जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ने किया योजनाओं का अचेक निरीक्षण। सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो किया विभिन्न योजनाओं का अचेक निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कूकडू प्रखंड में हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कई खामियां पाई गई। संवेदकों को नोटिस जारी एवं जेई को शो काज करने का निर्देश दिया गया। कूकडू प्रखंड में आधुनिक बस स्टैंड पड़ाव का निर्माण में कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का भैतिक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कभी अनियमितताएं पाई गई। जिससे भवन निर्माण की दिवारो एवं दरवाजे पर कई हिस्सों पर दरारें देखी गई। जिससे कार्य की गुणवत्ता में प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए। इसके अलावा संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई। इस स्थिति को देखते हुए । जिला परिषद सोनाराम बोदरा ने कहा कि संबंधित अधिकारी को जांच प्रतिवेदन करने का आदेश दिया गया। और उन्होंने कहा कि आगे भी जांच जारी रहेगा।
जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ने किया योजनाओं का अचेक निरीक्षण। सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो किया विभिन्न योजनाओं का अचेक निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कूकडू प्रखंड में हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कई खामियां पाई गई। संवेदकों को नोटिस जारी एवं जेई को शो काज करने का निर्देश दिया गया। कूकडू प्रखंड में आधुनिक बस स्टैंड पड़ाव का निर्माण में कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का भैतिक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कभी अनियमितताएं पाई गई। जिससे भवन निर्माण की दिवारो एवं दरवाजे पर कई हिस्सों पर दरारें देखी गई। जिससे कार्य की गुणवत्ता में प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए। इसके अलावा संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई। इस स्थिति को देखते हुए । जिला परिषद सोनाराम बोदरा ने कहा कि संबंधित अधिकारी को जांच प्रतिवेदन करने का आदेश दिया गया। और उन्होंने कहा कि आगे भी जांच जारी रहेगा।
- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम पुनीदा एवं गांगुडीह में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। अभियान के क्रम में कुल 04 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जप्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए है।3
- राजनगर सड़क हादसे में पशु चिकित्साक की मौत। ---------- सरायकेला/रवि गुप्ता की रिपोर्ट, राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पशु चिकित्साक एवं पशुपालक की मौत हो गई। मृत्यु के बाद के बाद हाता - चाईबासा मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया। जिससे वाहनों की दोनों तरफ़ लम्बी कतार लग गई, लगभग 3 किलोमीटर की यह कतार है। कल शाम 7:०० बजे से अभी तक 20 घंटे बित जाने तक जिला प्रशासन द्वारा वार्तालाप पर कोई हल नहीं निकला है। मुखिया द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले ट्रक से उनका एक्सीडेंट हो गया था।इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर T.M.H मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति सुधार नहीं होने के कारण रातू हास्दा को रांची रिम्स अस्पताल ले जाया गया एवं इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सन पूरे राजनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण एवं मृतक के परिवार वाले प्रशासन से 10 लख रुपए की मांग कर रहे हैं। उचित मांग नहीं मिलने पर मुख्य सड़क पर रातु हंसदा शव रख कर चाईबासा हाता मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया गया है। एवं राजु हांसदा के शव को मुख्य सड़क में जलानें की तैयारी कर रहे हैं। सिन्धु - कान्हू चौंक में रातू हास्दा के शव को रखा गया है।1
- राजनगर: राजनगर प्रखंड के गांधी साईं निवासी एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध पशुपालक सह अनुभवी पशु चिकित्सक रातू हांसदा का बुधवार रात रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे राजनगर में शोक की लहर दौड़ गई। सम्मान स्वरूप स्थानीय दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे रातू हांसदा राजनगर स्थित तारा होटल में चाय पीकर बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान चाईबासा की ओर से जा रहे एक ट्रक से बाहर निकली लोहे की चादर उनके सिर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पहले एमजीएम, फिर टीएमएच और अंततः रिम्स रांची रेफर किया गया। लंबे इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। रातू हांसदा न केवल एक पशुपालक थे, बल्कि क्षेत्र में एक कुशल पशु चिकित्सक के रूप में भी उनकी पहचान थी। उनके निधन से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। मुआवजे की मांग को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे