Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी शक्ति राजमार्ग पर परास पानी के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी झाड़ियों को तोड़ते हुए गड्ढे में घुस गई है। दुर्घटना का शिकार हुई इस स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर MP 66 T 1499 है।
Journalist imran
वाराणसी शक्ति राजमार्ग पर परास पानी के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी झाड़ियों को तोड़ते हुए गड्ढे में घुस गई है। दुर्घटना का शिकार हुई इस स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर MP 66 T 1499 है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सीधी जिले के अमिलिया चमरौहा में धर्मांतरण का खेल खुलेआम चल रहा है। इस पूरे खेल की सरगना और मास्टरमाइंड रानी वर्मा को बताया जा रहा है, जो गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर और तरह-तरह के लालच देकर उनका धर्मांतरण करा रही है। इतना ही नहीं, कई बार यह भी देखने को मिला है कि धर्मांतरण करने और करवाने वालों के समर्थन में रानी वर्मा खुलकर मैदान में उतर आती है। इस पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि देश आखिर किस ओर जा रहा है। हिंदुत्व के नाम पर सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार के राज में भी धर्मांतरण के इस गंदे खेल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस धर्मांतरण को रोकने का प्रयास करने वाले स्थानीय युवाओं और संगठनों के ऊपर ही उल्टा दबाव बनाया जा रहा है।1
- सीधी जिले के मड़वास बाजार में रविवार को उस समय जाम की स्थिति बन गई, जब मड़वास थाना प्रभारी का वाहन कथित रूप से सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिया गया। पहले से ही भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस वाहन के खड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद पुलिस और प्रशासन पर है, तो सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए। नागरिकों के अनुसार, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के आचरण से ही आमजन को नियमों के पालन की सीख मिलती है। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। स्थानीय लोग मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।1
- सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुण्डी घाटी में एक गहरी खाई से एक महिला और एक पुरुष के सड़े-गले शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इन दोनों की शिनाख्त रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी राहुल यादव और चंदा यादव के रूप में की गई है, जो पिछले चार दिनों से लापता चल रहे थे। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- सीधी के बहरी में एक किराना दुकान व्यापारी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि बहरी के व्यापारी विशेषचंद गुप्ता उर्फ गोपीनाथ गुप्ता एक महिला के साथ बायपास स्थित एक मकान में दिखाई दे रहे हैं। महिला के पति का आरोप है कि उसने दोनों को कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा है। वीडियो में कथित तौर पर आरोपी अपना चेहरा छिपाते हुए मोबाइल कैमरे को धक्का देकर मौके से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है और उसकी आवाज भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक सीधी को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पति का कहना है कि यदि महिला और विशेषचंद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाए, तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। क्षेत्र में आए दिन ऐसे कई मामले सुनने को मिलते रहते हैं और गुप्ता जी शायद आदतन रोगी हैं।2
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति की हत्या कर उसके शव के टुकड़े गैस सिलेंडर में छिपाने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, एक महिला पर अपने ही पति की कुल्हाड़ी से कथित रूप से हत्या करने और उसके शव के टुकड़े कर उन्हें गैस सिलेंडर के अंदर छिपाने का संगीन आरोप है। इस खौफनाक वारदात का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की असली वजह और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। कानून से बड़ा कोई नहीं है और इस वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।1