Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आयुष्मान योजना में बदलाव की मांग: राजा भैया ने उठाया सवाल* 🔹 अब 4 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी मिले योजना का लाभ #AyushmanYojana #RajaBhaiya #UPAssembly ¹
जनवार्ता न्यूज 24
*आयुष्मान योजना में बदलाव की मांग: राजा भैया ने उठाया सवाल* 🔹 अब 4 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी मिले योजना का लाभ #AyushmanYojana #RajaBhaiya #UPAssembly ¹
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत श्री लोधेश्वर महादेव परिसर का भ्रमण किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं/कावंड़ियों की सुरक्षा-व्यवस्था हेतु यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले पुल/रास्तों, बैरिकेटिंग, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनवरत प्रकाश की व्यवस्था, पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अनिल कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- भाजपा सरकार में बच्चों को मिल रहा है ‘पौष्टिक पानी’। बच्चों के माता-पिता पूछ रहे हैं कि हजारों करोड़ के बजट में दूध शामिल है या पानी? ‘वन-टू का फोर’ तो सुना था यहाँ तो ‘वन-टू का एट’ टाइपवाला ‘महा-मिलावट घोटाला’ चल रहा है। मिलावट के ख़िलाफ़ भाजपा सरकार का ऐलान क्या कमीशन की रेट बढ़ाने का दवाब मात्र तो नहीं। जो बच्चों के मुँह से दूध छीन रहे हैं, उनका पाप ही उनको ले डूबेगा। बच्चों का मोल परिवारवाले ही जानते हैं। भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार, उनके हर काम को कुकर्म में बदल देता है। बेहद शर्मनाक और घोर निंदनीय!1
- शाहवपुर टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक बाल-बाल बचा बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर शाहवपुर टोल प्लाजा के पास देर रात एक तेज रफ्तार हादसा सामने आया। रामनगर की ओर जा रहा एक ऑटो रिक्शा किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक को केवल मामूली चोटें आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ऑटो पर कपड़ों का सामान लदा हुआ था, जो टक्कर के बाद सड़क पर बिखर गया। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने रुककर हालात संभालने में मदद की। घटना के बाद चालक ने दूसरे ऑटो को बुलाकर अपना सामान लदवाया और सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। इससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। इस संबंध में मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी लोग वहां से जा चुके थे। यदि पीड़ित की ओर से शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहवपुर टोल प्लाजा के आसपास रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।1
- *आयुष्मान योजना में बदलाव की मांग: राजा भैया ने उठाया सवाल* 🔹 अब 4 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी मिले योजना का लाभ #AyushmanYojana #RajaBhaiya #UPAssembly ¹1
- दिनदहाड़े #ताबड़तोड़ फायरिंग में शोएब किदवई उर्फ बॉबी की मौत बाराबंकी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ–अयोध्या हाईवे स्थित असेनी मोड़ के पास कार सवार शोएब किदवई उर्फ बॉबी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 📍 घटनास्थल: असेनी मोड़, #लखनऊ–अयोध्या हाईवे 🔫 फायरिंग: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई राउंड फायर, मौके से खाली कारतूस बरामद 👮♂️ कार्रवाई: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में टीमें मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। प्रारंभिक तौर पर रंजिश/संभावित गैंगवार की आशंका से इंकार नहीं किया गया है। 🔎 चर्चा में आपराधिक अतीत पुलिस सूत्रों के अनुसार शोएब किदवई उर्फ बॉबी का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है और उसे कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता रहा। विभिन्न थानों में रंगदारी, मारपीट, अवैध हथियार व गैंग से संबंधित मामलों का उल्लेख सामने आता रहा है। हालांकि सभी मामलों में अंतिम दोषसिद्धि की आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। ⚠️ इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस का दावा — जल्द होगा खुलासा, दोषी नहीं बचेंगे। #Barabanki #UPCrime #BreakingNews #NDNews #fecbookpost #terendingvideo #vairelpost #रील्स2
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल बाइक-साइकिल की टक्कर के बाद जिला अस्पताल रेफर* बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सिकंदराबाद, सीतापुर निवासी वैभव वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना शेखपुरा मखदूम क्रॉसिंग के पास हुई, जब उनकी बाइक सामने से आ रही एक साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैभव वर्मा संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने वैभव को प्राथमिक उपचार दिया। जांच के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सड़क पर यातायात सामान्य था, लेकिन क्रॉसिंग पर अचानक साइकिल सामने आने से यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शेखपुरा मखदूम क्रॉसिंग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि इस स्थान पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों में भय बना रहता है।1
- अब ‘पीडीए सरकार’ आएगी और समाजवादी पेंशन से भी आगे जाकर ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएगी, हर नारी के सिर से बोझ हटाएगी, तरक़्क़ी के नये रास्ते बनाएगी, हर घर को ख़ुशहाली से भरकर दिखाएगी।1