logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव के कर्मचारी नन्दूलाल साहू सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित डिण्डौरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में पदस्थ कर्मचारी नन्दूलाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने उनका शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, समर्पित एवं निष्कलंक सेवाकाल की सराहना की। कार्यक्रम में शहपुरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक साहू, डॉ. अंकित पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नन्दूलाल साहू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। समारोह में परिजन एवं जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

2 hrs ago
user_Neeraj rajak
Neeraj rajak
Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
1b30b6d5-00c4-4da6-827f-2e4d168a9fda

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव के कर्मचारी नन्दूलाल साहू सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित डिण्डौरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में पदस्थ कर्मचारी नन्दूलाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने उनका शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, समर्पित एवं निष्कलंक सेवाकाल की सराहना की। कार्यक्रम में शहपुरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक साहू, डॉ. अंकित पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नन्दूलाल साहू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। समारोह में परिजन एवं जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा। दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    1
    नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,
9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा।
दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद,
फरार आरोपियों की तलाश जारी।
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • अनूपपुर: ऑनलाइन हाजिरी के लिए पेड़ पर चढ़ी एएनएम, वायरल हुआ वीडियो अनूपपुर: जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एएनएम ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज करने के लिए मोबाइल में नेटवर्क तलाशते हुए पेड़ पर चढ़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति सीएमएचओ कार्यालय द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के कारण बनी, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इसे कर्मचारियों की मजबूरी बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे "तानाशाही" और "ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत" बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में सीएमएचओ की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच की पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
    1
    अनूपपुर: ऑनलाइन हाजिरी के लिए पेड़ पर चढ़ी एएनएम, वायरल हुआ वीडियो
अनूपपुर: जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एएनएम ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज करने के लिए मोबाइल में नेटवर्क तलाशते हुए पेड़ पर चढ़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति सीएमएचओ कार्यालय द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के कारण बनी, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। 
वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इसे कर्मचारियों की मजबूरी बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे "तानाशाही" और "ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत" बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में सीएमएचओ की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच की पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश अनूपपुर - नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमला अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के अनुरूप शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातःकाल सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें तथा विभागों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनअटेंडेड न छोड़ा जाए। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता एवं शिकायतकर्ता की समस्या को समझते हुए उसका प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने निर्माण विभागों के अधिकारियों से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की लोकार्पण योग्य सूची जिला पंचायत में संधारित की जाए। साथ ही समय-समय पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन कार्यों का लोकार्पण कराया जाए, ताकि निर्मित भवनों एवं अधोसंरचनाओं का लाभ आमजन को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में 3,358 तालाबों के निर्माण एवं संरक्षण कार्यों तथा एक बगिया माँ के नाम योजना के तहत 379 स्थलों पर आम, नींबू एवं अन्य फलदार पौधों के पौधारोपण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 64,112 हितग्राही पात्र पाए गए हैं। बैठक में वन विभाग की समीक्षा के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण, पौधारोपण, जंगली हाथियों के भ्रमण की स्थिति, बचाव एवं राहत कार्यों सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
    1
    कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अनूपपुर - 
नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमला अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के अनुरूप शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातःकाल सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें तथा विभागों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनअटेंडेड न छोड़ा जाए। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता एवं शिकायतकर्ता की समस्या को समझते हुए उसका प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री झा ने निर्माण विभागों के अधिकारियों से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की लोकार्पण योग्य सूची जिला पंचायत में संधारित की जाए। साथ ही समय-समय पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन कार्यों का लोकार्पण कराया जाए, ताकि निर्मित भवनों एवं अधोसंरचनाओं का लाभ आमजन को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में 3,358 तालाबों के निर्माण एवं संरक्षण कार्यों तथा एक बगिया माँ के नाम योजना के तहत 379 स्थलों पर आम, नींबू एवं अन्य फलदार पौधों के पौधारोपण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 64,112 हितग्राही पात्र पाए गए हैं। बैठक में वन विभाग की समीक्षा के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण, पौधारोपण, जंगली हाथियों के भ्रमण की स्थिति, बचाव एवं राहत कार्यों सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण। सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश... देखिए कबीरधाम का अनोखा नजारा। रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।
    1
    सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।
सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश... देखिए कबीरधाम का अनोखा नजारा।
रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    1 hr ago
  • सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर अनूपपूर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
    1
    सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर
अनूपपूर -
कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, परीक्षा अपराधों पर लगेगी लगाम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए विधेयक के जरिए पेपर लीक माफिया और परीक्षा संबंधी अपराधों पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का रास्ता भी साफ होगा।
    1
    युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, परीक्षा अपराधों पर लगेगी लगाम

