logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा। दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी।

5 hrs ago
user_Neelesh THAKUR
Neelesh THAKUR
Mandla, Madhya Pradesh•
5 hrs ago

नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा। दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला - 15 दिनों तक चला 'नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान, खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान बीजाडांडी ने कबड्डी फाइनल में घुघरी को 40-16 से हराकर जीता खिताब"
    1
    मंडला - 15 दिनों तक चला 'नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान, खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
बीजाडांडी ने कबड्डी फाइनल में घुघरी को 40-16 से हराकर जीता खिताब"
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं डिंडोरी -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारी श्री नन्दूलाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा परिजनों ने उनके उल्लेखनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में श्री साहू को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व हमेशा सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। शहपुरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक साहू एवं डॉ. अंकित पटेल सहित उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि श्री साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यों से विभाग की गरिमा बढ़ाई और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दिया। समारोह में उपस्थित सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनका अनुभव, सकारात्मक सोच और टीम भावना सदैव याद की जाएगी। परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री नन्दूलाल साहू के दीर्घ, निष्कलंक और प्रेरणादायी सेवाकाल को नमन करते हुए उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    2
    समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू


समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
डिंडोरी -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारी श्री नन्दूलाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा परिजनों ने उनके उल्लेखनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम में श्री साहू को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व हमेशा सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
शहपुरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक साहू एवं डॉ. अंकित पटेल सहित उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि श्री साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यों से विभाग की गरिमा बढ़ाई और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दिया।
समारोह में उपस्थित सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनका अनुभव, सकारात्मक सोच और टीम भावना सदैव याद की जाएगी। परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री नन्दूलाल साहू के दीर्घ, निष्कलंक और प्रेरणादायी सेवाकाल को नमन करते हुए उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खरीफ फसलों के बीमा की अवधि बढ़ी, अब 15 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा* *डिंडौरी, * * प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए भारत सरकार ने फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। पूर्व में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसान अब अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा 15 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीमा अवधि बढ़ने से अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा तथा शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी बैंक शाखाओं एवं नामांकित बीमा संस्थाओं को ऋणी एवं अऋणी किसानों का फसल बीमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 से पूर्व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी खरीफ फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली संभावित फसल क्षति की स्थिति में योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।
    1
    खरीफ फसलों के बीमा की अवधि बढ़ी, अब 15 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा*

*डिंडौरी, *

*
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए भारत सरकार ने फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। पूर्व में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसान अब अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा 15 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीमा अवधि बढ़ने से अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा तथा शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी बैंक शाखाओं एवं नामांकित बीमा संस्थाओं को ऋणी एवं अऋणी किसानों का फसल बीमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 से पूर्व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी खरीफ फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली संभावित फसल क्षति की स्थिति में योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।
    user_Neeraj rajak
    Neeraj rajak
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वारासिवनी में चोरों का आतंक, FIR में देरी पर भड़के विधायक विवेक पटेल पीड़ित परिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे विधायक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल तीन बड़ी चोरियों से दहशत, 14 लाख की चोरी के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
    1
    वारासिवनी में चोरों का आतंक, FIR में देरी पर भड़के विधायक विवेक पटेल
पीड़ित परिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे विधायक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
तीन बड़ी चोरियों से दहशत, 14 लाख की चोरी के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश पीएमएफएमई, एमआईडीएच, जैविक खेती और बागवानी योजनाओं की गहन समीक्षा, पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर डिंडौरी, 31 जुलाई 2026 जिले में उद्यानिकी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं। शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त करते हुए उनके द्वारा लगाए गए फलदार एवं अन्य फसलों की स्थिति की जानकारी ली और योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत संचालित पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना की नियमित निगरानी की जाए, मैदानी स्तर पर प्रगति का सतत मूल्यांकन हो तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र किसानों तक समय पर पहुंचे और जिले में उद्यानिकी विकास को नई गति मिले।
    1
    उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश

उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश
पीएमएफएमई, एमआईडीएच, जैविक खेती और बागवानी योजनाओं की गहन समीक्षा, पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
डिंडौरी, 31 जुलाई 2026
जिले में उद्यानिकी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं। शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त करते हुए उनके द्वारा लगाए गए फलदार एवं अन्य फसलों की स्थिति की जानकारी ली और योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत संचालित पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना की नियमित निगरानी की जाए, मैदानी स्तर पर प्रगति का सतत मूल्यांकन हो तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि उद्यानिकी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र किसानों तक समय पर पहुंचे और जिले में उद्यानिकी विकास को नई गति मिले।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दोगुने मुनाफे का झांसा देकर नगर में 15–20 करोड़ की ठगी, दो साल से फरार चल रहा आरोपी पीड़ितों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन
    1
    दोगुने मुनाफे का झांसा देकर नगर में 15–20 करोड़ की ठगी,  दो साल से फरार चल रहा आरोपी 
पीड़ितों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • महिला आरक्षक ने अधिवक्ता पर नाम और धर्म छिपाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, गर्भवती होने पर अपनाने से किया इनकार; देखें वीडियो जबलपुर। एक महिला आरक्षक ने अधिवक्ता शोहरब शेख अख्तर उर्फ सौरभ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को "सौरभ सिंह राजपूत" बताया, शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हुई तो उसे तथा होने वाले बच्चे को अपनाने से इनकार कर दियामहिला आरक्षक के अनुसार वर्ष 2024 में उसकी ड्यूटी जबलपुर कोर्ट में लगती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अधिवक्ता शोहरब शेख से हुई। महिला का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम "सौरभ सिंह राजपूत" बताया और खुद को हिंदू बताया
    2
    महिला आरक्षक ने अधिवक्ता पर नाम और धर्म छिपाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, गर्भवती होने पर अपनाने से किया इनकार; देखें वीडियो
जबलपुर। एक महिला आरक्षक ने अधिवक्ता शोहरब शेख अख्तर उर्फ सौरभ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को "सौरभ सिंह राजपूत" बताया, शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हुई तो उसे तथा होने वाले बच्चे को अपनाने से इनकार कर दियामहिला आरक्षक के अनुसार वर्ष 2024 में उसकी ड्यूटी जबलपुर कोर्ट में लगती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अधिवक्ता शोहरब शेख से हुई। महिला का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम "सौरभ सिंह राजपूत" बताया और खुद को हिंदू बताया
    user_Vikram Singh thakur
    Vikram Singh thakur
    Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.