Shuru
Apke Nagar Ki App…
वारासिवनी में चोरों का आतंक, FIR में देरी पर भड़के विधायक विवेक पटेल पीड़ित परिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे विधायक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल तीन बड़ी चोरियों से दहशत, 14 लाख की चोरी के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
Samarpit sahu
वारासिवनी में चोरों का आतंक, FIR में देरी पर भड़के विधायक विवेक पटेल पीड़ित परिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे विधायक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल तीन बड़ी चोरियों से दहशत, 14 लाख की चोरी के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वारासिवनी में चोरों का आतंक, FIR में देरी पर भड़के विधायक विवेक पटेल पीड़ित परिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे विधायक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल तीन बड़ी चोरियों से दहशत, 14 लाख की चोरी के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट1
- वारासिवनी पुलिस नहीं कर रही चोरी की एफआईआर,विधायक को साथ लेकर थाने पहुंचे पीड़ित* * *विधायक विवेक पटेल टीआई से बोले ईमानदारी से काम करें,अपराधी पकड़े,लोगों का डर खत्म हो,एक माह में तीन बड़ी चोरी,पुलिस खामोश* वारासिवनी*- नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 16 जुलाई से लेकर 29 जुलाई के बीच तीन बड़ी चोरियों की वारदात ने लोगों को डरा दिया है।बावजूद इसके पुलिस चोरियों की एफआईआर नहीं कर रही है। जिससे पीड़ित नाराज है।29 जुलाई को वॉर्ड नंबर 1 मिश्रा नगर निवासी डॉक्टर योगेन्द्र राहंगडाले के यहां 12 लाख रुपयों से ज्यादा के जेवरात और नगद 2 लाख रूपए की चोरी की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।जिससे परेशान डॉ.दंपत्ति ने इसकी शिकायत विधायक विवेक पटेल से की।जिसके बाद विधायक विवेक पटेल स्वयं पीड़ित परिवार को साथ लेकर वारासिवनी थाना पहुंचे।और थाना प्रभारी को पीड़ित की एफआईआर लिखने के निर्देश दिए।वहीं थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके ने विधायक विवेक विक्की पटेल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द इनकी शिकायत दर्ज कर ली जायेगी। *घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज-डॉक्टर योगेंद्र राहंगडाले* पीड़ित डॉक्टर योगेन्द्र राहंगडाले ने बताया कि 29 जुलाई को हुई चोरी की सूचना वारासिवनी पुलिस को दी गई थी।जिसके बाद पुलिस,डॉग स्कॉड और फिंगर प्रिंट की टीम ने घटनास्थल की जांच की।लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर नहीं की।पुलिस बोल रही थी।कि पूरी जांच के बाद एफआईआर की जाएगी।जिसके बाद मैने आज मामले को लेकर विधायक से मुलाकात कर उन्हें घटना से अवगत कराया है।विधायक ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।शहर में इतनी चोरियां हो रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।अब आम जनता का धीरे धीरे पुलिस के प्रति विश्वास खत्म होता जा रहा है।जब पुलिस ही आम जनता की सुरक्षा नहीं कर सकती है।जो आम लोग कैसे उन्हें सपोर्ट करेंगे। *अन्य अपराधों के साथ चोरी की रिपोर्ट भी पुलिस करे दर्ज-विवेक पटेल* विधायक विवेक पटेल ने बताया कि यह चिंतनीय है कि एक माह के भीतर तीन बड़ी चोरियां हो गई।चोरी मामले में एफआईआर नहीं करने की जानकारी के बाद हमने एसडीओपी और थाना प्रभारी से मुलाकात कर उन्हें कहा कि पुलिस चोरियों के मामले में कार्रवाई करें।ताकि आरोपी पकड़े जाए।और लोगों में डर खत्म हो।हमने पुलिस ने कहा है कि वह अन्य काम के साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।शहर में गश्त बढ़ाए,ताकि अपराधियो पर पुलिस का डर बना रहे।थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर तीन बड़ी चोरी हुई है।जिसके फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है। एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने हमे आश्वस्त किया है।बहुत जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।3
- हैंडओवर के 2 महीने बाद ही टपकने लगा गोदाम, खैरलांजी में मनरेगा निर्माण की खुली पोल, छत-दीवारों से रिसाव, खाद खराब1