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए विधेयक के जरिए पेपर लीक माफिया और परीक्षा संबंधी अपराधों पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का रास्ता भी साफ होगा।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • थाना नैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—लाखों रुपये की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना नैनपुर पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की संपत्ति से खरीदी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिनांक 06 जून 2026 को शिकायतकर्ता अनंत कुमार वैष्णव, निवासी वार्ड क्रमांक 15, खैरमाई रोड, नैनपुर द्वारा थाना नैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपने परिवार सहित विवाह समारोह में मंडला, जबलपुर एवं भोपाल गए हुए थे। उसी दिन शाम लगभग 5:45 बजे घर लौटने पर घर के पीछे के दोनों दरवाजों की कुंडियां टूटी हुई मिलीं तथा घर के अंदर रखे लगभग ₹7 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ₹2,25,000 नगद एवं अन्य सामान चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर *प्रिंस पिता माउलाल मर्सकोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, नैनपुर एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।* पूछताछ में बताया कि चोरी की संपत्ति से प्राप्त राशि से बाल अपचारी ने करिश्मा ZMR मोटरसाइकिल खरीदी, जबकि उसके साथी ने नैनपुर स्थित पूजा इलेक्ट्रॉनिक्स से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा। चोरी के शेष सोने-चांदी के आभूषण फरार आरोपियों द्वारा जिले के बाहर बेच देना बताया गया। *जप्त मशरूका* - एक करिश्मा ZMR मोटरसाइकिल - एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के उपरांत शेष चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *पुलिस टीम* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, निरीक्षक विक्रम सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक जगदीश सेयाम, सहायक उप निरीक्षक नेताम, आरक्षक ओ.पी. बघेल, नवीन, अक्षय एवं थाना नैनपुर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    थाना नैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—लाखों रुपये की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी नैनपुर  मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना नैनपुर पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की संपत्ति से खरीदी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दिनांक 06 जून 2026 को
शिकायतकर्ता अनंत कुमार वैष्णव, निवासी वार्ड क्रमांक 15, खैरमाई रोड, नैनपुर द्वारा थाना नैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपने परिवार सहित विवाह समारोह में मंडला, जबलपुर एवं भोपाल गए हुए थे। उसी दिन शाम लगभग 5:45 बजे घर लौटने पर घर के पीछे के दोनों दरवाजों की कुंडियां टूटी हुई मिलीं तथा घर के अंदर रखे लगभग ₹7 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ₹2,25,000 नगद एवं अन्य सामान चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर *प्रिंस पिता माउलाल मर्सकोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, नैनपुर एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।*
पूछताछ में बताया कि चोरी की संपत्ति से प्राप्त राशि से बाल अपचारी ने करिश्मा ZMR मोटरसाइकिल खरीदी, जबकि उसके साथी ने नैनपुर स्थित पूजा इलेक्ट्रॉनिक्स से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा। चोरी के शेष सोने-चांदी के आभूषण फरार आरोपियों द्वारा जिले के बाहर बेच देना बताया गया।
*जप्त मशरूका*
- एक करिश्मा ZMR मोटरसाइकिल
- एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के उपरांत शेष चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*पुलिस टीम*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, निरीक्षक विक्रम सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक जगदीश सेयाम, सहायक उप निरीक्षक नेताम, आरक्षक ओ.पी. बघेल, नवीन, अक्षय एवं थाना नैनपुर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.