Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - 15 दिनों तक चला 'नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान, खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान बीजाडांडी ने कबड्डी फाइनल में घुघरी को 40-16 से हराकर जीता खिताब"
Govardhan kushwaha
मंडला - 15 दिनों तक चला 'नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान, खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान बीजाडांडी ने कबड्डी फाइनल में घुघरी को 40-16 से हराकर जीता खिताब"
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला - 15 दिनों तक चला 'नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान, खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान बीजाडांडी ने कबड्डी फाइनल में घुघरी को 40-16 से हराकर जीता खिताब"1
- उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के दिए निर्देश पीएमएफएमई, एमआईडीएच, जैविक खेती और बागवानी योजनाओं की गहन समीक्षा, पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर डिंडौरी, 31 जुलाई 2026 जिले में उद्यानिकी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं। शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त करते हुए उनके द्वारा लगाए गए फलदार एवं अन्य फसलों की स्थिति की जानकारी ली और योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत संचालित पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना की नियमित निगरानी की जाए, मैदानी स्तर पर प्रगति का सतत मूल्यांकन हो तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र किसानों तक समय पर पहुंचे और जिले में उद्यानिकी विकास को नई गति मिले।1
- खरीफ फसलों के बीमा की अवधि बढ़ी, अब 15 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा* *डिंडौरी, * * प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए भारत सरकार ने फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। पूर्व में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसान अब अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा 15 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीमा अवधि बढ़ने से अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा तथा शत-प्रतिशत कवरेज के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी बैंक शाखाओं एवं नामांकित बीमा संस्थाओं को ऋणी एवं अऋणी किसानों का फसल बीमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 से पूर्व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी खरीफ फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली संभावित फसल क्षति की स्थिति में योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।1
- वारासिवनी में चोरों का आतंक, FIR में देरी पर भड़के विधायक विवेक पटेल पीड़ित परिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे विधायक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल तीन बड़ी चोरियों से दहशत, 14 लाख की चोरी के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट1
- दोगुने मुनाफे का झांसा देकर नगर में 15–20 करोड़ की ठगी, दो साल से फरार चल रहा आरोपी पीड़ितों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन1
- वारासिवनी पुलिस नहीं कर रही चोरी की एफआईआर,विधायक को साथ लेकर थाने पहुंचे पीड़ित* * *विधायक विवेक पटेल टीआई से बोले ईमानदारी से काम करें,अपराधी पकड़े,लोगों का डर खत्म हो,एक माह में तीन बड़ी चोरी,पुलिस खामोश* वारासिवनी*- नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 16 जुलाई से लेकर 29 जुलाई के बीच तीन बड़ी चोरियों की वारदात ने लोगों को डरा दिया है।बावजूद इसके पुलिस चोरियों की एफआईआर नहीं कर रही है। जिससे पीड़ित नाराज है।29 जुलाई को वॉर्ड नंबर 1 मिश्रा नगर निवासी डॉक्टर योगेन्द्र राहंगडाले के यहां 12 लाख रुपयों से ज्यादा के जेवरात और नगद 2 लाख रूपए की चोरी की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।जिससे परेशान डॉ.दंपत्ति ने इसकी शिकायत विधायक विवेक पटेल से की।जिसके बाद विधायक विवेक पटेल स्वयं पीड़ित परिवार को साथ लेकर वारासिवनी थाना पहुंचे।और थाना प्रभारी को पीड़ित की एफआईआर लिखने के निर्देश दिए।वहीं थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके ने विधायक विवेक विक्की पटेल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द इनकी शिकायत दर्ज कर ली जायेगी। *घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज-डॉक्टर योगेंद्र राहंगडाले* पीड़ित डॉक्टर योगेन्द्र राहंगडाले ने बताया कि 29 जुलाई को हुई चोरी की सूचना वारासिवनी पुलिस को दी गई थी।जिसके बाद पुलिस,डॉग स्कॉड और फिंगर प्रिंट की टीम ने घटनास्थल की जांच की।लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर नहीं की।पुलिस बोल रही थी।कि पूरी जांच के बाद एफआईआर की जाएगी।जिसके बाद मैने आज मामले को लेकर विधायक से मुलाकात कर उन्हें घटना से अवगत कराया है।विधायक ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।शहर में इतनी चोरियां हो रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।अब आम जनता का धीरे धीरे पुलिस के प्रति विश्वास खत्म होता जा रहा है।जब पुलिस ही आम जनता की सुरक्षा नहीं कर सकती है।जो आम लोग कैसे उन्हें सपोर्ट करेंगे। *अन्य अपराधों के साथ चोरी की रिपोर्ट भी पुलिस करे दर्ज-विवेक पटेल* विधायक विवेक पटेल ने बताया कि यह चिंतनीय है कि एक माह के भीतर तीन बड़ी चोरियां हो गई।चोरी मामले में एफआईआर नहीं करने की जानकारी के बाद हमने एसडीओपी और थाना प्रभारी से मुलाकात कर उन्हें कहा कि पुलिस चोरियों के मामले में कार्रवाई करें।ताकि आरोपी पकड़े जाए।और लोगों में डर खत्म हो।हमने पुलिस ने कहा है कि वह अन्य काम के साथ ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।शहर में गश्त बढ़ाए,ताकि अपराधियो पर पुलिस का डर बना रहे।थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर तीन बड़ी चोरी हुई है।जिसके फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है। एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने हमे आश्वस्त किया है।बहुत जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।3
- महिला आरक्षक ने अधिवक्ता पर नाम और धर्म छिपाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, गर्भवती होने पर अपनाने से किया इनकार; देखें वीडियो जबलपुर। एक महिला आरक्षक ने अधिवक्ता शोहरब शेख अख्तर उर्फ सौरभ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को "सौरभ सिंह राजपूत" बताया, शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हुई तो उसे तथा होने वाले बच्चे को अपनाने से इनकार कर दियामहिला आरक्षक के अनुसार वर्ष 2024 में उसकी ड्यूटी जबलपुर कोर्ट में लगती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अधिवक्ता शोहरब शेख से हुई। महिला का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम "सौरभ सिंह राजपूत" बताया और खुद को हिंदू बताया2