- *किसानों से पैसा लेकर फर्जी कनेक्शन किया बादलपार के कनिष्ठ यंत्री ने* *बगैर स्वीकृति के बादलपार कनिष्ठ यंत्री ने किसान से पैसों का लेनदेन कर 10 एचपी का कनेक्शन कर दिया* *फर्जी कनेक्शन कर किसानों से लिया पैसे* बादलपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठयंत्री प्रमोद करौले ने ग्राम थांवरजोड़ी में एक किसान नन्हे वर्मा पिता मनभट वर्मा ने 10 एचपी कनेक्शन अपने खेत में चलाने हेतु कनेक्शन कराया है बादलपार के जेई प्रमोद करौले पर आरोप मैं बताया गया कि ग्राम थांवरजोड़ी इमली वाला ट्रांसफार्मर से तीन पोल एलटीडी लाइन के बगैर स्वीकृति के खड़ा कर फर्जी कनेक्शन किया गया है एवं तीन खम्मा के बाद में दो खंबा से विदाउट कनेक्शन दिया गया अनिकेश पटेल ने बताया कि जेई द्वारा₹50000 लेकर के फर्जी कनेक्शन दिया गया है ग्राम का राजाराम वर्मा ने बताया कि यह खंबा लगभग एक में एक से दो महा पूर्व ही ठेकेदारों के द्वारा खम्मा कराया गया है आगे शिकायतकर्ता ने कहां की वरिष्ठ अधिकारी मामला को संज्ञान में लेकर सूक्ष्मत्ता से जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। अगले अंक में और भी कई मामला उजागर होने की संभावना है।2
- Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर1
- 0 वर्षों से निरंतर जाम सांवली की पदयात्रा, कान्हीवाड़ा से 32 श्रद्धालु रवाना कान्हीवाड़ा। श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सांवली के दर्शन के लिए महावीर व्यायाम शाला एवं बजरंग व्यायाम शाला के 32 श्रद्धालु 185 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। छह दिनों में पूरी होने वाली यह पदयात्रा लगातार 10 वर्षों से आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने नगर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर तक साथ पहुंचकर यात्रियों को विदाई दी। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।1
- दोगुने मुनाफे का झांसा देकर नगर में 15–20 करोड़ की ठगी, दो साल से फरार चल रहा आरोपी पीड़ितों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन1
- चांदी के जेवर साफ करने के नाम पर कथित ठगी की आशंका, ग्रामीणों की सतर्कता से संदिग्ध युवक पकड़ा गया *चांदी के जेवर साफ करने के नाम पर कथित ठगी की आशंका, ग्रामीणों की सतर्कता से संदिग्ध युवक पकड़ा गया* _चक्की खमरिया एवं कटंगी बंजर के ग्रामीणों ने पकड़कर बादलपार चौकी पुलिस को सौंपा, चार युवकों से जुड़ा मामला बताया जा रहा_ कुरई/सिवनी - जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक्की खमरिया एवं कटंगी बंजर में चांदी के जेवर साफ करने के नाम पर कथित ठगी की आशंका का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते एक संदिग्ध युवक को पकड़कर बादलपार पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार चार युवक, जो मूल रूप से बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं तथा वर्तमान में बालाघाट स्थित एक लॉज में ठहरे हुए हैं, पिछले कुछ दिनों से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते हुए नजर आ रहे थे। आरोप है कि ये युवक घर-घर जाकर लोगों को चांदी के जेवरों को चमकाने एवं साफ करने का झांसा देते थे। विश्वास में लेने के बाद वे जेवरों पर किसी रासायनिक पदार्थ अथवा तेजाब (एसिड) का उपयोग करते थे, जिससे जेवरों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर वहां से निकल जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों को जब इन युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने सतर्कता बरतते हुए निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से निकल गए होने की चर्चा है। ग्रामीणों ने बिना किसी विवाद के युवक को पकड़कर बादलपार पुलिस चौकी पहुंचाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। बादलपार चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है तथा उसके साथियों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गांवों में बाहरी व्यक्तियों के आने पर उनकी पहचान और गतिविधियों की जानकारी रखना आवश्यक है। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की सत्यता सामने लाने तथा यदि कोई गिरोह सक्रिय हो तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने भी आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने सोने-चांदी के जेवर या अन्य कीमती सामान साफ कराने अथवा जांच के नाम पर न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में घूमता दिखाई दे या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या चौकी को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।2