ग्रामीण गुरुवार को जैसे ही मृतक का शव रांची से राजनगर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सिद्धो-कान्हू चौक पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। जाम की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा और बीडीओ मलिक कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम से यातायात प्रभावित, बाजार बंद शुक्रवार सुबह तक जाम जारी रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राजनगर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे इलाके में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मुआवजे के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है और ट्रक मालिक से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, जिससे समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। फिलहाल ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर डटे हुए हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।1
- जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई । इस मामले में एस.एस.पी. राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एस. एस. पी. राकेश रंजन खुद घटना स्तर पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच किए थे और पुलिस टीम को कई दिशा निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार बदमाश ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दानपेटी से नगदी भी निकाल ली। इससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- Post by Gudiya Kumari1
- #केदारनाथ_धाम #खुल_गए_कपाट #बाबा_दर्शन_शुरू #22अप्रैल2026 उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित मंदाकिनी नदी के तट पर, समुद्र तल से 3,584 मीटर की ऊंचाई पर अवस्थित, चार धामों और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, विश्व प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है "केदारनाथ धाम" जो भगवान शिव जी के केदार स्वरूप को समर्पित है।। कत्यूरी शैली में बना यह प्राचीन मंदिर पांडवों के इतिहास से जुड़ा हुआ है जिसका जीर्णोद्धार परम पूज्य श्री आदि शंकराचार्य जी ने कराया था।। यह तीर्थ स्थल केदार, खर्चकुंड व भरतकुंड जैसे ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है और स्थानीय सुप्रसिद्ध गौरीकुंड से लगभग 16_18 किमी की पैदल दूरी तय कर पहुंचा जा सकता है।। यहां की यात्रा करने का अनुकूल समय अप्रैल_मई से जन व सितंबर से अक्तूबर तक का माना जाता है।। इस वर्ष , 22अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर श्रद्धालु दर्शनार्थी वहां उमड़ पड़े हैं।। भारतीय पुरातन सनातन धर्म संस्कृति की गौरव गाथा को बयां करते केदारनाथ धाम में विकास और विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली !! देखिए, किस तरह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सनातन धर्म का संवर्धन हो रहा है जिसमें केदारनाथ धाम के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की अद्भुत बारिश !!✨ हर हर महादेव 🔱 #BJP4India #BJP4Jharkhand #BJP4Uttrakhand साभार, सहर्ष, सगर्व संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड विशेष :: माननीय प्रधानमंत्री जी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वो अपनी पुनीत यात्रा को संकल्पित होकर ही पूर्ण करें!! श्री मोदी जी ने पत्र लिखकर निम्न पांच संकल्पों का आग्रह किया है::: 1)स्वच्छता सर्वोपरि ! 2)प्रकृति व पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता ! 3)सेवा, सहयोग व एकता पर बल ! 4)वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा! 5)अनुशासन, सुरक्षा व मर्यादा का पालन !2
- चाईबासा के कुमार कुणाल ने रचा इतिहास: 96.6% अंक लाकर बना जिले का सेकेंड टॉपर मैट्रिक परीक्षा परिणाम में चाईबासा शहर के मोचीसाई निवासी कुमार कुणाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6% अंक प्राप्त कर चाईबासा शहर में प्रथम स्थान और पूरे पश्चिम सिंहभूम जिले के स्तर पर उसने दूसरा स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस सफलता की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। कुमार कुणाल, चाईबासा के संत जेवियर उच्च विद्यालय के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की अद्भुत क्षमता साफ झलकती है। उनके पिता राजू राम रवि पोस्ट ऑफिस चौक पर मोची की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी के साथ नहीं रहने के बावजूद उन्होंने अकेले ही अपने बेटे कुमार कुणाल और छोटी बेटी की परवरिश की।कुमार कुणाल ने बताया आगे की पढ़ाई कर वह नेशनल डिफेंस एकेडमी के माध्यम से भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। कुमार कुणाल की इस सफलता से पूरे रविदास समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। #चाईबासा #मैट्रिक_टॉपर #कुमार_कुणाल #सफलता_की_कहानी #प्रेरणा #WestSinghbhum #JharkhandNews #EducationSuccess #kolhannews #BreakingNews #chaibasa1
- Post by Gudiya Kumari1