बाली, पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. हर्ष कर्महे, जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री आहाके, आयुष चिकित्सक डॉ. आशीष गौठरिया सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- मध्यप्रदेश में बैगा जनजाति के उत्थान के लिए सरकार बड़े-बड़े दावे... कागजों तक सीमित...जमीनी हकीकत कैमरे में कैद...आज भी बैगा जनजाति परिवार शासकीय लाभ से कोषो दूर...1
- Post by Neelesh THAKUR1